पालमपुर:नालटी पुल के पास एक्सीडेंट में दु:खद मृत्यु

पालमपुर:नालटी पुल के पास एक्सीडेंट में दु:खद मृत्यु  



बहुत दुखी हृदय से सूचित करना पड़ रहा है कि सुलह महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष मोनिका राणा जी के छोटे बेटे की दुर्भाग्य वश नालटी पुल के पास एक्सीडेंट में दुखद मृत्यु का समाचार प्राप्त हुआ भगवान दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे हमारी संवेदनाएं परिवार के साथ हैं और इस पहाड़ जैसे दु:ख को सहने की शक्ति दे 😭😭😭😭 ओम शांति

( पालमपुर : केवल कृष्ण शर्मा )

आपको बता दें कि कार और बाइक की टक्कर में युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, जिसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर किया गया,पर परञ्च रास्ते में उसकी मौत हो गई।   प्राप्त जानकारी के अनुसार पठानकोट-मंडी हाईवे पर सुलह से तकरीबन 5 किलोमीटर दूर भट्टू समूला के समीप बाइक व कार की भिड़ंत में  युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल हुए युवक को पालमपुर ले जाया गया, लेकिन उसकी हालत को देखते हुए उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। परञ्च युवक की रास्ते में मौत हो गई। मृतक की पहचान अविनाश राणा के रुप में हुई है।

 सुलह भाजपा में मातम छा गया है। सुलह के भाजपा विधायक विपिन सिंह परमार ने युवक की मौत पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरी सुलह भाजपा उनके साथ खड़ी है। बताया जा रहा है कि कार मुख्य सड़क से लिंक रोड की ओर मुड़ रही थी, इसी दौरान हादसा हुआ। उधर, थाना प्रभारी भवारना केहर सिंह ने कहा कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर