15 मई तक ढालपुर चौक से कॉलेज गेट की ट्रैफिक डायवर्ट

 15 मई तक ढालपुर चौक से कॉलेज गेट की ट्रैफिक डायवर्ट


कुल्लू, जिला दंडाधिकारी, कुल्लू, तोरुल एस. रवीश ने मोटर वाहन अधिनियम अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते आगामी पीपल मेला के मध्य नजर ढालपुर चौक से कॉलेज गेट तक मुख्य सड़क पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही डीसी ऑफिस/अस्पताल रोड के माध्यम से डायवर्ट की गयी है। 

     जारी आदेशों के अनुसार पीपल मेला जो कि दिनांक 28 से 30 अप्रैल 2025 तक ढालपुर, कुल्लू में आयोजित किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक, कुल्लू और नगर परिषद, कुल्लू के कार्यकारी अधिकारी द्वारा भी अवगत करवाया गया है कि मेले में बड़ी संख्या में लोगों, व्यापारियों व पर्यटकों के आने की संभावना को देखते हुए। और इस मेले के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों व अन्य प्रदर्शनी/शो का आयोजन किया जाना है। 

     ज़िला दंडाधिकारी द्वारा जारी आदेशानुसार कि उक्त परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए, ट्रैफिक की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करने हेतु पुलिस अधीक्षक व नगर परिषद के अनुरोध पर मुख्य सड़क (ढालपुर चौक से कॉलेज गेट तक) पर ट्रैफिक को 25 अप्रैल से 15 मई 2025 तक डीसी ऑफिस/अस्पताल रोड के माध्यम से डायवर्ट किया गया है। 25 अप्रैल से 15 मई 2025 तक ढालपुर चौक से कोर्ट कॉम्प्लेक्स, डीसी ऑफिस, क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू होते हुए कॉलेज चौक तक की सड़क "नो पार्किंग/टो-अवे जोन" घोषित किया गया

 है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल