यादें पुरानी’ गाना यूट्यूब पर हुआ रिलीज़,मंडी जिला के सिंगर गौरव धीराज ने दी गाने को मधुर आवाज़

 यादें पुरानी’ गाना यूट्यूब पर हुआ रिलीज़,मंडी जिला के सिंगर गौरव धीराज ने दी गाने को मधुर आवाज़


मंडी: हिमाचल प्रदेश में हुनर की कोई कमी नहीं है और नए-नए कलाकार अपने हुनर का लोहा मनवाने के लिए आगे आ रहे हैं ऐसे ही एक कलाकार हैं गौरव धीराज जिन्होंने एक बेहद खूबसूरत गाना ‘यादें पुरानी’ गाकर हिमाचल प्रदेश का नाम रौशन कर दिया है। यह गाना हाल ही में यू ट्यूब पर लांच किया गया है और लोगों द्वारा इस गाने को ढेरों लाईक्स मिल रहे हैं। गाने के बोल और म्युजिक इतना मधुर और सुंदर है कि इसे बार-बार सुनने का मन करता है।


हिमाचल प्रदेश के उभरते हुए सिंगर गौरव धीराज मंडी जिला के नेरचौक के एक छोटे से गांव से आते हैं। उन्होंने अनेकों कवर सांग्ज गाए हैं जिन्हें लोगों ने खूब पसंद किया है लेकिन गौरव धीराज का यह पहला गाना है जो उन्होंने गाया है। इनके गाए हुए कवर सांग्ज आप यूटयूब पर सुन सकते हैं। ‘यादें पुरानी’ गाना दिनोंदिन बहुत ही पाप्युलर होता जा रहा है और सोशल मीडिया पर इस गाने की धूम है।


‘यादें पुरानी’ गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा

‘यादें पुरानी’ गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस गाने को ‘वाईट माऊंटेन’ के यू ट्यूब चैनल पर लांच किया गया है। इस गाने को सलमान ने लिखा है और इसे उन्होंने ही कम्पोज भी किया है। गाने को म्युजिक़ और आवाज देने वाले कलाकारों पर ही फिल्माया गया है। गाने को चंडीगढ़ के सुरजोत स्टुडियो में फिल्माया गया है और कैमरा का काम कैलाश ने, मिक्स मास्टर मोहित गौर, नरेश के गौर ने ऐडिट, अफरोज शेख ने गिटार, रवि ड्रमर, कमल कश्यप, पी के कौशल द्वारा तैयार किया गया है।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर