पिता ने मोबाइल पर युवक के साथ बेटी की देखी आपत्तिजनक वीडियो, पिता ने पत्नी, बेटी की गोली मारकर की हत्या,खुद को लगाई फांसी

 पिता ने मोबाइल पर युवक के साथ बेटी की देखी आपत्तिजनक वीडियो, पिता ने पत्नी और बेटी की गोली मारकर की हत्या,घर से दो किलोमीटर दूर फांसी से लगाकर जान दे दी। 


मिली जानकारी के अनुसार यह दोहरा हत्या कांड उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले से उभर कर सामने आया है 

बहिलपुरवा थाना इलाके के सेमरदहा गांव में सोमवार दोपहर को हुई। पशु मित्र नंदकिशोर त्रिपाठी उर्फ नंदू की बेटी खुशी (19) ननिहाल माराचंद्र में रहकर पढ़ती थी। वहां उसका प्रेम प्रसंग एक युवक से हो गया।  


वह युवक के साथ कहीं चली गई। तीन दिन बाद लौटी तो नंदू उसे घर ले आया। भतीजे आशीष ने बताया कि सोमवार सुबह बेटी के मोबाइल पर युवक के साथ आपत्तिजनक वीडियो देख नंदकिशोर का पारा चढ़ गया। वह बेटी को घसीटते हुए कमरे में ले गया। इसी बीच पत्नी सीमा भी अंदर आ गई। 


बंद कमरे में नंदू ने बेटी से युवक के बारे में पूछा तो मां उसका पक्ष लेने लगी। इस पर गुस्साए नंदू ने पत्नी को गोली मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद उसने बेटी की भी गोली मारकर हत्या कर दी। 


भतीजे के आते ही फरार हुआ आरोपी गोली की आवाज सुनकर नंदू का भतीजा आशीष दीवार फांदकर पहुंचा। नंदू ने खुद को भी गोली मारने का प्रयास किया लेकिन जैसे ही भतीजे ने दरवाजा खोला वह बंदूक और मोबाइल छोड़कर फरार हो गया। लहूलुहान खुशी को जिला अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।


फंदे पर लटका मिला शव सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी और बहिलपुरवा थाना प्रभारी गुलाब सोनकर पुलिस बल के साथ पहुंचे। घटनास्थल से बंदूक, कारतूस व मोबाइल बरामद किया है। इसके बाद दोहरे हत्याकांड के आरोपी नंदकिशोर का घर से दो किलोमीटर दूर पिपरही पुरवा में शव फंदे से लटकता मिला।


अपर एसपी ने बताया कि परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। गृहकलह की ही बात मुख्य रूप से सामने आई है। प्रेम संबंधों को लेकर चल रही चर्चा की आरोपी के पकड़े जाने पर पुष्टि होगी। उधर, देर शाम मानिकपुर एसडीएम प्रमेश श्रीवास्तव घटनास्थल पहुंचे और पीड़ित परिजनों से जानकारी ली।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर

जवाली के भलूँ में बड़ी चोरी: घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर, सीसीटीवी की डीवीआर भी ले गए साथ