संदेश

जुलाई, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

पहाड़ी से पत्थर गिरने की चपेट में आए मणिमहेश यात्री, 5 घायल

चित्र
पहाड़ी से पत्थर गिरने की चपेट में आए मणिमहेश यात्री, 5 घायल   ( चंबा: जितेन्द्र खन्ना ) पवित्र मणिमहेश यात्रा पर जा रहे यात्रियों का एक समूह पर पहाड़ी से पत्थर गिरने की चपेट में आ गया। हादसे में 5 श्रद्धालु घायल हो गए। इनमें एक महिला की हालत नाजुक है।  तीन घायल महिलाओं 45 वर्षीय सृष्टा देवी पत्नी अश्वनी कुमार निवासी गांव, डाकघर इच्छी, कांगड़ा, विद्या देवी पत्नी प्रताप चंद निवासी गांव, डाकघर बिंद्रावन, पालमपुर, 40 वर्षीय कुसुम लता पत्नी रणजीत सिंह निवासी गांव और डाकघर जमानाबाद, कांगड़ा को मेडिकल कॉलेज चंबा के लिए रेफर कर दिया। जबकि 2 श्रद्धालुओं साहिल कौंडल निवासी गांव और डाकघर इच्छी, कांगड़ा, सुनील कुमार पुत्र हरवंस लाल निवासी गांव मछरेड, कांगड़ा को को प्राथमिक उपचार के बाद भेज दिया गया है।

बेटे के डूबने पर मां-बेटी बचाने नर्मदा में कूदी, तीनों की गई जान

चित्र
बेटे के डूबने पर मां-बेटी बचाने नर्मदा में कूदी, तीनों की गई जान महेश्वर में नर्मदा नदी में नहाने के दौरान बेटे के डूबने पर मां-बेटी बचाने नर्मदा में कूद गए. उफनती नदी में डूबने से तीनों की मौत हो गई। यह दर्दनाक घटना खरगोन के पर्यटन नगर महेश्वर में नर्मदा के पेशवा घाट की यह घटना है. नदी में नहाने के लिए इंदौर का राजपूत परिवार पहुंचा हुआ था. स्नान के दौरान नर्मदा नदी में 18 वर्षीय विक्रम पिता कारण सिंह डूबने लगा. यह देख 44 वर्षीय मां उर्मिला और 25 वर्षीय शादीशुदा बहन मोहिनी पति संजय दास विक्रम को बचाने के लिए नदी में कूद गईं। बेटे और भाई को बचाने में मां उर्मिला और बहन मोहिनी डूब गए और उनकी मौत हो गई।सर्चिंग के दौरान महिला उर्मिला और मोहिनी के शव निकाले गए। विक्रम को तलाश किया गया तो उसकी भी मौत हो चुकी थी   एसडीएम अनिल जैन का कहना है कि इंदौर के अरविन्दो हॉस्पिटल के पास रहने वाला राजपूत परिवार भ्रमण के लिए महेश्वर आया था। यहां पेशवा घाट पर वे नहाने के लिए पहुंचे। ये घाट नहाने के लिए प्रतिबंधित है। यहां नहाने के दौरान महिला और उसकी शादीशुदा बेटी की मौत हो गई। महिला के बेटे...

हरियाणा सरकार ने सरबजोत सिंह को 2.5 करोड़ देने का किया ऐलान

चित्र
हरियाणा सरकार ने सरबजोत सिंह को 2.5 करोड़ देने का किया ऐलान  इसकी घोषणा हरियाणा के खेल राज्यमंत्री संजय सिंह ने किया। मंत्री संजय सिंह बुधवार को सरबजोत सिंह को घऱ पहुंचे थे। यहां उन्होंने सरबजोत के परिवार के लोगों से मुलाकात कर बधाई दी। देश व प्रदेश का झंडा विदेशी की धरती पर बुलंद करने पर इनाम की घोषणा की। यहां उन्होंने कहा कि सरबजोत को सरकार की खेल नीति के हिसाब से बैनिफिट दिए जाएंगे। वहीं एक ओलिंपिक में 2 मेडल जीतकर इतिहास रचने वाली झज्जर की शूटर मनु भाकर के लिए अभी सरकार की तरफ से कोई घोषणा नहीं की गई है। सरबजोत ने 10 मीटर पिस्टल शूटिंग इवेंट में मनु भाकर के साथ ही ब्रॉन्ज मेडल जीता था। हालांकि हरियाणा सरकार की खेल नीति ब्रॉन्ज मेडलिस्ट को ढ़ाई करोड़ रुपए देती है। मगर, मनु ने 2 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं, ऐसे में उन्हें ढ़ाई करोड़ रुपए मिलेंगे या 5 करोड़, इसको लेकर सरकार ने कुछ नहीं कहा है।

नॉर्थ दिल्ली में एक बिल्डिंग गिरने की खबर, कई लोगों के दबे होने की आशंका

चित्र
नॉर्थ दिल्ली में एक बिल्डिंग गिरने की खबर, कई लोगों के दबे होने की आशंका द्वारका-उत्तम नगर क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है। इस बारिश के दौरान नॉर्थ दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में एक बिल्डिंग गिरने की खबर आई है, जिसमें कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए गए हैं और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर आपातकालीन सेवाएं भी तैनात की गई हैं। आपको बता दें कि नई दिल्ली में आज शाम से शुरू हुई झमाझम बारिश ने कई इलाकों को प्रभावित किया है। विशेष रूप से द्वारका-उत्तम नगर क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है।

36 घंटे में सांडी पुलिस ने दुराचार कर मौत के घाट उतारी किशोरी आरोपी को लिया हिरासत में

चित्र
36 घंटे में सांडी पुलिस ने दुराचार कर मौत के घाट उतारी किशोरी आरोपी को लिया हिरासत में  36 घंटे के अंदर ही पुलिस ने घटना का खुलासा कर दिया एसपी नीरज कुमार जादौन ने अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र के साथ घटनास्थल का जायजा लेने के बाद खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की थी।   गांव निवासी विपिन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र ने बताया कि मुखबिरों और मौके पर मिले कुछ साक्ष्यों के आधार पर घटना का खुलासा किया गया है। विपिन के साथी की तलाश पुलिस कर रही है। आरोपियों ने चारा काटते समय किशोरी को दबोच लिया था और बारी-बारी से दुष्कर्म किया था। किशोरी दोनों को पहचानती थी और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की बात कही थी। इसी पर दोनों आरोपियों ने गला और मुंह दबाकर किशोरी की हत्या कर दी। विपिन को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। हरदोई जिले सांडी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी (15) एक प्राइवेट विद्यालय में कक्षा 10 की छात्रा थी। परिजनों के मुताबिक सोमवार शाम साढ़े चार बजे वह खेत से चारा लेने के लिए गई थी। इसके बाद रात आठ बजे उसका नग्न ...

सांप काटे तो करें यह अचूक उपाय

चित्र
सांप काटे तो करें यह अचूक उपाय : कई बार अस्पताल नजदीक ना होने के कारण भी सांप के काटने से इंसान की मृत्यु हो जाती है। आज हम आपको ऐसे घरेलू उपाय बताएंगे, जिससे सांप के काटने के दौरान आप उपयोग में ला सकते हैं, ताकि आप समय रहते हॉस्पिटल तक पहुच सके और उचित उपचार करा सके। साँप काटने के प्राथमिक उपचार : अरहर की दाल : दोस्तों अगर किसी व्यक्ति को सांप ने काट लिया है, तो उसे अरहर की दाल को पीसकर खिलाना चाहिए, जिससे जहर का असर कम हो जाएगा। इसके साथ ही अरहर की दाल पीसकर खिलाने से इंफेक्शन का खतरा भी घट जाता है। बांझ कंटोला फूल : अगर किसी व्यक्ति को सांप ने काट लिया है, तो सांप के काटे हुए जगह पर तुरंत बांझ कंटोला के फूल को पीसकर लगाना चाहिए। इससे जहर का असर कम हो जाएगा। घी : जिस व्यक्ति को सांप ने काट लिया हो उसे तुरंत 100 ग्राम घी खिलाकर उल्टी करवानी चाहिए। इसके बाद गुनगुने पानी उसे पिला कर 15-16 बार उल्टी करवानी चाहिए। लहसुन : सांप के काटने वाली जगह पर अगर लहसुन को पीसकर शहद के साथ मिलाकर काटने वाली जगह पर लगाएं, तो इससे सांप के जहर का असर कम हो जाएगा व इंफेक्शन से बचाने के...

कठूमर पुलिस ने नाबालिग से गैंगरेप के मामले में अग्निवीर को लिया हिरासत में, तीन की तलाश जारी

चित्र
कठूमर पुलिस ने नाबालिग से गैंगरेप के मामले में अग्निवीर को लिया हिरासत में, तीन की तलाश जारी  मुख्य आरोपी उत्तराखंड में अग्निवीर योजना में सैनिक है। पुलिस ने इससे पूर्व एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। अलवर पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने बताया कि कठूमर मामले में मुख्य आरोपी भावेश जाट उर्फ सौरभ को उत्तराखंड से गिरफ्तार कर लिया है.वह घटना के बाद अपनी नौकरी पर चला गया था. सबसे पहले लड़की भावेश के ही संपर्क में आई थी.पुलिस आरोपी को अलवर लेकर आ रही है।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद उसके आचरण की रिपोर्ट सेना को भेजी जाएगी पीड़िता भरतपुर की रहने वाली है जो कठूमर क्षेत्र में एक गांव में अपने ननिहाल में रहती थी. यहीं पढ़ती थी। इस मामले में 22 जुलाई को मामला दर्ज कराया गया है. पीड़िता युवक के पहचान में आ गई थी और इस मामले में युवती को बहलाफुसला कर आरोपी ले गए और गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। इसमें एक आरोपी रामवीर गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया गया है. शेष तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं।  आपको बता दें कि राजस्थान कठूमर थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने...

दिल्ली बुलेट व स्कूटी सवार की बहस में स्कूटी सवार ने बुलेट सवार महिला को मारी गोली, हुई मौत

चित्र
बुलेट व स्कूटी सवार की बहस में स्कूटी सवार ने बुलेट सवार महिला को मारी गोली, हुई मौत  गोकल पुरी फ्लाईओवर के पास एक स्कूटी उनकी मोटरसाइकिल से टकराते-टकराते बची। इसके बाद दोनों में बहस शुरू होने लगी।आपसी बहस खूनी जंग कब बदली पता ही नहीं चला और स्कूटी सवार ने गोली चला दी वो गोली बुलेट मोटरसाइकिल पर बैठे दंपति में से पत्नी को लगी और महिला की मौत हो गई। यह घटना दिन में करीब 03:15 बजे की बताई जा रही।मृतका की पहचान सिमरनजीत कौर के रूप में हुई है। यह घटना नॉर्थ ईस्ट दिल्ली इलाके में रोड रेज गोकलपुरी फ्लाईओवर के नीचे रोडरेज में हुई । बुलेट मोटरसाइकिल पर हीरा सिंह और उनका परिवार सवार थे। हीरा के साथ उनकी पत्नी सिमरनजीत कौर और 12 और 4 साल के दो बच्चे थे। इसी बीच टक्कर लगते-लगते बची जिसके बाद बहस शुरू हो गई जो आगे जाकर गाली गलौज में बदल गई। गोकल पुरी फ्लाईओवर के पास दोपहिया वाहन पर सवार एक व्यक्ति के साथ उनकी बहस हो गई. हीरा सिंह और उनका परिवार फ्लाईओवर के बाईं ओर सड़क पर चलता रहा, जबकि दूसरा व्यक्ति फ्लाईओवर पर चढ़ गया। वो एक-दूसरे को गालियां देते रहे। हीरा सिंह के मुताबिक, इसी ब...

कसौली गड़खल पंचायत में सुखा कचरा संग्रहण के लिए वेस्ट बैंक का शुभारम्भ

चित्र
  कसौली गड़खल पंचायत में सुखा कचरा संग्रहण के लिए वेस्ट बैंक का शुभारम्भ वेस्ट वॉरियर संस्था के सहयोग से आज सोलन ज़िला के कसौली उपमण्डल की ग्राम पंचायत कसौली गड़खल में उपमण्डलाधिकारी (ना.) कसौली नारायण सिंह चौहान ने सुखा कचरा संग्रहण के लिए वेस्ट बैंक का शुभारम्भ किया। उन्होंने सुखा कचरा संग्रहण वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। नारायण सिंह चौहान ने कहा कि वेस्ट बैंक का उद्देश्य कचरा संग्रहण करना है। उन्होंने कहा कि वेस्ट वॉरियर संस्था ने ग्राम पंचायत कसौली गड़खल के साथ मिलकर सांझा प्रयासों से पंचायत के 03 वार्डों में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण प्रणाली की शुरूआत की गई है।   उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज के लिए कचरा प्रबंधन की आदत को अपनाना नितांत आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अग्राह किया कि नष्ट होने योग्य कचरे और नष्ट नहीं होने योग्य कचरे को अलग-अलग कर कचरा उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें ताकि क्षेत्र को स्वच्छ व सुंदर रखा जा सके। इस अवसर पर ग्राम पंचायत कसौली गड़खल के प्रधान राम सिंह, पंचायत सचिव पवन कुमार, एस.ई.बी.पी.ओ. धर्मपुर राम स्वरूप वर्मा, वेस्ट वॉरियर संस्थ...

ज़िला में एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति के लिए रूट चार्ट अधिसूचित

चित्र
  ज़िला में एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति के लिए रूट चार्ट अधिसूचित    ज़िला दंडाधिकारी ने मुकेश रेपसवाल ने जारी की अधिसूचना वितरकों को अपने क्षेत्र में रूट चार्ट का प्रकाशन तथा प्रसारण करना होगा अनिवार्य  चंबा : जितेन्द्र खन्ना / ज़िला दंडाधिकारी मुकेश रेपसवाल ने द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस आपूर्ति और वितरण विनियमन आदेश तथा हिमाचल प्रदेश जमाखोरी और मुनाफाखोरी उन्मूलन आदेश के तहत प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए चंबा ज़िला में विभिन्न गैस गैस एजेंसियों तथा ग्रामीण वितरकों द्वारा उपभोक्ताओं को एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति के लिए रूट चार्ट को अधिसूचित किया है ।  ज़िला दंडाधिकारी द्वारा जारी अधिसूचना में सभी एलपीजी वितरकों को निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार सिलेंडर का वितरण सुनिश्चित बनाने को निर्देशित किया गया है।  जारी अधिसूचना में यह भी स्पष्ट किया गया है कि प्रत्येक गैस वितरक को अपने क्षेत्र में रूट चार्ट का प्रकाशन तथा प्रसारण करना अनिवार्य होगा । निर्धारित तिथि व समय पर गैस सिलेंडरों की आपूर्ति नहीं होने की अवस्था में उप...

अतिरिक्त उपायुक्त ने हिम औषध के उत्पादों की सराहना की।

चित्र
  अतिरिक्त उपायुक्त ने हिम औषध के उत्पादों की सराहना की।  शिमला : गायत्री गर्ग / अतिरिक्त उपायुक्त शिमला अभिषेक वर्मा ने आज यहाँ राष्ट्रिय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत बने ज्योति महिला ग्राम संगठन धायला कालीहट्टी ज़ेजड पंचायत के नारी शक्ति मलागव स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार किये गए हिम औषध (हिम इरा) के उत्पादों की सराहना की।  अभिषेक वर्मा ने कहा कि हिम औषध मसाले की पिसाई प्राकृतिक पत्थर की चक्की में न्यूनतम गति 44 आरपीएम पर की जाती है जिससे उसकी गुणवत्ता बनी रहती है।  हिम औषध ने अभी तक हल्दी पाउडर, मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर के उत्पाद से प्रारंभ किया गया है। इन तीनों मसाले की लैब रिपोर्ट प्राकृतिक उत्पाद की श्रेणी में है। इन मसाले में किसी भी तरह का रसायन का प्रयोग नहीं किया गया है यह उत्पाद स्वाद, गुणवत्ता के साथ साथ स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक है ।  अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के प्रोत्साहन हेतु प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा समय समय पर मंच प्रदान किया जाता है। उन्होंने जिला शिमला में होटल एसोसिएशन एवं व्यापार...

आईसीआईसीआई फाउंडेशन ने जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कुल्लू को स्कॉर्पियो वाहन भेंट किया।

चित्र
  आईसीआईसीआई फाउंडेशन ने जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कुल्लू को स्कॉर्पियो वाहन भेंट किया। फाउंडेशन की ओर से उपायुक्त कुल्लू तोरूल एस रवीश को गाड़ी की चाबियां सुपुर्द की गईं। उपायुक्त ने बताया कि आईसीआईसीआई फाउंडेशन ने जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कुल्लू को एक स्कॉर्पियो वाहन भेंट किया है। इससे कुल्लू जिले के लोगों को आपदा के समय अधिक सुरक्षा और सहायता मिलेगी और स्थानीय स्तर पर आपदा से निपटने, प्रतिबंधित करने और संभालने की क्षमता बढ़ेगी। आईसीआईसीआई फाउंडेशन की यह पहल सामाजिक संबंधों को मजबूती प्रदान करने में अहम कड़ी साबित होगी। इस अवसर पर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण चेयरमैन एवं उपायुक्त कुल्लू तोरूल एस रवीश, को आईसीआईसीआई बैंक शाखा कुल्लू के रिलेशनशिप प्रबंधक पीयूष ने वाहन की चाबियां व कागजात भेंट किये। उपायुक्त ने आईसीआईसीआई प्रबंधन का जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को वाहन उपलब्ध करवाने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होने कहा कि फाउंडेशन की और से यह दूसरा वाहन प्रदान किया गया है कुछ दिन पूर्व भी एक स्कॉर्पियो वाहन  जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को भेंट किया गया था। इस...

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भाषण पर कंगना का प्रहार,मुझे लगता है राहुल गांधी ड्रग्स लेते

चित्र
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भाषण पर कंगना का प्रहार,मुझे लगता है राहुल गांधी ड्रग्स लेते कंगना ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भाषण पर कहा- 'मुझे लगता है कि राहुल गांधी ड्रग्स लेते हैं, उनका टेस्ट होना चाहिए। कंगना ने कहा, देश में लोकतंत्र है। इसमें प्रधानमंत्री लोकतांत्रिक तरीके से चुना जाता है। उन्होंने पूछा, क्या लिंग, उम्र, जाति और वर्ग देखकर पीएम को चुना जाता है? कंगना ने कहा, राहुल इस तरह की बातें करके हर रोज संविधान को ठोस पहुंचाते हैं। बीजेपी सांसद कंगना ने राहुल गांधी पर लोकतंत्र का अपमान करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा, क्या अब उम्र और लिंग देखकर पीएम चुना जाएगा? कल वो बोलेंगे कि स्किन कलर से प्रधानमंत्री चुना जाएगा। क्या उनको लोकतंत्र की रिस्पेक्ट नहीं है? कंगना ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, कल भी संसद में कॉमेडी शो किया गया, उनमें कोई गरिमा नहीं है। कल वो वहां कह रहे थे कि शिव जी की बारात है और ये चक्रव्यूह है। मुझे लगता है कि उनका टेस्ट होना चाहिए कि वो ड्रग्स लेते हैं।

डलहौजी- खज्जियार संपर्क सड़क का सीआरआईएफ के तहत होगा उन्नयन कार्य -विक्रमादित्य सिंह

चित्र
  डलहौजी- खज्जियार संपर्क सड़क का सीआरआईएफ के तहत होगा उन्नयन कार्य -विक्रमादित्य सिंह  ड़लहौजी में बीओटी के आधार पर होगा वाहन पार्किंग स्थलों का संचालन  पिछड़े एवं दूरदराज क्षेत्रों के विकास को सरकार की विशेष प्राथमिकता    लोक निर्माण तथा शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि चंबा ज़िला के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल ड़लहौजी- खज्जियार संपर्क सड़क का उन्नयन कार्य सीआरआईएफ के तहत किया जाएगा  तथा ड़लहौजी कस्बे में बेहतर वाहन पार्किंग सुविधा बीओटी के तहत उपलब्ध करवाई जाएगी।  विक्रमादित्य सिंह ने यह जानकारी आज चंबा जिला के अपने प्रवास के प्रथम दिन ड़लहौजी तथा खज्जियार में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान दी ।  विक्रमादित्य सिंह ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को ड़लहौजी- खज्जियार संपर्क सड़क के उन्नयन कार्यों के लिए सीआरआईएफ के तहत विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने को निर्देशित किया ।  विक्रमादित्य सिंह ने ये भी कहा कि विकास कार्यों के लिहाज से पिछड़े एवं दूरदराज क्षेत्रों में विशेष प्राथमिकता रखी ...

अब डीएनए की रिपोर्ट बताएगी नाबालिगा के बच्चे का बाप आखिर है कौन

चित्र
  अब डीएनए की रिपोर्ट बताएगी नाबालिगा के बच्चे का बाप आखिर है कौन फतेहपुर : बलजीत ठाकुर / पुलिस थाना फतेहपुर के तहत पड़ते एक क्षेत्र की नाबालिगा ने एक निजी अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया था । जिस पर अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पुलिस ने तफ्तीश को आगे बढ़ते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है । वहीं नाबालिगा द्बारा दिए गए व्यान पर पुलिस ने अब डीएनए करबाकर सच सबके सामने लाने की कोशिश शुरू कर दी है । इसी कड़ी में पुलिस ने एक क्षेत्र के एक युवक को डीएनए टैस्ट के लिए सैम्पल लेने को थाने तलब किया है । इस बारे जानकारी देते हुए डीएसपी जवाली बीरी सिंह ठाकुर ने बताया पुलिस ने नाबालिगा के व्यान के आधार पर एक युवक के डीएनए के लिए सैम्पल लिए हैं । कहा अब डीएनए की रिपोर्ट सामने आने पर ही नाबालिगा के बच्चे के असली बाप का पता लग पाएगा ।

तीन दिवसीय इंडक्शन ओरिएंटेशन प्रोग्राम का सफलतापूर्वक समापन

चित्र
  तीन दिवसीय इंडक्शन ओरिएंटेशन प्रोग्राम का सफलतापूर्वक समापन  शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर के बीबीए प्रथम वर्ष के नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया जा रहे तीन दिवसीय इंडक्शन कार्यक्रम का आज दिनांक 31 जुलाई को सफलतापूर्वक समापन हो गया। समापन समारोह में मुख्यातिथि के रूप में महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य प्रो अरुणचंद्र ने शिरकत की। बीबीए विभाग के समन्वयक डॉ साहिल महाजन ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और उनका संक्षिप्त परिचय देते हुए शैक्षणिक उपलब्धियों और अतिरिक्त योग्यताओं पर प्रकाश डाला तथा संपूर्ण कार्यक्रम की संक्षिप्त रिपोर्ट प्रस्तुत की।इसके उपरांत कार्यकारी प्राचार्य महोदय को तीन दिवसीय कार्यक्रम की लघु पत्रिका भी भेंट की गई । प्रोफेसर अरुण चंद्र ने अपने वक्तव्य में विद्यार्थियों को जिंदगी में सदैव आशावादी दृष्टिकोण और नैतिकतावादी विचारों का परिपालन करने की प्रेरणा दी। उन्होंने विशेष रूप से अपने दो घंटे के व्याख्यान में निजी संघर्षपूर्ण जीवन का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया और बताया कि कैसे जमीन से उठकर गरीबी में भिन्न-भिन्न प्रका...

राहुल गांधी पर अनुराग ठाकुर की जाति संबंधी टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण है।- संजीव गांधी

चित्र
  राहुल गांधी पर अनुराग ठाकुर की जाति संबंधी टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण है।- संजीव गांधी हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता संजीव गांधी ने कल लोकसभा में राहुल गांधी के खिलाफ अनुराग ठाकुर की टिप्पणी की निंदा की है और इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत होने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि राजनीति को व्यक्तिगत टिप्पणी के बजाय जनहित और विकास से जुड़े मुद्दों पर अधिक ध्यान केंद्रित करना चाहिए। विपक्षी नेता होने के नाते राहुल गांधी को लोकसभा में लोगों की आवाज उठाने का पूरा अधिकार है और इसे सम्मान और गरिमा के साथ माना जाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि हमें इस तथ्य को स्वीकार करना चाहिए कि भारत में 3000 जातियां और 25000 उपजातियां हैं और प्रत्येक एक विशिष्ट व्यवसाय से संबंधित है और जाति आधारित अंतर न केवल भारत में बल्कि भारतीय उपमहाद्वीप में अन्य क्षेत्रों और धर्मों में भी प्रचलित हैं।  1947 में स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद, भारत ने ऐतिसिक रूप से हाशिए पर पड़े समूहों के उत्थान के लिए कई सकारात्मक कार्यवाहियाँ, नीतियाँ लागू कीं, जिन्हें इसके संविधान के माध्य...

रोप वे में हिमाचल अन्य राज्यों के लिए बनेगा मार्गदर्शक : मुकेश अग्निहोत्री

चित्र
रोप वे में हिमाचल अन्य राज्यों के लिए बनेगा मार्गदर्शक : मुकेश अग्निहोत्री रज्जुमार्ग रोव वे द्वारा नवीन शहरी परिवहन पर सिंपोजियम होटल होलीडे होम में आयोजित उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत शिमला में दुनिया का दूसरा, भारत और एशिया का पहला 15 स्टेशनों को जोड़ने वाला 13.79 किलोमीटर लंबा रज्जु मार्ग ( शिमला : गायत्री गर्ग ) रोप वे की दुनिया में हिमाचल ने अपने कदम तेजी से बढ़ाना शुरू कर दिए है। शिमला में 1734.40 करोड़ की लागत से 13.79 किलोमीटर दुनिया का दूसरा सबसे लंबा रज्जु मार्ग बनने जा रहा है। हिमाचल प्रदेश ने रज्जु मार्ग के क्षेत्र में तीव्रता से अपनी पहचान बना ली है। देश के अन्य राज्यों के लिए हिमाचल प्रदेश मार्गदर्शक के तौर पर आने वाले समय में भूमिका निभाएगा।   यह बात उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज यहाँ होटल होलीडे होम में रज्जुमार्ग द्वारा नवीन शहरी परिवहन पर सिंपोजियम में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के कई निवेशक रज्जुमार्ग के निर्माण कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि चिंतपूर्णी और ...

पुलिस स्टेशन मध्य खण्ड मण्डी मनमोहन सिंह ने जानकारी दी कि देश प्रदेश में बढ़ते हुए साइबर क्राइम से सतर्क रहें

चित्र
  कुल्लू : अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन मध्य खण्ड मण्डी  मनमोहन सिंह ने जानकारी दी कि देश प्रदेश में बढ़ते हुए साइबर क्राइम से सतर्क रहें ।   समय-समय पर साइबर क्राइम पुलिस थाना मण्डी द्वारा इस सम्बन्ध में एडवाइजरी भी जारी की जा रही है।  उन्होंने बताया कि हाल में एक मामला ,मंडी में  दर्ज हुआ है जिसमें शिकायतकर्ता के साथ महिला ठग द्वारा अनजान नम्बर से व्हाट्सएप काल की तथा तथा धीरे-2 शिकायतकर्ता से दोस्ती कर ली तथा शिकायतकर्ता को अपने जाल में फंसा कर धोखे से स्क्रीन रिकॉर्डर  की मदद से नग्न वीडियो बना ली, उसके बाद शिकायतकर्ता का उक्त  वीडियो  को सोशल मीडिया में डालने की धमकी देकर शिकायतकर्ता को पैसे देने के लिये मजबुर किया गया, जिसके बाद साइबर ठगों ने उक्त वीडियो के वायरल होने के कारण शिकायतकर्ता के साथ विडियो में दिख रही महिला के झुठे आत्महत्या की कहानी बनाकर खुद पुलिस अधिकारी तथा सीबीआई  अधिकारी बन कर केस में से शिकायतकर्ता का नाम पर हटाने के नाम पर पैसे देने के लिया शिकायतकर्ता को लगातार मजबूर करते रहे तथा इस तर...

जेल वार्डर परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, 3 अगस्त तक कर सकते हैं आपत्तियां दर्ज

चित्र
जेल वार्डर परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, 3 अगस्त तक कर सकते हैं आपत्तियां दर्ज धर्मशाला :   कारागार एवं सुधारात्मक सेवाएं विभाग द्वारा पुरुष एवं महिला वार्डर के 91 पदों की भर्ती को लेकर ली गई लिखित परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। अधीक्षक कारागार धर्मशाला विकास भटनागर ने बताया कि 28 जुलाई, 2024 को जेल वार्डर की परीक्षा आयोजित की गई थी। लिखित परीक्षा की उत्तर कुंजी कारागार विभाग की वेबसाइट  admis.nic.in/hpprisons/  पर अपलोड कर दी गई है। अभ्यर्थी इस उत्तर कुंजी से संबंधित किसी भी प्रकार की आपत्ती या सुझाव 3 अगस्त शाम 5 बजे तक दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि 3 अगस्त, 2024 शाम 5 बजे के बाद इस संदर्भ में कोई भी आपत्ती/अनुरोध स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

रखोह पंचायत भवन में राजस्व लोक अदालत का किया गया आयोजन।

चित्र
रखोह पंचायत भवन में राजस्व लोक अदालत का किया गया आयोजन। मौके पर निपटाये गये इंतकाल के 07  मामले। सरकाघाट : तहसीलदार सरकाघाट  मुनीश कुमार  ने बताया कि राजस्व विभाग  द्वारा प्रदेश भर में "राजस्व लोक अदालत" कार्यक्रम का आयोजन करवाया जा रहा है। इसी के तहत  आज तहसील सरकाघाट के अंतर्गत पड़ने वाले  रखोह पंचायत भवन में "राजस्व लोक अदालत" का आयोजित की गई  जिसमें कानूनगो वृत रखोह के अधीन  पड़ने वाले पटवार खानों के लोगों के 07 इंतकाल मामलों का मौके पर निपटारा किया गया।

महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत त्रैमासिक खंड स्तरीय बैठक का हुआ आयोजन

चित्र
महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत त्रैमासिक खंड स्तरीय बैठक का आयोजन जन कल्याणकारी योजनाओं से कोई लाभार्थी ना रहे वंचित : एसडीएम गोहर बच्चों को हार्मोनल परिवर्तन ,मासिक धर्म, नशा ,ड्रग्स, बाल विवाह जैसे विषयों पर करें जागरूक  गोहर : महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत उपमंडल अधिकारी नागरिक कार्यालय गोहर में त्रैमासिक खंड स्तरीय अनुश्रवण समिति बैठक एसडीएम गोहर लक्ष्मण सिंह कनेट की अध्यक्षता में संपन्न की गई ।  बैठक बाल विकास विभाग के अंतर्गत प्रदेश सरकार के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं  के बारे  में चर्चा हुई। महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी बी एल चौहान के द्वारा बाल विकास विभाग के द्वारा विकास खंड गोहर में चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं बेटी है अनमोल योजना, मुख्यमंत्री शगुन योजना ,मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, मदर टेरेसा असहाय मातृ संम्बल योजना ,विधवा पुनर्विवाह योजना, महिला स्वंय रोजगार योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान, मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना ,समेकित समेकित बाल विकास परियोजना, पूर्व शाला शिक्ष...

शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर में स्वच्छता अभियान चलाया गया

चित्र
शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर में आज 31 जुलाई को संस्थान के परिसर और इसके आसपास के क्षेत्र में व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।  ( पालमपुर : केवल कृष्ण ) यह अभियान कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य प्रोफेसर अरुण चंद्र के दिशा निर्देशन में संपन्न किया गया। इसके तहत विद्यार्थियों और शिक्षकों के अलग-अलग समूह बनाए गए । इन समूहों को कैंटीन एरिया, बोटैनिकल गार्डन,नवनिर्मित बीबीए बीसीए ब्लॉक ,परिसर के भीतर और बाहर तथा परिसर के आसपास के क्षेत्र बांटे गए। संस्थान के नव प्रवेशित तथा वरिष्ठ छात्र-छात्राओं ने सामूहिक श्रमदान करते हुए साफ सफाई की, झाड़ियां को काटा,नालियों को साफ किया, प्लास्टिक तथा अन्य प्रकार के कूड़ा करकट को एकत्रित किया तथा तत्पश्चात उचित स्थान पर इन सब का निष्पादन किया। इस श्रमदान में बहुसंख्यक मात्रा में छात्र-छात्राओं ,शिक्षकों और गैर शिक्षकों ने पूरे जोश और उत्साह से भाग लिया और सभी ने संकल्प लिया कि स्वच्छता अभियान की निरंतरता बनाए रखेंगे और माह में एक बार अवश्य ही इसी प्रकार पूरे मनोयोग और लगन के साथ श्रमदान करके महाविद्यालय को साफ सुथरा और ...

मंडी के इन क्षेत्रों में वि‌द्युत आपूर्ति बंद रहेगी

चित्र
  एक अगस्त को बिजली बंद मंडी : सहायक अभियंता, विद्युत उप-मण्डल मंडी नम्बर-3 ई0 होशियार सिंह ने बताया कि 11 के.वी. दं्रग-धनोग एचटी विद्युत लाइन की आवश्यक मरम्मत एवमं रखरखाव का कार्य करने के कारण एक अगस्त को सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक द्रंग-धनोग 11 केवी एचटी लाईन के अर्न्तगत आने वाले क्षेत्र बिजनी, मैगल, टांडू, मेहड़, पाखारी, 9 मील, दं्रग, मसेरन, चनलड़ी, भालाना और तांदी सहित आस-पास के क्षेत्रों में वि‌द्युत आपूर्ति बंद रहेगी।  इस दौरान  उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है। उन्होंने बताया कि मौसम के खराब रहने की स्तिथि में  कार्य को स्थगित या अगले दिन किया जा सकता है।

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: