नगरोटा बंगबा विधानसभा के सुभम ठाकुर ड्यूटी के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मिला सम्मान - Smachar

Header Ads

Breaking News

नगरोटा बंगबा विधानसभा के सुभम ठाकुर ड्यूटी के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मिला सम्मान

नगरोटा बंगबा विधानसभा के सुभम ठाकुर ड्यूटी के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मिला सम्मान 

धर्मशाला:- नगरोटा बंगबा विधानसभा के तहत सद्दू बरग्रा पंचायत  से संबध रखने वाले सुभम ठाकुर को उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के हाथो से समान प्राप्त हुआ हैँ,बता दे सुभम ठाकुर जल शक्ति विभाग में बतौर पैरा पंप ऑपरेटर नगरोटा  मंडल के तहत कार्यरत हैँ, वर्ष 2023 में भारी बरसात  के दौरान चुनौती पूर्ण परिस्थितियों में अपने कर्तव्य का निर्वहन करने और अटूट समर्पण पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें यह  समान मिला हैँ, बता दे की उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रदेश में जल शक्ति विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की उत्कृष्ट सेवाओं को सम्मान देने के लिए जल शक्ति गौरव पुरस्कार शुरू करने की घोषणा की है। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार हर साल उन कर्मियों को प्रदान किया जाएगा जो अपनी सेवाओं में उत्कृष्टता और समर्पण का प्रदर्शन करते हुए हर घर व खेत तक पानी पहुंचाने के लक्ष्य को साकार कर रहे हैं।

 अग्निहोत्री ने यह ऐतिहासिक घोषणा (शुक्रवार) को  ऊना जिले के हरोली उपमंडल स्थित कांगड़ मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय जल जागरूकता समारोह के दौरान की।

इसके अलावा उपमुख्यमंत्री ने प्रदेशभर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जल शक्ति विभाग के 126 कर्मियों को जल शक्ति सम्मान प्रदान किया।

कोई टिप्पणी नहीं