आकांक्षी जिला कार्यक्रम के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा ज़िला को प्रदान की जाए विशेष सहायता– विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

 आकांक्षी जिला कार्यक्रम के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा ज़िला को प्रदान की जाए विशेष सहायता– विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया


कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप ढांचा गत सुविधाओं एवं सेवाओं का सुदृढ़ीकरण आवश्यक

चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

आकांक्षी जिला कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित समीक्षा बैठक में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया विशेष रूप से उपस्थित रहे।  

कुलदीप सिंह पठानिया ने बैठक में चंबा जिला के सतत एवं समावेशी विकास को सुनिश्चित बनाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से विशेष प्राथमिकता रखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जिला की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप बुनियादी ढांचे , शिक्षा, सड़क , पर्यटन तथा स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की आवश्यकता है। ऐसे में आकांक्षी जिला कार्यक्रम के अंतर्गत चंबा को विशेष सहायता प्रदान की जाए ताकि जिले का संतुलित और समग्र विकास सुनिश्चित किया जा सके।

कुलदीप सिंह पठानिया ने बैठक में केंद्रीय मंत्री के समक्ष प्रस्तावित राष्ट्रीय उच्च मार्ग द्रमण-सिहुंता -चंबा - तीसा-पांगी के तहत चंबा-चुवाड़ी सुरंग निर्माण तथा वन संरक्षण अधिनियम के तहत लंबित विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं को केंद्र सरकार की ओर से जल्द अनुमोदन करवाने की भी बात कही । 

केंद्रीय मंत्री ने जिला से संबंधित विभिन्न समस्याओं का केंद्र सरकार की ओर से शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया। 

बैठक में विधायक नीरज नैय्यर ने पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय के दूसरे एवं तीसरे चरण के तहत भवन निर्माण कार्य तथा संस्थान द्वारा सुदृढ़ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने का मामला उठाते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री से वित्तीय सहायता बढ़ाने का अनुरोध किया । 

उन्होंने राष्ट्रीय उच्च मार्ग चक्की-चंबा -भरमौर के अंतर्गत द्रडा से चेहली के उन्नयन कार्य तथा शीतला पुल से कुरांह तक बाईपास निर्माण के लिए व्यवहार्यता अध्ययन, विस्तृत इंजीनियरिंग और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट की परामर्श सेवाओं के लिए मंत्रालय को भेजी गई डीपीआर के अनुमोदन का भी आग्रह किया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम