नाहन में डेंगू के बढ़ते मामलों पर उपायुक्त की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित

 नाहन में डेंगू के बढ़ते मामलों पर उपायुक्त की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित 

सिरमौर में जुलाई माह में डेंगु के 53 मामले आये


 नाहन क्षेत्र में बढ़ते डेंगु के मामलों पर नियंत्रण पाने और आमजन को डंेगू से रोकथाम हेतु जागरूक करने के उददेश्य से आज सोमवार को उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपायुक्त कार्यालय मे आयोजित की गई।

उपायुक्त सुमित खिमटा ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए नाहन नगर परिषद को शहर में डेंगू मच्छरों पर नियंत्रण के लिए नियमित फोगिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने पावंटा तथा अन्य शहरी क्षेत्रों में भी फोगिंग करने के लिए नगर निकाय संस्थाओं को निर्देश दिए।

    सुमित खिमटा ने बताया कि डंेगू आम तौर पर जुलाई से नवम्बर के बीच तेजी से फैलता है। उन्होंने बताया कि इस साल जुलाई माह में डंेगू के कुल 53 मामले सामने आये हैं जबकि वर्ष 2022 में जिला में 852 मामले और वर्ष 2023 में 1044 डेंगू के मामला दर्ज हुये थे।

सप्ताह में एक बार रविवार को रखें ड्राई डे

उपायुक्त सुमित खिमटा ने डेंगू के बढ़ते मामलों पर चिंता जाहिर करते हुए सभी नागरिकों से आहवान किया कि सप्ताह में एक बार विशेषकर रविवार को ‘ड्राई डे’ के रूप में आयोजित करें। इस दिन घर आंगन में खाली बर्तनों, फलावर पॉट, टायर व अन्य जल संग्रहित होने वाले खूले स्थलों को सूखा रखें तथा उसकी साफ सफाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यदि हम सप्ताह में एक बार सभी खुले बर्तनों व अन्य स्थलों को साफ करें तो डेंगू का मच्छर जो कि सात-आठ दिन का समय पानी में पनपने में लगाता है, इसके सर्कल को तोड़ा जा सकता है।

सभी शिक्षण संस्थानों में बच्चों को करें जारूगक

उपायुक्त सुमित खिमटा ने शिक्षा विभाग को डेंगू की रोकथाम के लिए जिला के सभी स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्कूलों में विद्यार्थियों को प्रार्थना सभाओं तथा अन्य अवसर पर स्वच्छता और डेंगु के बारे में जानकारी दी जाये। उन्होंने कहा कि बच्चों को स्कूल के साथ ही अपने घरों को भी स्वच्छ रखने के बारे में जागरूक किया जाये।

पंचायती राज, स्वयं सहायता समूह और नव युवक मंडल भी हों जागरूक

सुमित खिमटा ने पंचायत राज संस्थानों, स्वयं सहायता समूहों और नव युवक मंडलों से भी डेंगू की रोकथाम के लिए कार्य करने का आवान किया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सभी को मिलकर डेंगु से बचाव के लिए मिलजुलकर कार्य करना चाहिए।

अमरपुर मोहल्ला सहित शहर में शीघ्र होगी फोगिंग

उपायुक्त ने नाहन शहर के अमरपुर मोहल्ला जहां पर सर्वाधिक डेंगू के मामले संज्ञान में आये हैं, में स्वच्छता अभियान चलाने के लिए नगर परिषद को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर परिषद को स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के साथ मिलकर संयुक्त रूप से अमरपुर मोहल्ला में स्वच्छता अभियान चलाना चाहिए। उन्होंने अमरपुर मोहल्ला में तुरंत फोगिंग आरम्भ करने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा उन्होंने शहर के अन्य क्षेत्रों में भी नियमित फोगिंग करने के लिए नगर परिषद को निर्देश दिए।

सीएमओ डा. पाठक ने किया बैठक का संचालन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अजय पाठक ने बैठक का संचालन करते हुए डेंगू की रोकथाम के लिए विभाग द्वारा किये जा रहे विभिन्न उपायों और विभागीय कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने शिक्षा विभाग, बाल विकास तथा अन्य सभी सम्बन्धित विभागों से डेंगू की रोकथाम के लिए अपना सहयोग देने की अपील की।

स्वास्थ्य विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी डा. विनोद संगल ने पीपीटी के माध्यम से डेंगू की रोकथाम और जागरूकता अभियान के बारे में जानकारी प्रदान की।

जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनील शर्मा, मेडिकल सुप्रीडेंट मेडिकल कॉलेज नाहन अमिताभ जैन, डाईट, शिक्षा, स्वास्थ्य और जलशक्ति विभाग के अलावा रोटरी क्लब के सदस्य मनीष जैन भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

मनमोहन शर्मा ने त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के दिए निर्देश