ऑडशिन के दूसरे दिन भी कलाकरों ने खूब दिखाई प्रतिभा

 ऑडशिन के दूसरे दिन भी कलाकरों ने खूब दिखाई प्रतिभा

10 अप्रैल ऑडिशन का आखिरी दिन


ऊना राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2025 की तैयारियां चरम पर हैं। लता मंगेशकर कला केंद्र, समूर कलां में उत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए ऑडिशन का दौर जारी है। ऑडिशन के दूसरे दिन भी स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का खूब प्रदर्शन किया। अब 10 अप्रैल ऑडिशन का आखिरी दिन है।

हर दिन पूर्वाह्न 11 बजे से आयोजित हो रहे ऑडिशन के लिए इच्छुक कलाकार एसडीएम कार्यालय, हरोली में आवेदन जमा कर सकते हैं या स्टेटलेवलहरोलीउत्सवएटदीरेट डॉट कॉम पर ईमेल भेज कर अपना पंजीकरण कर सकते हैं। ऑडिशन के दिन मौके पर भी आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

ये है महाउत्सव की रूपरेखा

उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि 27 से 29 अप्रैल तक हरोली विधानसभा क्षेत्र के कांगड़ मैदान में आयोजित होने वाले इस तीन दिवसीय महाउत्सव में प्रदेश व देश के ख्यातिप्राप्त कलाकारों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक दल भी अपनी प्रस्तुतियों से समारोह को चार चांद लगाएंगे। प्रशासन की प्राथमिकता हिमाचली कलाकारों को अधिकतम मंच प्रदान करना है, जिससे स्थानीय शिक्षण संस्थानों, सांस्कृतिक समूहों तथा महिला मंडलों की रंगारंग प्रस्तुतियां उत्सव की शोभा बढ़ा सकें।

उपमुख्यमंत्री का विजन का सकार रूप

लगभग सात वर्षों के अंतराल के बाद पुनः आयोजित हो रहा यह भव्य उत्सव उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के विजन का साकार रूप है। यह आयोजन सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत रखने के साथ-साथ, कला एवं संस्कृति के माध्यम से सामाजिक एकता और विकास के संदेश को प्रोत्साहित करने का एक महत्वपूर्ण मंच बनकर उभर रहा है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

7 लाख ऐंठने के बाद दिखाई कोई और दुल्हन, विदा कर दी दूसरी दुल्हन