1 दिन का नवजात मिला कचरे के डिब्बे में
1 दिन का नवजात मिला कचरे के डिब्बे में
गुजरात:- सूरत में एक बार फिर ममता शर्मसार हो गई। बात सूरत की है जहां एक कचरे के डिब्बे में नवजात बच्चा जीवित हालत में मिला। जब स्थानीय लोगों द्वारा नवजात को जीवित अवस्था में कचरे के डिब्बे में देखा तो हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।
वहीं जब पुलिस बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंची तो कुछ देर बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हैरानी की बात तो तब हुई जब डॉक्टरों ने बताया कि यह बच्चा सिर्फ एक दिन का है।
गुजरात पुलिस ने बच्चे के माता-पिता को ढूंढना शुरू कर दिया। वहीं पुलिस की तलाश एक 16 वर्ष की नाबालिग लड़की पर जाकर खत्म हुई। पहले तो नाबालिग ने उसे अपना बच्चा मानने से इनकार कर दिया। मगर जब पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक किया तो नाबालिग को कचरे के डिब्बे में कुछ डालते हुए देखा गया। सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद नाबालिग ने अपना गुनाह कबूल कर लिया और उसने पुलिस को सारा सच बता दिया।
नाबालिग ने पुलिस को बताया कि वो अपने पड़ोसी के साथ संबंध में थी, जिसके चलते वो प्रेग्नेंट हो गई। वहीं जब पुलिस ने बच्चे के पिता के बारे में पूछा तो नाबालिग ने बताया कि लड़के की उम्र भी 16 साल है, जो उसके पड़ोस में रहता है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। लड़की की मां का आरोप है कि युवक ने पीड़िता का रेप किया, जिसके कारण वो प्रेग्नेंट हो गई।
सूरत जोन 4 के डीसीपी विजय सिंह गुजर्र का कहना है कि लड़की की प्रेग्नेंसी के बाद लड़के ने उसे कुछ दवाईयां खिला दी, जिससे सातवें महीने में ही बच्चे का जन्म हो गया। प्री-मैच्योर डिलीवरी के बाद लड़की ने बच्चे को कचरे के डिब्बे में फेंक दिया। कड़ाके की सर्दी में बच्चा पूरी रात कचरे में पड़ा रहा। सुबह बच्चे को जीवित देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। हलांकि बच्चे को अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पुलिस की मानें तो लड़की की सेहत काफी नाजुक है। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है।
कोई टिप्पणी नहीं