मेलों में हमारी संस्कृति की झलक : आरएस बाली

मेलों में हमारी संस्कृति की झलक : आरएस बाली

बैजनाथ समाचार

बैजनाथ :-   राज्य स्तरीय शिवरात्रि महोत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष हिमाचल प्रदेश पर्यटन बोर्ड (कैबिनेट रैंक) आर एस बाली ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। बैजनाथ के विधायक किशोरी लाल इस अवसर पर विशेष रूप में उपस्थित रहे।

बाली ने कहा कि बैजनाथ शिवरात्रि का धार्मिक एवं पौराणिक महत्व है और लाखों लोगों की आस्था का उत्सव होने के चलते इसे हर वर्ष भव्य रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि मेलों में हमारी संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। यहाँ पर विभिन्न प्रकार के हस्तशिल्प, कलाकृतियाँ, स्थानीय व्यंजन और पारंपरिक गीत-संगीत का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि मेलों में लोगों को अपनी संस्कृति के बारे में जानने और समझने का अवसर मिलता है।

उन्होंने ने कहा कि मेले हमारे समाज की एकता और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देते हैं। यहाँ पर लोग विभिन्न जातियों, धर्मों और समुदायों से आते हैं और एक दूसरे के साथ मिलकर समारोह में भाग लेते हैं।

इस अवसर पर रविंद्र बिट्टू, बीपीए के अध्यक्ष अनुराग शर्मा, एसडीएम एवं मेला समिति के अध्यक्ष डीसी ठाकुर, डीएसपी अनिल शर्मा, तहसीलदार रमन ठाकुर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग