मुख्यमंत्री ने 2 करोड़ की लागत से बनाए इंटरप्रिटेशन सेंटर का किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने 2 करोड़ की लागत से बनाए इंटरप्रिटेशन सेंटर का किया लोकार्पण
नगरोटा सूरियां (प्रेम स्वरूप शर्मा):- नगरोटा सूरिया में मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू ने 2 करोड़ की लागत से बनाए गए वन्य प्राणी विभाग द्वारा इंटरप्रिटेशन सेंटर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से इस क्षेत्र को हम और विकसित करेंगे।
उन्होंने कहा कि यहां पर बहुत ही सुंदर स्थान पर यह इंटरप्रिटेशन सेंटर बना है। यहां पर जितने भी बाहर से पक्षी प्रेमी या फिर प्रैक्टिकल करने वाले आते हैं, उन्हें सभी प्रकार के पक्षियों की जानकारी अब यहां से मिलेगी। उन्हें ठहरने के लिए और अन्य सुविधाएं भी यहां पर उपलब्ध होंगी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वन्य प्राणी विभाग द्वारा लगाई गई पक्षियों की प्रदर्शनी को भी देखा और विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बिलासपुर की तरह यहां भी क्रूज वोट चलाए जाएंगे। इस अवसर पर उनके साथ कृषि मंत्री चंद्र कुमार, विधायक भिवानी पठानिया तथा सभी उच्च अधिकारी साथ उपस्थित थे।
कोई टिप्पणी नहीं