नालंदा में मिला महिला शव, तलवों में ठोकी थी नौ कीलें

नालंदा में मिला महिला शव, तलवों में ठोकी थी नौ कीलें 

नालंदा : ग्रामीणों की मानें तो जिस तरह महिला के हाथ में पट्टी बंधी है, उससे प्रतीत हो रहा है कि महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई होगी. पुलिस केस से बचने के लिए महिला की लाश यहां फेंक दी गई होगी. कुछ ग्रामीणों की मानें तो कीलों का इस तरह से इस्तेमाल जादू-टोना के लिए किया जाता है. हो सकता है कि महिला की हत्या तंत्र-मंत्र, जादू-टोना के चलते कर दी गई होगी. या फिर महिला की नरबलि दी गई होगी. इसके अलावा कुछ लोगों का ये भी कहना है कि किसी सिरफिरे ने प्रेम संबंधों में विवाद के चलते महिला को मार डाला होगा. हालांकि, सच्चाई क्या है ये तो जांच के बाद ही साफ हो पाएगा

चण्डी थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि बुधवार को नालंदा के हरनौत प्रखंड अंतर्गत सरथा पंचायत के बहादुरपुर गांव के पास नेशनल हाईवे (30 A) के किनारे एक अज्ञात महिला का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलने के उपरांत पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। महिला की उम्र करीब 26 वर्ष प्रतीत हो रही और उसकी लाश नाइटी में थी। हाथ पर ड्रीप लगा था, जिससे ये पता चलता है कि महिला को स्लाइन चढ़ाया जा रहा था। अब तक यह बात सामने नहीं आ पायी है कि महिला को किस अस्पताल में एडमिट किया गया था।

महिला के दोनों तलवों में कुल नौ कीलें ठोकी मिली हैं। लेकिन, हैरानी की बात ये कि एक भी कील में खून लगा नहीं मिला है। जहां शव पाया गया वहां भी खून का धब्बा नहीं मिला है। प्रतीत होता है कि महिला की मौत के काफी देर बाद पैर में कील ठोंका गया है। पुलिस की ओर से कहा जा रहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इस पर कुछ कहा जा सकेगा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि महिला के शरीर पर राख लगा पाया गया है। हाथों में स्लाइन चढ़ाने वाली ड्रीप लगी है। आशंका है कि करंट लगने के बाद महिला को अस्पताल में एडमिट किया गया होगा। यहां मौत के बाद परिजन किसी ओझा के चक्कर में पड़ गए होंगे। लिहाजा उसकी लाश को ओझा या भगत के पास ले जाया गया होगा। यहां ओझा ने महिला के पैर में कील ठोंकी होगी, लेकिन जब महिला होश में नहीं आ पाई तो उसकी लाश को ओझा की ओर से ही यहां लाकर फेंक दिया गया होगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पति ने कर्ज लेकर पत्नी को पढ़ाया, रेलवे में नौकरी मिलते ही छोड़ा, डमी कैंडिडेट बैठाने की शिकायत पर महिला सस्पेंड

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त