भुंतर स्थित हवाई अड्डे पर निर्माणाधीन हैंगर के कार्य में तेजी लाई जाए और शीघ्र पूरा कार्य किया जाए।

 भुंतर स्थित हवाई अड्डे पर निर्माणाधीन हैंगर के कार्य में तेजी लाई जाए और शीघ्र पूरा कार्य किया जाए।


यह निर्देश उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने भुंतर स्थित हवाई अड्डे पर निर्माणाधीन एनसीसी हैंगर के कार्य की प्रगति को लेकर एक बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाकी बचे हुए सिविल कार्य को पूर्ण किया जाए ताकि जिले के एनसीसी एयर विंग के कैडेट्स को यहीं एयरक्राफ्ट के प्रशिक्षण सुविधा उपलब्ध हो सके।

 उन्होंने लोक निर्माण के इलेक्ट्रिक विंग के अधिकारियों को शेष बचे कार्य का शीघ्र टेंडर कर कार्य आरंभ करने को कहा। 

उपायुक्त ने कहा कि भुंतर स्थित हवाई अड्डे पर हैंगर के बन जाने से जिले के एनसीसी विंग के कैडेट्स यहां पर ही माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट उड़ाने की प्रशिक्षण सुविधा मिल सकेगी। अभी एनसीसी एयर विंग कैडेट्स को एयरक्राफ्ट प्रशिक्षण के लिए प्रदेश से बाहर जाना पड़ता है। जिसके कारण कई कैडेट्स प्रदेश से बाहर प्रशिक्षण लेने के लिए जाने में असमर्थ होते हैं।

 इस अवसर पर एनसीसी के विंग कमांडर कुणाल शर्मा, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के भुंतर स्थित अधिकारियों के अलावा, एसी टू डीसी शशि पाल नेगी, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

पति ने कर्ज लेकर पत्नी को पढ़ाया, रेलवे में नौकरी मिलते ही छोड़ा, डमी कैंडिडेट बैठाने की शिकायत पर महिला सस्पेंड