संदेश

दिसंबर, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

शिमला शहरी NSUI में सियासी भूचाल हॉली लॉज के करीबी शुभम हटाए गए, हार्दिक भंडारी को सौंपी कमान

चित्र
  शिमला शहरी NSUI में सियासी भूचाल हॉली लॉज के करीबी शुभम हटाए गए, हार्दिक भंडारी को सौंपी कमान शिमला : गायत्री गर्ग /  एनएसयूआई (NSUI) हिमाचल प्रदेश की शिमला शहरी इकाई में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। महज 5 महीने पहले नियुक्त किए गए शिमला (अर्बन) जिला अध्यक्ष शुभम को उनके पद से हटा दिया गया है। शुभम को हॉली लॉज खेमे का करीबी माना जाता है। उनकी जगह हार्दिक भंडारी को शिमला शहरी जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस अचानक हुए फैसले के बाद संगठन और कांग्रेस के अंदरखाने में सवाल उठने लगे हैं। खास बात यह है कि शुभम को बिना किसी स्पष्ट कारण के पद से हटाया गया है। सूत्रों के अनुसार, पद से हटाए जाने के बाद शुभम ने हॉलीलॉज पहुंचकर विक्रमादित्य सिंह और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार से मुलाकात की और पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। वहीं, एनएसयूआई की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में हार्दिक भंडारी की नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से लागू बताया गया है, लेकिन शुभम को हटाने के कारणों पर कोई सफाई नहीं दी गई है।

स्कूली बच्चों को ब्लेेेजर भेंट किये

चित्र
  स्कूली बच्चों को ब्लेेेजर भेंट किये   नूरपुर : विनय महाजन /  नूरपुर क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खज्जन में काथल के समाजसेवी अनूप चिव व उनकी पत्नी निशा चिव द्वारा स्कूल के प्लस वन व प्लस टू के लगभग तीस बच्चों को वलेजर (गर्म कोट) वितरण किए गए। इस मौके कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक अजय महाजन मुख्य रुप से उपस्थित रहे । राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खज्जन को प्रदेश सरकार की स्कीम के तहत कांग्रेस नेता अजय महाजन ने गोद लिया है और उनके आग्रह पर समाजसेवी अनूप चिव यहां बच्चों को (गर्म कोट) वलेजर वितरित किए हैं । समाजसेवी अनूप चिव व उनकी पत्नी निशा चिव द्वारा इस स्कूल के बच्चों को पहले भी गर्म ट्रैक सूट वितरण किए गए थे । यह चिव परिवार समय-समय पर निस्वार्थ भावना से समाजसेवा के कार्य कर रहा है  समाजसेवी अनूप चिव ने कहा कि हमने इससे पहले भी सात स्कूलों के बच्चों को स्वेटर, ट्रैक सूट दिए हैं हम सरकारी स्कूलों के बच्चों को समय समय पर मदद करते रहते हैं सरकार स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे मध्यम व गरीब परिवारों से ताल्लुक रखते हैं और वह कई कारणों स...

समस्त विधानसभा के लोगों को नव वर्ष 2026 की शुभकामनाएं : आर.एस बाली

चित्र
  समस्त विधानसभा के लोगों को नव वर्ष 2026 की शुभकामनाएं : आर.एस बाली  शहीद नायक अनिल कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थाना बरग्रां के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में रहे मुख्य अतिथि।   नगरोटा विद्यालयों के मंच से बच्चों को मिलता है आत्मविश्वास और भविष्य की दिशा निर्धारित करने में निभाता है अहम भूमिका यह उद्गार हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली ने शहीद नायक अनिल कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थाना बरग्रां के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में बनकर पहुँचने पर कहे। उन्होंने समस्त विधानसभा के लोगों को नव वर्ष की शुभकामनायें दीं। उन्होंने विद्यालय को वार्षिक समारोह के लिए बधाई दी।  संबोधन के दौरान उन्होंने शहीद नायक अनिल कुमार को याद करते हुए कहा उनका जीवन हमेशा हम सभी के लिए प्रेरणा स्त्रोत रहेगा और युवाओं के जीवन में मार्गदर्शन की भूमिका निभाता रहेगा। उन्होंने कहा वर्तमान सरकार ने प्रदेश में विद्यार्थियों के लिए गुणवत्तापूर्ण और समावेशी शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए 8...

कटराई में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना व बाल विवाह मुक्त के अंतर्गत जागरूकता शिविर का आयोजन

चित्र
  कटराई में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना व बाल विवाह मुक्त के अंतर्गत जागरूकता शिविर का आयोजन  मनाली : ओम बौद्ध / विकास परियोजना अधिकारी कटराई के तत्वावधान में बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ योजना तथा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ब्रान में एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पाठशाला के 141 विद्यार्थियों ने भाग लिया।    कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. सुभाष, आयुष चिकित्सा अधिकारी–हरिपुर ने की। उन्होंने बच्चों को मासिक धर्म स्वच्छता एवं उससे जुड़ी आवश्यक सावधानियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। साथ ही मासिक धर्म के दौरान अपनाई जाने वाली स्वच्छता आदतों पर भी प्रकाश डाला।     इस अवसर पर कु० सीता, किशोर स्वास्थ्य परामर्शदात्री ने पोषण एवं स्वास्थ्य विषय पर बच्चों को विस्तृत जानकारी प्रदान की। बाल विकास परियोजना अधिकारी कटाराई धनी राम ने बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराते हुए बताया कि यह अभियान सम्पूर्ण देश में 4 दिसंबर 2025 से 8 मार्च 2026 तक चलाया जा रहा है। उन्होंने बाल व...

बनुरी स्कूल में धूम धाम से मनाया गया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह।

चित्र
  बनुरी स्कूल में धूम धाम से मनाया गया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह। मुख्यातिथि  अरविंद शर्मा ने सम्मानित किए मेधावी। छात्राओं में आरना शर्मा ब वंशिका कपूर श्रेष्ठ,छात्रों में सक्षम धीमान की धाक। अमर शहीद मेजर सुधीर कुमार वालिया राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक बनुरी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया।समारोह में सेवानिवृत प्रधानाचार्य श्री अरविंद शर्मा जी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की,इस अवसर पर स्कूल स्टाफ द्वारा मुख्यातिथि का जोरदार स्वागत किया गया,ओर प्रधानाचार्य सुरेंद्र ठाकर ओर स्टाफ द्वारा मुख्यातिथि को शॉल ,टोपी ओर स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। आज के समारोह में विद्यार्थियों द्वारा कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए,प्राइमरी स्कूल के बच्चों द्वारा शहीद मेजर सुधीर वालिया की जीवन गाथा का व मोबाइल फोन से होने वाली हानियों से जागरूक भी किया गया।मंच संचालन अंग्रेजी प्रवक्ता पवन कपूर द्वारा किया गया। विद्यालय में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए मुख्यातिथि ने 5100/ रूपये अपनी ओर से भेंट किए।ओर विभिन्न कक्षाओं के मेधावी...

यातायात प्रबंधन को लेकर प्रशासन सख्त, नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्यवाही

चित्र
  यातायात प्रबंधन को लेकर प्रशासन सख्त, नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्यवाही पालमपुर बाजार के यातायात प्रबंधन को लेकर बैठक आयोजित एसडीएम पालमपुर नेत्रा मेती ने की बैठक की अध्यक्षता पालमपुर एसडीएम पालमपुर नेत्रा मेती की अध्यक्षता में आज पालमपुर बाजार में यातायात प्रबंधन से संबंधित मुद्दों पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों तथा व्यापार मंडल के सदस्यों की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई।  बैठक के दौरान पालमपुर बाजार में बढ़ती यातायात समस्या एवं बाजार क्षेत्र में वेंडर्स द्वारा किए जा रहे नियम उल्लंघनों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर व्यापार मंडल के सदस्यों से सुझाव प्राप्त किए गए तथा उन्हें प्रस्तावित कार्यवाहियों की जानकारी भी प्रदान की गई। विस्तृत चर्चा के उपरांत एसडीएम नेत्रा मेती ने कहा कि 3 व 4 जनवरी को पालमपुर बाजार क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिसके अंतर्गत यातायात प्रबंधन के साथ-साथ वेंडर्स को नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान भी काटे जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस अभियान में नगर निगम पालमपुर, लोक न...

शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा महाविद्यालय में एनएसएस विशेष सात दिवसीय शिविर का पाँचवाँ दिन संपन्न

चित्र
  शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा महाविद्यालय में एनएसएस विशेष सात दिवसीय शिविर का पाँचवाँ दिन संपन्न शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा महाविद्यालय में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के विशेष सात दिवसीय शिविर के पाँचवें दिन सामाजिक जागरूकता एवं सेवा से जुड़ी अनेक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा स्वच्छता को लेकर रैली निकालकर की गई, जिसके माध्यम से लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया गया। इसके पश्चात स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर की साफ-सफाई की तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया। इसके साथ-साथ एनएसएस स्वयंसेवकों ने गोद लिया हुआ गाँव निहंग टिक्का में भी स्वच्छता अभियान चलाया और ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया। स्वच्छता गतिविधियों के उपरांत प्रोफेसर नेम राज शर्मा द्वारा आपदा प्रबंधन विषय पर एक उपयोगी व्याख्यान दिया गया। अपने संबोधन में उन्होंने विशेष रूप से आग लगने की स्थिति में क्या करना चाहिए, आवश्यक सावधानियाँ तथा अग्निशामक यंत्र (फायर एक्सटिंग्विशर) के सही उपयोग की जानकारी दी। यह व्याख्यान विद्यार्थि...

हिमाचल ऑन सेल की फितरत से बाज नहीं आ रही है सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

चित्र
हिमाचल ऑन सेल की फितरत से बाज नहीं आ रही है सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर मॉडर्न टाउनशिप के नाम पर प्रदेश को फिर बेचने की साज़िश कर रही सरकार शिमला : गायत्री गर्ग / सस्ती जमीनें लेकर हिमुडा को देने और फिर उसे बिल्डर्स को देने की साज़िश एनओसी देने के लिए पंचायतों पर प्रशासन द्वारा बनाया जा रहा है दबाव जयराम ठाकुर ने प्रदेशवासियों को दी नव वर्ष की शुभकामनाएं  शिमला से जारी बयान में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार हिमाचल ऑन सेल की अपनी फितरत से बाज नहीं आ रही है और आए दिन हिमाचल प्रदेश को बेचने के रास्ते तलाशती रहती है। अब सरकार शीतलपुर में 3485 बीघा ज़मीन में टाउनशिप के नाम पर प्रदेश की ज़मीन अपने करीबी कारोबारियों और मित्रों को देने की योजना बना रही है। इसे बकायदा बीते कल कैबिनेट से भी स्वीकृत दे दी है। इसमें सरकार की योजना बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार की है। इस योजना के अंतर्गत आने वाली कुल ज़मीन की क़ीमत सर्कल रेट के हिसाब से 754 करोड़ रुपए के आस पास आंकी गई है, जबकि चंडीगढ़ के पास होने के कारण इस ज़मीन का बाज़ार मूल्य पाँच हज़ार करो...

प्रयास भवन में चल रहा है नशा निवारण केन्द्र, 15 व्यक्तियों को भर्ती करने का है प्रावधान: ओपी शर्मा

चित्र
  प्रयास भवन में चल रहा है नशा निवारण केन्द्र, 15 व्यक्तियों को भर्ती करने का है प्रावधान: ओपी शर्मा धर्मशाला सचिव जिला रैडक्रास सोसायटी ओपी शर्मा ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि सोसायटी द्वारा द्वारा प्रयास भवन धर्मशाला में जिला नशा निवारण केन्द्र का संचालन किया जा रहा है। इस केन्द्र में 15 नशाग्रस्त व्यक्तियों को भर्ती करने का प्रावधान है तथा नशे की समस्या से जूझ रहे व्यक्तियों को परामर्शदाता एवं मनोवैज्ञनिक द्वारा निः शुुल्क परामर्श का प्रावधान भी उपलब्ध है। नशे की लत से ग्रस्त हो चुके व्यक्तियों के ईलाज के लिये इस केन्द्र में ग्रुप काउंसलिंग, फैमिली काउंसलिंग, इंडिविजुअल काउंसलिंग, आर्ट थेरेपी, योग थेरेपी, रिक्रिएशनल थेरेपी, भक्ति थेरेपी, रिलैप्स प्रिवेंशन थेरेपी, वोकेशनल रिहैबिलिटेशन, इंडोर गेम्स इत्यादि सुविधायें उपलब्ध हैं। नशा निवारण केन्द्र में भर्ती व्यक्तियों को निःशुल्क दवाईयाँ तथा काउन्सलिंग भी प्रदान की जाती है। केन्द्र में परामर्शदाता, मनोवैज्ञानिक, नर्स, वार्ड बाॅय, चैकीदार तथा हाउसकीपिंग स्टाफ की टीम कार्यरत है। उन्होेंने कहा कि नशा निवारण केन्द्...

न्यू ईयर विशेस के नाम पर बढ़ रहा ऑनलाइन स्कैम, सतर्क रहें – सुरेंद्र कुमार

चित्र
  न्यू ईयर विशेस के नाम पर बढ़ रहा ऑनलाइन स्कैम, सतर्क रहें – सुरेंद्र कुमार   नेरचौक : अजय सूर्या /  सीसीआईडी ट्रस्ट हिमाचल प्रदेश के आरटीआई नेशनल एक्टिव ऑफिसर श्री सुरेंद्र कुमार ने आम नागरिकों को न्यू ईयर विशेस स्कैम से सावधान रहने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि नए वर्ष की शुभकामनाओं के संदेश भेजकर साइबर फ्रॉड करने के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इन संदेशों में भेजी जाने वाली संदिग्ध .APK फाइलें मोबाइल में इंस्टॉल करते ही आपके डेटा और बैंकिंग जानकारी तक पहुँच बना सकती हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी अनजान सेंडर द्वारा भेजी गई फाइल या लिंक को खोलने से पहले उसकी सत्यता अवश्य जांचें। यदि कोई संदेश संदिग्ध लगे तो उसे तुरंत रिपोर्ट करें और अपने मोबाइल की सिक्योरिटी सेटिंग्स व एंटी-वायरस की जाँच करें। सुरेंद्र कुमार ने लोगों से अपील की कि वे सजग रहें, जागरूकता फैलाएं और साइबर अपराधियों से बचने के लिए सतर्कता ही सबसे बड़ा सुरक्षा उपाय अपनाएं।

पुलिस थाना फतेहपुर में पंजीकृत चोरी के अभियोग के वांछित आरोपी गिरफतार

चित्र
  पुलिस थाना फतेहपुर में पंजीकृत चोरी के अभियोग के वांछित आरोपी गिरफतार  नूरपुर : विनय महाजन / पुलिस जिला नूरपुर के अन्तर्गत थाना फतेहपुर में शिकायतकर्ता सुमन देवी पत्नी वेद प्रकाश निवासी गांव भदवारा जिला कांगड़ा हिमाचल प्रदेश की शिकायत के आधार पर हरदीप सिंह के खिलाफ शिकायतकर्ता के पैतृक घर से चोरी होने पर अभियोग संख्या 125/25 दिनांक 29.12.25 धारा 331(4), 305 बी एन एस मे पंजीकृत किया गया था । जिसमें शिकायतकर्ता ने उसके पैतृक घर से छह पीतल के बर्तन चोरी होने की शिकायत की थी तथा आरोप लगाया था कि उनके देवर गगन के बेटे हरदीप सिंह उर्फ मीतू ने उन छह पीतल के बर्तनों की चोरी की है । जिला पुलिस नूरपुर द्वारा उपरोक्त अभियोग में पेशेवर ढ़ग से कार्यवाही करते हुये साक्ष्यों की गहन जाँच और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर इस अभियोग के वांछित आरोपी हरदीप सिंह उर्फ मीतू पुत्र गगन सिंह निवासी बदवारा जिला कांगड़ा हि०प्र० व उपरोक्त चोरी के अपराध में शामिल एक अन्य आरोपी प्रिंस पंजारी पुत्र मलकीत सिंह निवासी हारा जिला कांगड़ा हि०प्र० को आज फतेहपुर से गिरफतार करने में पुलिस टीम ने सफलता प्...

इंदौरा में चिट्टे पर ज़ीरो टॉलरेंस, नशे के खिलाफ व्यापक आंदोलन छेड़ेंगे : विधायक मलेंद्र राजन

चित्र
  इंदौरा में चिट्टे पर ज़ीरो टॉलरेंस, नशे के खिलाफ व्यापक आंदोलन छेड़ेंगे : विधायक मलेंद्र राजन  नूरपुर : विनय महाजन /  नूरपुर प्रदेश क़े इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक मलेंद्र राजन ने आज इंदौरा विधानसभा क्षेत्र में चिट्टे जैसे घातक नशे को जड़ से समाप्त करने को लेकर वन विश्रामगृह इंदौरा में पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इंदौरा क्षेत्र में चिट्टे के खिलाफ ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाई जाएगी और नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगाl विधायक मलेंद्र राजन ने कहा कि पुलिस प्रशासन अपनी जिम्मेदारियाँ पूरी निष्ठा और तत्परता के साथ निभा रहा है, लेकिन नशे के खिलाफ इस लड़ाई में स्थानीय लोगों की सक्रिय भागीदारी भी नितांत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी की संलिप्तता नशे के कारोबार में पाई जाती है तो उस पर भी बिना किसी दबाव के सख्त कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने बताया कि इस अभियान में पूर्व सैनिकों का भी सहयोग लिया जाएगा ताकि समाज में अनुशासन व निगरानी व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जा सके। विधायक ...

वछड़े और कुत्ते की दोस्ती से लोग हैरान जब एक किसी को खदेड़ा जाता है तो दूसरा प्रतिरोध करता है

चित्र
  वछड़े और कुत्ते की दोस्ती से लोग हैरान जब एक किसी को खदेड़ा जाता है तो दूसरा प्रतिरोध करता है नूरपुर : विनय महाजन /  नूरपुर एक ही प्रजापति के जानवरों में सहयोग की भावना का होना एक स्वाभिक वात है l लेकिन 2 विभिन्न किस्म की प्रजातियों में ऐसा कम ही होता हैl लेकिन यहां इस चित्र में दिखाई दे रहे हैं दो जानवर जिसमे एक कुत्ता है व एक बछड़ा है. एक अनोखी दोस्ती तथा सहयोग की एक मिसाल पेश कर रहे हैंl यह सारा दिन एक पार्क में जोकि मंदिर व गुरुद्वारे के सामने स्थित है.इतने प्यार से रहते हैं मानो किसी जन्म के बिछड़े जन्म साथी हो l यह पार्क कंडवाल वैल्ट के पास स्थित डिफेंस कॉलोनी में स्थित है तथा कॉलोनी छतवाल से सटी मिलिट्री छावनी के सामने स्थित है l जब भी कोई आदमी इस पार्क से कुत्ते को भगाने की कोशिश करता है तो बछड़ा इसका प्रतिरोध करता है तथा आक्रामक हो उठता है तथा जब कोई बछड़े को पार्क से खदेरना चाहता है तो कुत्ता इस बछड़े का साथ देते हुए कुत्ते की रक्षा करता है l इनकी जोड़ी लोगों के लिए कोतुहल ही नही बल्कि प्रेरणा भी बन गयी हैl बता दे यह पार्क चक्की दरिया के काफी समीप स...

मैरा पंचायत में श्रीमद्भागवत कथा का छठा दिन संपन्न

चित्र
  मैरा पंचायत में श्रीमद्भागवत कथा का छठा दिन संपन्न, स्वामी राघवानंद ने किया कथा का भावपूर्ण वर्णन ज्वाली : राजेश कतनौरिया / ज्वाली बिधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मैरा मैं अद्बैत स्वरूप सन्यास आश्रम मै चल रही श्रीमदभागवत कथा एवम ज्ञान यज्ञ के आज छठे दिन कथा का आयोजन किया गया ! जिसमें कथा वाचक आश्रम के स्वामी राघवानंद ने कथा सुनाते हुते कहा कि यह भागवत परम पावन है ! समस्त पुराणों का तिलक है और इसका श्रवण सबसे श्रेषठ है ! जिसे भगवान श्री कृष्ण की भक्ति चाहिये ! उसे मदभागवत कथा व ज्ञान यज्ञ का अवश्य श्रवण करना चाहिये ! इस मौके पर कथा वाचक के दौरान रोहित भास्कर , ब्रजेश डोगरा व मनोज कुमार शर्मा सहित अन्य ग्रामीण भी मौजूद रहे ! 

कांगड़ा वैली कार्निवल में छाया इन्साफ संस्था का ड्रोन शो, सोलर लाइट परियोजना बनी आकर्षण का केंद्र

चित्र
  कांगड़ा वैली कार्निवल में छाया इन्साफ संस्था का ड्रोन शो, सोलर लाइट परियोजना बनी आकर्षण का केंद्र कांगड़ा वैली कार्विनल में छाया "इन्साफ संस्था" द्वारा आदि हिमानी चामुण्डा मन्दिर में लगाई गई सोलर लाईटों का ड्रोन शो :- प्रवीन कुमार अध्यक्ष इन्साफ... कांगड़ा जिला के मुख्यालय धर्मशाला में एक सप्ताह तक चले कांगड़ा वैली कार्विनल में आदि हिमानी चामुण्डा मन्दिर के दस किलोमीटर पैदल रास्ते पर इन्साफ संस्था द्वारा लगाई गई सोलर लाईटों का ड्रोन शो सबसे बड़ा आकर्षण रहा । इस ड्रोन शो द्वारा दर्शकों को दर्शाये गये सोलर लाईटों के मन मोहक दृश्य पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए समाज सेवा में समर्पित इन्साफ संस्था के अध्यक्ष एवं पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने कहा रंगारंग मंच पर इस प्रस्तुति के लिए संस्था के प्रयास पर जो जिला प्रशासन ने मोहर लगाई है। संस्था इसके लिए प्रशासन की तहेदिल से आभारी है । इसी के साथ संस्था के अध्यक्ष ने उपायुक्त महोदय के ध्यानार्थ यह भी लाना चाहा है कि 25 लाईटें अभी भी लगनी बाकी है जिसके पैसे जिला योजना कार्यालय में विगत लम्बे समय से जमा पड़े हैं। ...

ब्रह्माकुमारी दुर्गापुर में सम्मानित हुए वरिष्ठ नागरिक, आध्यात्मिक संदेश से खिला चेहरों पर सुकून

चित्र
  ब्रह्माकुमारी दुर्गापुर में सम्मानित हुए वरिष्ठ नागरिक, आध्यात्मिक संदेश से खिला चेहरों पर सुकून रिवालसर/दुर्गापुर : अजय सूर्या /  प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शाखा रिवालसर की बी.के. पाठशाला दुर्गापुर में वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान का भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बी.के. ओमी दिदी  तथा रिवालसर शाखा प्रभारी बी.के. सुनीता दिदी  ने उत्साहपूर्वक बुजुर्गों का सम्मान किया। दुर्गापुर के समस्त निवासियों को खुले दिल से आमंत्रित किया गया था, जहां उपस्थित सभी वरिष्ठ नागरिकों का तिलक, पटका एवं बैज पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर ओमी दिदी  ने परमात्म संदेश देते हुए कहा कि परमपिता परमात्मा इस सृष्टि रंगमंच पर एक साधारण वृद्ध शरीर में अवतरण कर मानव जाति को सच्चा परिचय देते हैं। उन्होंने बताया कि मनुष्य शरीर नहीं, बल्कि अजर-अमर आत्मा है और जब हम स्वयं को आत्मा समझते हुए परमपिता परमात्मा को याद करते हैं तो जन्म-जन्मांतर के पाप नष्ट हो जाते हैं। इसी के साथ उन्होंने सभी से मुक्ति एवं जीवन-मुक्ति का श्रेष्ठ वर्सा प्राप्त ...

मनाली कांग्रेस अध्यक्ष ने पतलीकुहल में 'दवा इंडिया जेनेरिक फार्मेसी' का किया भव्य शुभारंभ: 70% तक सस्ती मिलेंगी दवाइयां

चित्र
  मनाली कांग्रेस अध्यक्ष ने पतलीकुहल में 'दवा इंडिया जेनेरिक फार्मेसी' का किया भव्य शुभारंभ: 70% तक सस्ती मिलेंगी दवाइयां पतलीकूहल : ओम बौद्ध / घाटी के लोगों को स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ी राहत देते हुए आज पतलीकुहल में 'दवाइंडिया जेनेरिक फार्मेसी' के शोरूम का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस नए स्टोर के खुलने से अब स्थानीय जनता को उच्च गुणवत्ता वाली जेनेरिक दवाइयां बेहद किफायती दरों पर उपलब्ध होंगी। यह स्टोर प्रतिदिन सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक जनता की सेवा के लिए खुला रहेगा। स्टोर का औपचारिक उद्घाटन महिला कांग्रेस मनाली की अध्यक्ष आलमी ठाकुर द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि जेनेरिक दवाओं के इस शोरूम के खुलने से गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों पर दवाइयों का आर्थिक बोझ कम होगा। उन्होंने बताया कि यहाँ दवाइयों पर 60% से 70% तक की भारी छूट दी जा रही है, जो आम जनता के लिए किस ी वरदान से कम नहीं है। आलमी ठाकुर ने अपने संबोधन में प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की वर्तमान सरकार ग...

ताजा बर्फबारी के बीच लाहौल स्पीति पुलिस ने की दारचा तक गश्त

चित्र
  ताजा बर्फबारी के बीच लाहौल स्पीति पुलिस ने की दारचा तक गश्त  केलांग : ओम बौद्ध / बुधवार को लाहौल स्पीति पुलिस केलांग की टीम ने दारचा तक गश्त की l इस दौरान लगभग 290 वाहन लाहौल पहुंच चुके थे जिन में 15 मोटर साइकिल सवार भी शामिल थे l इनमें लगभग 60 फॉर बाए फॉर गाड़ियों को शृंखुला जोत तक जाने दिया गया l केलांग पुलिस के अनुसार ऊंचाई वाले इलाकों में ताज़ा हिमपात शुरू हो चुका है l पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए मोटर साइकिल सवारों और फॉर बाए टू गाड़ियों को मनाली बापिस लौटने के निर्देश दिए हैं l अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल में भी हल्का हिमपात होने से सड़क फिसलन भरी हो सकती है l लाहौल पुलिस द्वारा घाटी में गश्त जारी रहेगी l पुलिस ने कहा है कि पुलिस द्वारा एडवाइजरी का पालन करें और अपनी यात्रा सुरक्षित करें

मनाली में अवैध फड़ी-ठेले, नशा, दलाली व अराजकता से पर्यटन और सामाजिक सुरक्षा खतरे में: गौतम ठाकुर

चित्र
  मनाली में अवैध फड़ी-ठेले, नशा, दलाली व अराजकता से पर्यटन और सामाजिक सुरक्षा खतरे में: गौतम ठाकुर  मनाली : ओम बौद्ध /  मनाली डेवलपमेंट कोंसिल एमडीसी के सभी स्टेकहोल्डर्स मनाली होटलियर एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रोशन ठाकुर,व्यापार मंडल मनाली के अध्यक्ष संजीव ठाकुर संजू,हिम आंचल टैक्सी आपरेटर यूनियन मनाली के अध्यक्ष राजा ठाकुर,मनाली टैक्सी यूनियन अलेऊ के अध्यक्ष राज कुमार डोगरा, मनाली ऑटो यूनियन के अध्यक्ष मोती राम,हिमाचल ट्रेबल एजेंट एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष हीरा लाल राणा, बाइकर्स एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष विशाल सूद,लग्जरी कोच यूनियन मनाली के अध्यक्ष कपिल ठाकुर,वोल्वो आपरेटर यूनियन के अध्यक्ष जय राम ठाकुर,लाइफलाइन एनजीओ मनाली के मुख्य संरक्षक एवं सामाजिक कार्यकर्ता गौतम ठाकुर ने बैठक कर नगर परिषद मनाली क्षेत्र में लगातार बढ़ रही अवैध अनैतिक एवं जनविरोधी गतिविधियों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि यदि नगर परिषद मनाली समय रहते शीघ्र कठोर कदम नहीं उठाए, तो मनाली की अंतरराष्ट्रीय पर्यटन छवि को अपूरणीय क्षति पहुंचेगी। एमडीसी मनाली द्वारा जारी सामूह...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: