सेब सीजन के दृष्टिगत सड़कों के रखरखाव पर दिया जाएगा विशेष ध्यान

सेब सीजन के दृष्टिगत सड़कों के रखरखाव पर दिया जाएगा विशेष ध्यान

एसडीएम की अध्यक्षता में फल उत्पादकों और ट्रक ऑपरेटर यूनियन की बैठक आयोजित, बागवानों की सुविधा के लिए होगी कमेटी गठित



सेब सीजन के दृष्टिगत करसोग के फल उत्पादकों और ट्रक ऑपरेटर यूनियन की बैठक का आयोजन कार्यवाहक एसडीएम व तहसीलदार करसोग कैलाश कौंडल की अध्यक्षता में किया गया। सेब सीजन के दृष्टिगत आयोजित की गई बैठक के संबंध में जानकारी देते हुए एसडीएम ने बताया कि सेब सीजन को मध्यनजर रखते हुए व क्षेत्र के बागवनों की सुविधा के लिए इस बार तहसीलदार की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया जाएगा।  

एसडीएम ने कहा कि कमेटी  के अध्यक्ष  तहसीलदार करसोग तथा उपाध्यक्ष बागवानी विभाग के एसएमएस (विषय वाद विशेषज्ञ ) होंगे।  खंड विकास अधिकारी करसोग और खंड विकास अधिकारी चुराग व एसएचओ करसोग को भी इस कमेटी में शामिल किया जाएगा । इसके अलावा बीडीसी के चेयरमेन, ट्रक ऑपरेटर यूनियन करसोग के अध्यक्ष तथा फल उत्पादक संघ चुराग और सेरी बंगलो के अध्यक्ष इस कमेटी में सदस्य होंगे। उन्होंने कहा कि यदि सेब सीजन के दौरान  बागवानो को किसी भी प्रकार की कोई भी परेशानी आती है तो वे कमेटी के सम्बन्धित अधिकारियों से संपर्क कर सकेंगे।

उन्होंने कहा कि सेब सीजन को देखते हुए क्षेत्र की सड़कों  के रखरखाव का विशेष ध्यान रखा जाएगा ताकि बागवानों को अपनी सेब की फसल मंडियों तक पहुंचाने में कोई परेशानी ना आए। सेब सीजन के दौरान ट्रैफिक  व्यवस्था सही बनाए रखने के लिए पुलिस का भी सहयोग लिया जाएगा। 

एसडीएम ने ट्रक ऑपरेटर यूनियन के सदस्यों से आग्रह किया कि वे वाहनो के लिए निश्चीत की गई भार सीमा में ही सामान लोड करे। यदि वाहन चैकिंग के दौरान किसी वाहन कि क्षमता से अधिक भार उस वाहन में पाया जाता है तो ऐसे वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई अम्ल में लाई जाएगी।   

बागवानी विभाग से विषय वाद विशेषज्ञ जदीश वर्मा ने  कहा कि इस बार करसोग में सेब की लगभग 9 लाख पेटी सहित लगभग 18 हजार मीट्रिक टन सेब का उत्पादन होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार द्वारा बागवानों के लिए इस बार यूनिवर्सल कार्टन की नई व्यवस्था को शुरू किया गया है । इन बॉक्स में सेब की पैकिंग किलो के हिसाब से की जाएगी। यह यूनिवर्सल कार्टन 20 किलो की पैकिंग के हिसाब से तैयार किए गए है। उन्होंने करसोग के फल उत्पादकों और बागवानों से आग्रह किया है कि वे सेब की पैकिंग के लिए पूर्व में इस्तेमाल किए जाने वाले टेलिस्कोपिक कार्टन की जगह यूनिवर्सल कार्टन का ही इस्तेमाल करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सेब सीजन के दौरान यदि क्षेत्र के बागवानों को ट्रांसपोर्ट से संबंधित कोई समस्या आती है तो वे विषय विशेषज्ञ उद्यान कार्यालय करसोग में संपर्क स्थापित कर सकते है।

बैठक में बागवानी विभाग से विषय वाद विशेषज्ञ जगदीश वर्मा, करसोग के ट्रक ऑपरेट व क्षेत्र के सेब उत्पादक मौजूद थे। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

चोरीशुदा वाहन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

नए जिले बनाने हेतु आयोग का गठन, देहरा, नूरपुर, रामपुर का दावा मजबूत

पंजाब में हड़ताल के चलते एचआरटीसी के 22 बस रूट हुए प्रभावित