अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले के बीच बाहरी राज्यों से आए व्यापारियों ने प्रशासन के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है। - Smachar

Header Ads

Breaking News

अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले के बीच बाहरी राज्यों से आए व्यापारियों ने प्रशासन के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है।

 अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले के बीच बाहरी राज्यों से आए व्यापारियों ने प्रशासन के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है।


व्यापारियों ने प्रशासन द्वारा ऐतिहासिक चौगान नंबर एक में खुले स्थान को नीलाम करने की कवायद का कड़े शब्दों में विरोध किया है। उपायुक्त कार्यालय के बाहर व्यापारियों ने जमकर नारेबाजी की और एडीएम अमित मैहरा को एक ज्ञापन भी सौंपा। व्यापारियों ने कहा कि बारिश के कारण उनका व्यापार अब तक रफ्तार नहीं पकड़ पाया है। एक ओर उन्हें रोजाना आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है तो वहीं दूसरी ओर अब प्रशासन ने चौगान के शेष भाग को नीलाम कर दिया है। जिसके परिणामस्वरूप अब रेहड़ी- फड़ी धारक अपना सामान सजाकर बैठ गए हैं। लिहाजा, अब लोग रेहड़ी- फड़ी धारकों से सामान खरीद कर वापिस लौट रहे हैं। इससे पहले ऐसी कोई व्यवस्था नहीं होती थी। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि रेहड़ी- फड़ी धारकों को चौगान से खदेड़ा जाए ताकि वे भी खुलकर व्यापार कर सकें। वहीं, एडीएम चम्बा अमित मैहरा ने कहा कि मामला उनके ध्यान में लाया गया है। जल्द ही व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर उचित कदम उठाए जाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं