शादी के बाद दुल्हन बोली, मुझे मेरे प्रेमी के संग रहना, हनीमून भी मनाया

शादी के बाद दुल्हन बोली, मुझे मेरे प्रेमी के संग रहना, हनीमून भी मनाया 

उन्होंने इसका कारण पूछा तो बोली कि मुझे पति पसंद नहीं आया. परिवार ने बेटी को मनाने की कोशिश की. लेकिन वो जिद पर अड़ी रही. मामला पुलिस तक पहुंचा। 

यह अजीबो-गरीब मामला उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में एक महिला शादी के दो महीने बाद मायके आ गई. बोली- अब मुझे मेरे प्रेमी के साथ रहना है। आपको बता दें कि गरुड़ तहसील का है. पिंगलों गांव की युवती की दो महीने पहले गरुड़ तहसील के रहने वाले युवक संग हुई थी. शादी के बाद वो पति संग हनीमून पर भी गई. दो महीने तक सब कुछ सही चलता रहा. दुल्हन भी खुश थी और ससुराल वाले भी. लेकिन दो महीने बाद दुल्हन अचानक से कहने लगी कि उसे मायके जाने का मन कर रहा है. ससुराल वालों ने भी उसे हंसी-खुशी मायके भेज दिया.

यहां कुछ दिन रहने के बाद मायके वालों ने पूछा कि बेटी वापस ससुराल कब जाओगी? तब दुल्हन ने कुछ ऐसा जवाब दिया, जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया. दुल्हन बोली- मुझे पति पसंद नहीं आया. अब उसके साथ नहीं रहना मुझे. मेरा एक बॉयफ्रेंड है. मैं उसी के साथ रहना चाहती हूं. मायके वालों को पहले तो लगा कि वो शायद मजाक कर रही है. लेकिन जब दुल्हन जिद पर अड़ गई तो वो भी टेंशन में आ गए।

उन्होंने उसके सामने हाथ जोड़कर कहा कि ऐसा मत करो. दो घरों की इज्जत का सवाल है. क्या पति या ससुराल वालों ने कुछ गलत किया है तुम्हारे साथ? दुल्हन बोली- वो सभी बहुत अच्छे हैं. बस मुझे पति से प्यार हुआ ही नहीं. मैं अपने बॉयफ्रेंड से प्यार करती हूं. शादी से पहले से हमारा अफेयर था. मैं जानती थी कि आप लोग इस रिश्ते के लिए नहीं मानोगे. इसलिए मैंने आपके कहने पर दूसरी जगह शादी कर ली. लेकिन मुझे पति से प्यार हुआ ही नहीं. मैं अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती हूं।  

दुल्हन इसके बाद सीधे प्रेमी के घर जा पहुंची. यह बात दुल्हन के ससुराल तक भी जा पहुंची. उन्होंने इस बारे में पुलिस से मदद मांगी. दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया. वहां भी दुल्हन ने यही कहा कि वो प्रेमी संग रहना चाहती है. दोनों में से किसी भी पक्ष ने मामला दर्ज नहीं करवाया. आपस में समझौता कर लिया. दुल्हन पक्ष ने बेटी के ससुराल वालों को कहा कि वो शादी का पूरा खर्च और जेवर लौटा देंगे. अब दुल्हन अपने प्रेमी संग ही रह रही है. बताया जा रहा है कि जल्द ही दोनों शादी कर लेंगे।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

हौरी देवी बीट में सूखे खैर के पेड़ पर चली कुल्हाड़ी, विभाग ने 8 मोछे किए जब्त

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस