नाबालिग का अपहरण कर किया दुष्कर्म

नाबालिग का अपहरण कर किया दुष्कर्म 

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में दुष्कर्म के आरोपी का जूतों की माला पहनाकर जुलूस निकाला गया।गुस्साए ग्रामीण आरोपी को  चौकी लाते समय लोगों ने जूतों की माला पहनाई और किसी ने थप्पड़ भी जड़ दिया था।

जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

एएसपी संतोष कुमार डेहारिया ने बताया कि निवार चौकी अंतर्गत एक गांव में एक युवक ने 14 वर्षीय नाबालिग का अपरहण कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को ग्रामीणों की मदद से गिरफ्तार और फिर उसे चौकी लाया गया। सूचना मिली है कि आरोपी सुनील उर्फ छोटू प्यासी को चौकी लाते समय कुछ लोगों ने जूतों की माला पहनाई और किसी ने थप्पड़ भी जड़ दिया था। अगर, कोई इस मामले की शिकायत देता है तो जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करेंगे। 

माधवनगर टीआई अनूप सिंह ने बताया कि निवार चौकी के एक गांव की नाबालिग बकरी चराने पास के जंगल गई थी। इस दौरान क्षेत्र में रहने वाले सुनील उर्फ छोटू प्यासी (36) परिचित के ट्रैक्टर में उसे जबरन बैठाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने किसी को कुछ भी बताने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, अपहरण में उपयुक्त ट्रैक्टर भी जब्त किया है। मामले की जांच की जा रही है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में

एन.के.एस.डी. सनातन धर्म स्कूल, मोहरला अंतरविद्यालयी कविता वाचन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर