विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 18 जुलाई को चुवाड़ी में समीक्षा बैठक की करेंगे अध्यक्षता

 विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 18 जुलाई को चुवाड़ी में समीक्षा बैठक की करेंगे अध्यक्षता 


चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 17 जुलाई से ज़िला चंबा के प्रवास पर रहेंगे । 

प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष 17 जुलाई को सांय सिहुन्ता पहुंचेंगे। 

कुलदीप सिंह पठानिया 18 जुलाई को नैनीखड्ड क्षेत्र की विभिन्न 20 ग्राम पंचायतों में जारी विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर चुवाड़ी में खंड विकास अधिकारी कार्यालय के सभागार में सुबह 11:30 बजे बैठक की अध्यक्षता करेंगे। 

वह 19 जुलाई को नगर पंचायत चुवाड़ी के तहत जारी विकास कार्यों की भी समीक्षा करेंगे । 

विधानसभा अध्यक्ष 20 जुलाई को सुबह 11:30 बजे उपायुक्त कार्यालय के सभागार में अंतर्राष्ट्रीय मिंजर् मेला- 2024 की तैयारियों की समीक्षा को लेकर बैठक करेंगे । वह इसके पश्चात ज़िला में मानसून सीजन के दौरान आपदा तैयारियों तथा प्रसिद्ध मणिमहेश यात्रा को लेकर भी जिला प्रशासन के साथ बैठक करेंगे ।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर