उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने आज यहां पूर्व सैनिक लीग कुल्लू एवं लाहौल स्पीति की बैठक

 उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने आज यहां पूर्व सैनिक लीग कुल्लू एवं लाहौल स्पीति की बैठक 


की अध्यक्षता करते कहा कि सरकार द्वारा पूर्व सैनिकों व उनके परिजनों के कल्याण के लिए अनेक कार्यक्रम व योजनाएं आरम्भ की गई है ताकि सेवा निवृति के बाद भी इन्हें व इनके परिवार के सदस्यों को पूरा मान सम्मान मिल सके।

 बैठक में पूर्व सैनिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के लिए( ईसीएच ) पूर्व सैनिक स्वास्थ्य अंशदान योजना के तहत निजी अस्पतालों को सूचीबद्ध करने के बारे में चर्चा की गई ताकि कुल्लू तथा लाहौल स्पीति के पूर्व सैनिकों को व उनके परिवारों के सदस्योंको कुल्लू में ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सके।

  इस दौरान कुल्लू के विभिन्न निजी अस्पतालों के प्रतिनिधियों ने भी बैठक में भाग लिया। उपायुक्त ने इन निजी अस्पतालों के प्रतिनिधियों से कहा कि स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध करवाने के लिए सूचिबद्ध करने के इच्छुक अस्पताल सरकार द्वारा निर्धारित औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा करें ताकि इन अस्पतालों को सूचीबद्ध कर (ईसीएच )पूर्व सैनिक स्वास्थ्य अंशदान योजना के साथ जोड़ा जा सके। बैठक में कुल्लू वैली अस्पताल के प्रतिनिधि ने बताया कि उन्होंने कुल्लू वैली अस्पताल को ईसीएच के साथ सूचीबद्ध करने के लिए पहले ही आवेदन किया हुआ है।

  उपायुक्त ने इच्छुक अस्पतालो के प्रतिनिधियों से आवेदन करने व अन्य ओपचारिताये पूर्ण करने को कहा।ताकि ताकि इन अस्पतालों को सूचीबद्ध कर पूर्व सैनिकों व उनके परिजनों को कुल्लू स्थित निजी अस्पतालो में ही चिकित्सय सुविधा उपलब्ध हो सके।

  उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्माणाधीन शहीद स्मारक के कार्य में तेजी लाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने ने कहा कि शहीद स्मारक का निर्माण कार्य अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा से पूर्व पूरा किया जाए। बैठक में पूर्व सैनिकों से सम्बंधित विभिन्न मामलों पर भी चर्चा की गई।

बैठक की कार्यवाही का संचालन सहायक उपायुक्त एवं पूर्व सैनिक कल्याण निगम कुल्लू व लाहौल स्पीति संयुक्त निदेशक शशिपाल नेगी ने किया।

बैठक मे कमांडेंट होम गार्ड निश्चिंत नेगी, पूर्व सैनिक लीग कुल्लू व लाहौल एवं स्पीति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सेवा निवृत्त ऑनरेरी कैप्टन तेजा सिंह,उपाध्यक्ष सेवा निवृत्त ऑनरेरी कैप्टन तारा चंद, लीग के सदस्यों , लोक निर्माण विभाग के अधिकारी , हरिहर अस्पताल, सिटी अस्पताल कुल्लू के प्रतिनिधियों सहित अन्य उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल