आयुष विभाग किन्नौर की अनूठी पहल लोगो को जागरुकता का संदेश योग के माध्यम से

आयुष विभाग किन्नौर की अनूठी पहल लोगो को जागरुकता का संदेश योग के माध्यम से 

आयुर्वेद के प्रसार प्रचार के लिए जिला आयुष अधिकारी द्वारा भरसक प्रयास किया जा रहा है इसी के चलते आयुष विभाग के द्वारा एक अनोखी पहल की शुरुआत की गई है जिला आयुष अधिकारी डॉक्टर इंदु शर्मा द्वारा किन्नौर जिले में योग को घर-घर पहुंचाने के लिए एक नई पहल की शुरुआत की गई है । आप लोगों को योग करने के लिए योग शाला या अन्य स्थान पर जाने की आवश्यकता नहीं है घर बैठे ही ऑनलाइन योग की कक्षा जॉइन कर सकते हैं आयुष विभाग द्वारा ग्राम पंचायत बारंग में स्थित आयुष डिस्पेंसरी तथा ग्राम पंचायत ठंगी से इसकी शुरुआत की गई है बारंग में पोस्टेड योग इंस्ट्रक्टर दीपिका और ठंगी में पोस्टेड योग इंस्ट्रक्टर सुनीता द्वारा सभी ग्राम वासियों को सुबह 5:30से 6:30 बजे तक ऑनलाइन निशुल्क योग सिखाया जाता है


इस ऑनलाइन निशुल्क शिविर को कोई भी कहीं से भी ज्वाइन कर सकता है व्हाट्सएप ग्रुप द्वारा गूगल लिंक सभी के साथ शेयर किया जाता है जिसे ज्वाइन करके लोग योग सिख सकते हैं तथा खुद को स्वस्थ और निरोगी बना सकते हैं आयुष चिकित्सक डॉक्टर अमन यादव ने बताया कि जिला आयुष अधिकारी डॉ इंदु शर्मा की प्रेरणा से इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई है इस कार्यक्रम का उद्देश्य योग का प्रचार व प्रसार है। इस ऑनलाइन शिविर को आप चाहे किसी भी जिले से है या देश या किसी भी कोने से है आप योग का प्रशिक्षण निशुल्क आयुष विभाग किन्नौर (हिमाचल प्रदेश)द्वारा प्राप्त कर सकते हैं यदि आप इस ग्रुप में ज्वाइन करना चाहते हैं

तो जिला आयुष अधिकारी डॉ इंदु शर्मा 9418 040445 आयुष चिकित्सक डॉक्टर अमन यादव,बारंग 9466124730 और फार्मेसी ऑफिसर मान सिंह ठंगी 89459002101से संपर्क कर सकते हैं आप को इस ग्रुप में ऐड कर लिया जाएगा किसी भी अन्य जानकारी के लिए आप आयुष चिकित्सा अधिकारी बारंग व फार्मेसी ऑफिसर मान सिंह ठंगी के नंबरो पर संपर्क कर सकते हैं।

आयुर्वेद के प्रसार प्रचार के लिए जिला आयुष अधिकारी द्वारा भरसक प्रयास किए जा रहे हैं तथा इसी के चलते डॉ इंदु शर्मा ने बताया कि आज भारत को संचारी एवं गैर संचारी दोनों तरह के रोगों का सामना करना पड़ रहा है गैर संचारी रोगों में मुख्य रूप से उच्च रक्तचाप मधुमेह जैसे रोग प्रमुख हैं इस तरह के रोगों को स्वास्थ्य जीवनशैली अपना कर रोका जा सकता है और आयुर्वेद में बताया गया है कि किस तरह से इन रोगों को योग एवं स्वास्थ्य दिनचर्या के माध्यम से कम किया जा सकता है। डॉ इंदु शर्मा ने यह भी बताया कि वैलनेस सेंटर नाको में डॉक्टर मनोज द्वारा आयुर्वेदिक पद्धति से कु साध्य संधि रोग जैसे अर्थराइटिस फ्रोजन शोल्डर एवं साइटिका इत्यादि जैसे जटिल रोगों को ठीक किया जा रहा है जिला आयुष अधिकारी ने कहा कि सभी आयुष चिकित्सक पूर्ण सेवा निष्ठा के साथ जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए तत्पर व कर्मबध हैं।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

हमारा विधायक काम कर्ता है, झूठे नारे नहीं लगवाता

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

व्यवस्था परिवर्तन या अपनों का परिवर्तन? नूरपुर में कथित भ्रष्टाचार पर अकिल बख्शी का तीखा हमला