अनिरुद्ध सिंह करेंगे जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह में शिरकत

 अनिरुद्ध सिंह करेंगे जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह में शिरकत

ऐतिहासिक रिज मैदान पर हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा 78वां हिमाचल दिवस समारोह 


उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने बताया कि 78वें हिमाचल दिवस का जिला स्तरीय समारोह ऐतिहासिक रिज मैदान पर 15 अप्रैल 2025 को हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस समारोह में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। 

उपायुक्त आज यहाँ ऐतिहासिक रिज मैदान पर जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा ले रहे थे।  

उन्होंने बताया कि समारोह को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और इसको लेकर अंतिम पूर्वाभ्यास भी कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा परेड की फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल कर ली गई है। उन्होंने बताया कि परेड में हिमाचल प्रदेश पुलिस की पुरुष और महिला टुकड़ी, हिमाचल गृह रक्षा की पुरुष और महिला टुकड़ी, यातायात पुलिस तथा हिमाचल प्रदेश पुलिस ब्रास बैंड के जवान हिस्सा ले रहे हैं। इसी प्रकार, समारोह में विभिन्न स्कूलों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएगी जिसमें सम्भोता तिब्बतन स्कूल छोटा शिमला के छात्रों द्वारा स्पीति नृत्य, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोर्टमोर की छात्राओं द्वारा लुड्डी नृत्य, पी एम केंद्रीय विद्यालय जाखू की छात्राओं द्वारा पंजाबी गिद्दा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शोगी की छात्राओं द्वारा सोलन का गिद्दा और पी एम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय ठियोग के छात्रों द्वारा नाटी की प्रस्तुति दी जाएगी।

उपायुक्त ने बताया की जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल को प्रातः 11 बजे से आरंभ होगा। 

इस दौरान पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गाँधी, अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवदीप सिंह, उपमण्डल दण्डाधिकारी शिमला ग्रामीण कविता ठाकुर, उपमंडल दण्डाधिकारी शिमला शहरी भानु गुप्ता सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल