श्री मणिमहेश की यात्रा को सुगम बनाने के लिए पहला ट्रक व जत्था भेजा श्री शिव भोले लंगर समिति ने

 श्री मणिमहेश  की यात्रा को सुगम बनाने के लिए पहला ट्रक व जत्था भेजा श्री शिव भोले लंगर समिति ने 


मणि महेश जी की पावन यात्रा पर आने जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए वहां पर खाना,पीना, ठहरना, चिकित्सा सुविधा देना व अन्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए श्री शिव भोले लंगर समिति रजि. मुकेरिया, शाहपुर कंडी की ओर से पहला पावन जत्था राशन के ट्रक सहित रवाना किया गया। पहले जत्थे व राशन के ट्रक को रवाना करने से पहले समिति रजि. की ओर से हवन यज्ञ किए गए तथा पूर्ण आहूतियां डाल कर पूरे विश्व के लिए शांति व विकास के लिए अराधना की गई। बाद में उपस्थित संगत ने हर हर महादेव जी के नाम के जयघोष करके, पूरे क्षेत्र को पावनमय बना दिया। श्री शिव भोले लंगर समिति रजि. के अध्यक्ष विजय ओहरी, चेयरमैन बरजिंदर अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आदर्श शर्मा, तारा सलारियां, विनोद शर्मा, अशोक शर्माख् सुरजीत सिंह व अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि उनकी लंगर समिति की ओर से यह पावन श्री मणिमहेश की यात्रा के लिए २७वां वार्षिक लंगर के लिए कार्य किया जा रहा है, जो कि पावन श्री मणि महेश जी के हडसर व श्री गौरी कुंड पर अपना लंगर लगाए गें। इस लंगर में उनकी समिति की ओर से आने जाने शिवभक्तों के लिए रहने, खाने, ठहरने, शौचालायों , चिकित्सा , बच्चों के लिए दूध व अन्य सेवाएं प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि उनकी समिति की ओर से नौ अगस्त से पावन स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए लंगर , रहने, ठहरने व अन्य व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी जो तीस अगस्त तक चलेगी। इस अवसर पर समिति रजि. के प्रधान विजय ओहारी, चेयरमैन बरजिंदर अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आदर्श शर्मा, तारा सिंह सलारियां, सुरजीत सिंह, अशोक कुमार, विनोद कुमार, अनिल कुमार, संजू मेहरा, सुनील कुमार, रजनीश शर्मा, मिंटु, बब्बी कुमार व अन्य उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

Canada Plane Crash: कनाडा के अल्बर्टा में बड़ा हादसा, विमान क्रैश होने से पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत

PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

दी नगरोटा सूरियां वितरण एवं विधायन सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन दिनांक 28,,7, 2023 शुक्रवार को ब्लाक खंड कार्यालय में कमेटी हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया है

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 15 साल बाद टीजीटी भर्ती एवं पदोन्नति नियम बदले

चौगान स्थित नाले की निकासी को लेकर फोरलेन निर्माण कंपनी के मैनेजर ने किया दौरा

भांबला जिला परिषद वार्ड को एससी पुरुष के लिए आरक्षित करने की उठी मांग

टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी: डीसी

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी