स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित सोलन, । स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सोलन के सभागार में मासिक प्रगति समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. अजय पाठक ने की। बैठक में जिला सोलन के सभी खंड चिकित्सा अधिकारी (BMOs), ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर (BPMs), सुपरवाइजर, जिला कार्यक्रम अधिकारी (DPOs) तथा अन्य पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जिला सोलन में संचालित विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं स्वास्थ्य सेवाओं की मासिक प्रगति रिपोर्ट की विस्तृत समीक्षा की गई। इसमें गैर-संचारी रोगों (NCDs) की स्क्रीनिंग एवं फॉलो-अप, मातृ एवं नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं, गर्भवती महिलाओं के प्रारंभिक पंजीकरण (Early ANC Registration), प्रसवपूर्व एवं प्रसवोत्तर देखभाल (ANC एवं PNC), PNC फॉलो-अप, नवजात शिशुओं की देखभाल तथा गर्भवती महिलाओं की HIV, सिफलिस एवं हेपेटाइटिस संबंधी जांच की प्रगति का विशेष रूप से विश्लेषण किया गया। समीक्षा के दौरान पाया गया कि अधि...
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें