कृषि मंत्री चन्द्र कुमार के आदेशों पर प्रशासन ने मुख्यमंत्री से मिलने से रोका: संजय गुलेरिया - Smachar

Header Ads

Breaking News

कृषि मंत्री चन्द्र कुमार के आदेशों पर प्रशासन ने मुख्यमंत्री से मिलने से रोका: संजय गुलेरिया

कृषि मंत्री चन्द्र कुमार के आदेशों पर प्रशासन ने मुख्यमंत्री से मिलने से रोका: संजय गुलेरिया

नगरोटा सूरियां (प्रेम स्वरूप शर्मा):-     ज्वाली विधानसभा चुनावों में भाजपा प्रत्याशी रहे संजय गुलेरिया ने नगरोटा सूरियां में समस्याओं को लेकर स्थानीय जनता को मुख्यमंत्री से नहीं मिलने देने की कड़ी आलोचना की है। संजय गुलेरिया ने रविवार को नगरोटा सूरियां विश्रामगृह में संघर्ष समिति के सदस्यों व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के बाद पत्रकारों से कहा कि कृषि मंत्री चन्द्र कुमार के आदेशों पर प्रशासन ने मुख्यमंत्री से मिलने जा रखे लोगों को रोका ही नहीं बल्कि हिरासत में भी ले लिया जो कि निंदनीय है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में किसी भी जनप्रतिनिधि से जनता मिलकर अपनी समस्या को रख सकती है। उन्होंने कहा कि नगरोटा सूरियां क्षेत्र की 12 पंचायतों की जनता द्वारा गठित नगर पंचायत हटाओ विकास खण्ड बचाओ संघर्ष समिति के साथ बीते कल कृषि मंत्री चन्द्र कुमार के इशारे पर प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री से नहीं मिलने देने पर व हिरासत में लेने की करवाई पर जनता में भारी रोष पनप गया है और अब संघर्ष समिति क्रमिक भूख हड़ताल करने जा रही है इसका संजय गुलेरिया ने समर्थन करते हुए विश्वास दिया कि ज्वाली भाजपा सहित वह संघर्ष समिति के नगरोटा सूरियां के अस्तित्व को बचाने के लिए उनके साथ हैं। 

उन्होंने गज्ज खड्ड पुल का दो बार शिलान्यास करने को हास्यास्पद बताते हुए कहा कि इसी पुल का शिलान्यास दस साल पहले 2015 में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह कर चुके हैं और अब मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह से भूमि पूजन करवाया है। जबकि पुल निर्माण के लिए 86.34 करोड़ रुपये केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मंजूर किए है और यह राशि भाजपा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज के प्रयासों से ही मंजूर हो पाई है। उन्होंने कहा कि भूमि पूजन पट्टिका में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी या सांसद राजीव भारद्वाज का नाम अंकित होना चाहिए। 

लेकिन चन्द्र कुमार ने सांसद को सूचना तक नहीं दी जो निंदनीय है। उन्होंने चन्द्र कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि कृषि मंत्री इलाके के विकास से पहले अपना फायदा सोचते हैं और यही बजह है कि गज्ज खड्ड पुल की मंजूरी मिलते ही चन्द्र कुमार ने जरोट के बझेरा में दस कनाल भूमि खरीद कर होटल बनाने की तैयारी शुरू कर दी है ताकि पौंग झील को पर्यटन की दृष्टि से विकसित होने पर उन्हें फायदा हो सके। उन्होंने मुख्यमंत्री पर भी तंज कसते हुए कहा कि एक तरफ मुख्यमंत्री केंद्र से कोई भी आर्थिक मदद न मिलने का राग अलाप रहे हैं तो जिसका भूमि पूजन किया गया उस पुल निर्माण के लिए 86.34 करोड़ रुपया भी तय केंद्र सरकार ने ही दिया है। उन्होंने कहा कि ज्वाली में जिन संपर्क सड़कों का मुख्यमंत्री ने शिलान्यास किया वह सड़कें तो तीन साल पहले ही भाजपा सरकार के समय बन चुकी हैं।

इस अवसर पर संघर्ष समिति संयोजक संजय महाजन, किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष जसवंत सिंह, किसान मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष संजय उपाध्याय, व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष मनोज महाजन,  किसान मोर्चा मण्डल सचिव पवन जफ्फू उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं