टरबाइनों के माध्यम से छोडा जा रहा है पौंग का पानी :- विनय कुमार वरिष्ठ अभिकल्प अभियन्ता बीबीएमबी तलवाड़ा

टरबाइनों के माध्यम से छोडा जा रहा है पौंग का पानी :- विनय कुमार  वरिष्ठ अभिकल्प अभियन्ता बीबीएमबी तलवाड़ा

कहा:- अभी तक पौंग बांध का पानी स्पिलवे गेट्स से न्यूनतम स्तर से नीचे।

पंडोह बांध से पानी छोड़े जाने के कारण पौंग झील का बुधवार को जलस्तर 1364.24 फीट रिकॉर्ड किया गया है तथा पौंग झील में 55557  क्यूसिक पानी की आमद हो रही है जबकि पौंग पावर हाउस की टरबाइनों के माध्यम से 18324 क्यूसिक पानी छोड़ा जा रहा है। अभी तक पौंग झील का जलस्तर खतरे के निशान से 26 फीट नीचे है। पौंग बांध में 1410 फीट तक पानी संग्रहन करने की क्षमता है लेकिन जलस्तर 1390 फीट पहुंचने पर खतरे के निशान को छू जाता है। पौंग झील में पानी की आमद लगातार बढ़ती जा रही है। पौंग झील में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए पौंग बांध से नीचे बसे मण्ड इलाका के बाशिंदों के दिलों की धड़कने बढ़नी शुरू हो गई हैं। हर बार जब बरसात के मौसम में पौंग बांध का पानी छोड़ा जाता है तो यह पानी लोगों के घरों व खेतों में भी भर जाता है। फसलें खराब हो जाती हैं। इस बार तो बरसात के आगमन होते ही पौंग बांध का जलस्तर इतना ऊपर आ गया है। 

 वरिष्ठ अभिकल्प अभियन्ता बीबीएमबी तलवाड़ा के बोल..... 

         इस बारे जल विनियम बीबीएमबी तलवाड़ा के वरिष्ठ  अभिकल्प अभियन्ता विनय कुमार ने बताया कि अभी तक मात्र टरबाइनों के माध्यम से ही पानी छोड़ा जा रहा है जबकि अभी तक पानी स्पिलवे गेट्स से न्यूनतम स्तर से नीचे है जिस कारण अभी तक स्पिलवे के माध्यम से पानी नहीं छोड़ा जा सकता। अगर भविष्य में डैम का जलस्तर बढ़ता है तो स्पिलवे गेट्स खोलने की योजना बनती है तो सिविल प्रशासन सहित संबंधित अधिकारियों को सूचना दे दी जाएगी

कहा:- अभी तक पौंग बांध का पानी स्पिलवे गेट्स से न्यूनतम स्तर से नीचे।

फतेहपुर वलजीत ठाकुर 

पंडोह बांध से पानी छोड़े जाने के कारण पौंग झील का बुधवार को जलस्तर 1364.24 फीट रिकॉर्ड किया गया है तथा पौंग झील में 55557  क्यूसिक पानी की आमद हो रही है जबकि पौंग पावर हाउस की टरबाइनों के माध्यम से 18324 क्यूसिक पानी छोड़ा जा रहा है। अभी तक पौंग झील का जलस्तर खतरे के निशान से 26 फीट नीचे है। पौंग बांध में 1410 फीट तक पानी संग्रहन करने की क्षमता है लेकिन जलस्तर 1390 फीट पहुंचने पर खतरे के निशान को छू जाता है। पौंग झील में पानी की आमद लगातार बढ़ती जा रही है। पौंग झील में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए पौंग बांध से नीचे बसे मण्ड इलाका के बाशिंदों के दिलों की धड़कने बढ़नी शुरू हो गई हैं। हर बार जब बरसात के मौसम में पौंग बांध का पानी छोड़ा जाता है तो यह पानी लोगों के घरों व खेतों में भी भर जाता है। फसलें खराब हो जाती हैं। इस बार तो बरसात के आगमन होते ही पौंग बांध का जलस्तर इतना ऊपर आ गया है। 

 वरिष्ठ अभिकल्प अभियन्ता बीबीएमबी तलवाड़ा के बोल..... 

         इस बारे जल विनियम बीबीएमबी तलवाड़ा के वरिष्ठ  अभिकल्प अभियन्ता विनय कुमार ने बताया कि अभी तक मात्र टरबाइनों के माध्यम से ही पानी छोड़ा जा रहा है जबकि अभी तक पानी स्पिलवे गेट्स से न्यूनतम स्तर से नीचे है जिस कारण अभी तक स्पिलवे के माध्यम से पानी नहीं छोड़ा जा सकता। अगर भविष्य में डैम का जलस्तर बढ़ता है तो स्पिलवे गेट्स खोलने की योजना बनती है तो सिविल प्रशासन सहित संबंधित अधिकारियों को सूचना दे दी जाएगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:

हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग