चिट्टे सहित मुख्य सरगनाओं को मंडी पुलिस ने लिया हिरासत में

चिट्टे सहित मुख्य सरगनाओं को मंडी पुलिस ने लिया हिरासत में 


रविवार रात को जिला के बीएसएल थाना की टीम ने दोनों को 7 ग्राम चिट्टे के साथ दबोच लिया है और इनसे पुलिस ने 25 हजार की नगदी भी बरामद की है.

मिली जानकारी के अनुसार बीएसएल पुलिस कॉलोनी की टीम हेड कांस्टेबल भानु शर्मा की अगुवाई में गश्त पर मौजूद थी. इस दौरान न्यू कॉलोनी के पास 2 लोग पुलिस को देखकर घबरा गए और अपने पास रखे बैग को नाली में फेंक दिया. इससे पहले की यह लोग वहां से भागते पुलिस ने दोनो को मौके पर दबोच लिया. जिसके बाद पुलिस ने इनके बैग की तलाशी ली और बैग से चिट्टा व नगदी बरामद की. आरोपियों की शिनाख्त अनिल कुमार (33) पुत्र बलराज कुमार जिला रूपनगर पंजाब और सुनिल दत्त (42) पुत्र वेद प्रकाश गांव व डाकघर नैणा देवी जिला बिलासपुर के तौर पर हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कारवाई शुरू की। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग