इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, मिलने पर किया दुष्कर्म युवती से,अश्लील वीडियो बना डाली

इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, मिलने पर किया दुष्कर्म युवती से,अश्लील वीडियो बना डाली

हरियाणा : युवक ने इंटाग्राम पर हरियाणा के जींद निवासी कॉलेज छात्रा से दोस्ती की।अपने बारे में बताया कि मैं राजस्थान का आईपीएस अफसर हूं और तुमसे मिलना चाहता हूं।युवती को उसने सरकारी नौकरी का झांसा देकर 3 लाख रुपए भी हड़प लिए हैं। अब नौकरी लगवाना तो दूर आरोपी युवक अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ बार-बार रेप करता रहा। जिसके बाद अब युवती तंग आकर पुलिस थाना पहुंची और इस बड़े मामला का खुलासा हुआ।

जींद पुलिस ने थाना सदर में आरोपी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि आरोपी आईपीएस है या कोई फ्रॉड इसे लेकर भी जांच जारी है। पुलिस के मुताबिक, जींद के सदर थाना क्षेत्र में रहने वाली 20 वर्षीय युवती ने बताया कि वह कॉलेज में पढ़ाई करती है, इंटाग्राम पर उनकी जान - पहचान हुई थी। आरोपी का नाम अजय है जिसने खुद को हनुमानगढ़ में IPS अधिकारी बताया है।

दोनों की कई दिनों से बातचीत हो रही थी। एक दिन आरोपी अजय ने सरकारी नौकरी लगवाने की बात कही इसके लिए 8 लाख रुपए मांगे। दोनों में दोस्ती होने के बाद आरोपी लड़की से मिलने जींद आया। वहीं नशीला पदार्थ पिलाकर होटल में ले गया। जहां उसने वारदात को अंजाम दिया। अश्लील वीडियो का डर दिखाकर आरोपी ने 2024 में फरवरी माह से जून तक कई बार उसके साथ रेप किया।

युवती के मुताबिक, इस दौरान आरोपी नौकरी लगवाने का झांसा देकर 3 लाख रुपए, सोने की चूड़ी, मंगलसूत्र व सोने का लॉकेट भी ले लिया। इसके बाद भी आरोपी ने उसकी नौकरी नहीं लगवाई। इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। फिलहाल जींद पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें :-


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर

सऊदी अरब में पठानकोट के अमृतधारी सिख को मौत की सजा, परिवार ने सरकार से लगाई गुहार