16 वर्षीय युवती की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत - Smachar

Header Ads

Breaking News

16 वर्षीय युवती की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत

16 वर्षीय युवती की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत

बिलासपुर समाचार

बिलासपुर:- बिलासपुर की एक 16 वर्षीय युवती की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया। पुलिस थाना घुमारवीं के अंतर्गत आती ग्राम पंचायत कोटलू ब्राह्मणा के गांव कोटलु बिंदडे में गुरुवार सुबह एक 16 वर्षीय किशोरी का शव संदिग्ध हालात में कुएं में मिला है।  मृतक लड़की की पहचान रिद्धिमा निवासी गांव कोटलू बिंदडे के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना घुमारवीं की एक टीम मौके पर पहुंची।  मौके पर पहुंचकर पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से शव को कुएं से बाहर निकाला। इसके बाद उसे सिविल अस्पताल घुमारवीं पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


पुलिस के अनुसार लड़की बुधवार रात करीब 11:00 बजे से गायब थी। परिवार ने हर संभव कोशिश कर ली लेकिन कहीं उसका पता नहीं चला। सुबह करीब 3:00 बजे परिजन जब उसे ढूंढते हुए घर के नजदीक कुएं के पास पहुंचे तो किशोरी का शव कुएं में दिखाई दिया। 


डीएसपी  घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह पुलिस को घटना की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने लड़की को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता लगा सकेगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन जारी है।

कोई टिप्पणी नहीं