चंबा कॉलेज में एबीवीपी ने किया धरना प्रदर्शन

 चंबा कॉलेज में एबीवीपी ने किया धरना प्रदर्शन

चंबा समाचार

चंबा:-  हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार छात्रों के खिलाफ काम कर रही है। ऐसे में सरकार को चाहिए कि वे छात्रों के खिलाफ नहीं, बल्कि नशे के खिलाफ प्रदेश में काम करें। ताकि युवा पीढ़ी नशे के दलदल में डूबने से बच सके। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा प्रदेश भर में छात्रों के मुद्दों को लेकर चंबा  स्थित राजकीय महाविद्यालय में धरना प्रदर्शन किया गया। 

वहीं सरकार को भी ज्ञापन भेज कर सभी महाविद्यालय में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग रखी गई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चंबा इकाई के अध्यक्ष ललित वर्मा  ने बताया कि छात्र संघ चुनाव को बहाल करने के लिए लगातार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मांग उठा रही है। लेकिन सरकार छात्रों के हितों की अनदेखी कर रही है। 

इसके अलावा आज भी कई कॉलेज में प्राध्यापकों के पद खाली चले हुए हैं और प्राध्यापक ना होने के चलते छात्रों की पढ़ाई बाधित हो रही है। ऐसे में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रदेश सरकार से मांग करती है कि वह खाली पड़े पदों को जल्द भर और विश्वविद्यालय में भी कुलपति का पद जल्द भरा जाना चाहिए।  

ललित वर्मा ने बताया कि छात्र हित के लिए लगातार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कम कर रही है और आने वाले समय में भी इन सभी मुद्दों को लेकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर