हर्षवर्द्धन चौहान करेंगे ज़िला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की अध्यक्षता

 हर्षवर्द्धन चौहान करेंगे ज़िला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की अध्यक्षता


उद्योग, संसदीय कार्य तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री हर्षवर्द्धन चौहान सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में 15 अप्रैल, 2025 को आयोजित किए जाने वाले ज़िला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह में मुख्यातिथि होंगे। यह जानकारी आज यहां उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने दी।

मनमोहन शर्मा ने कहा कि हर्षवर्द्धन चौहान 15 अप्रैल, 2025 को सर्वप्रथम प्रातः 10.40 बजे शहीद स्मारक पर कृतज्ञ प्रदेशवासियों की ओर से श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।

उन्होंने कहा कि उद्योग मंत्री तदोपरांत प्रातः 10.58 बजे ऐतिहासिक ठोडो मैदान पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि हर्षवर्द्धन चौहान प्रातः 11.00 बजे ध्वजारोहण करेंगे।

उन्होंने कहा कि ध्वजारोहण के उपरांत उद्योग मंत्री परेड का निरीक्षण करेंगे एवं सलामी लेंगे।

हर्षवर्द्धन चौहान इस अवसर पर अपने शुभकामना संदेश के माध्यम से जन-जन का मार्गदर्शन करेंगे और प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अवलोकन करेंगे।

मनमोहन शर्मा ने कहा कि इस अवसर पर मुख्यातिथि द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि ज़िला स्तरीय समारोह के सफल आयोजन के लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने सभी से आग्रह किया बड़ी से बड़ी संख्या में ठोडो मैदान पहुंचकर कार्यक्रम का आनन्द उठाएं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

पति ने कर्ज लेकर पत्नी को पढ़ाया, रेलवे में नौकरी मिलते ही छोड़ा, डमी कैंडिडेट बैठाने की शिकायत पर महिला सस्पेंड