पर्यावरण सरंक्षण को लेकर रिथ्वी संरक्षकों द्वारा फ्रोबेल पब्लिक स्कूल बरोह में हुआ बैठक का आयोजन

पर्यावरण सरंक्षण को लेकर रिथ्वी संरक्षकों द्वारा फ्रोबेल पब्लिक स्कूल बरोह में हुआ बैठक का आयोजन 

आज दिनांक को रिथ्वी संरक्षकों द्वारा राजा का तालाब के फ्रोबेल पब्लिक स्कूल बरोह में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में पर्यावरण सरंक्षण के बारे में इंजिनियर अखिलेश्वर सिंह (एन आई टी, हमीरपुर) व प्रणव सिंह (आई आई टी रोपड) ने एक प्रेजेंटेशन के माध्यम से उपस्थित लोगों को विस्तृत जानकारी दी। उन्हों ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और कचरा प्रबंधन पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म @rithvi_movement पर लोगों को जागरूक करने के लिए भी जोर दिया। उन्होंने लोगों से अपील की है कि पर्यावरण संरक्षण के लिए या पौधारोपण के लिए किसी भी प्रकार की आर्थिक सहायता के लिए मैं सदैव तैयार रहूँगा। इंजिनियर अखिलेश्वर सिंह ने लोगों से अपील की, कि अगर पर्यावरण संरक्षण से सम्बंधित कोई कार्य करते हैं तो उसे #Rithvi के साथ पोस्ट करें जिससे अधिक से अधिक लोगों को जागरूक किया जा सके। इस मौके पर रविन्द्र ठाकुर, सेवानिवृत प्रधानाचार्य और शशि पॉल, प्रवक्ता ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अपने अपने विचार रखे। इस मौके पर मान सिंह, सुनीता देवी, अश्वनी शर्मा, स्वर्ण चौधरी, अरुण चौधरी, विनोद कुमार, शिवम कातिया अंकुश व अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चोरीशुदा वाहन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार