संदेश

जल विद्युत परियोजनाओं के साथ बैठक का आयोजन, उपायुक्त ने की अध्यक्षता

चित्र
जल विद्युत परियोजनाओं के साथ बैठक का आयोजन, उपायुक्त ने की अध्यक्षता।  लाडा के लंबित पैसों को करें जमा : अनुपम कश्यप।  ( शिमला : गायत्री गर्ग ) शिमला : उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज यहाँ रोजना हॉल में जिला में स्थापित विभिन्न जल विद्युत परियोजनाओं के पदाधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया।  बैठक में परियोजनाओं से प्रभावित लोगों एवं ग्राम पंचायतों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई ।  उपायुक्त ने कहा कि जिला शिमला में इस समय 23 जल विधुत परियोजनाएं क्रियाशील है तथा इसके अतिरिक्त अन्य कुछ परियोजनाओं का निर्माण कार्य प्रगति पर है।  उन्होंने जिला में क्रियाशील जल विद्युत परियोजनाओं से स्थानीय लोगों की मांग अनुरूप कार्य करने का आग्रह किया ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।  अनुपम कश्यप ने सभी परियोजनाओं से स्थानीय क्षेत्र विकास प्राधिकरण (लाडा) के अंतर्गत जमा होने वाली राशि का जायजा लिया।  उन्होंने कहा कि जल विधुत परियोजना की कुल लागत का डेढ़ प्रतिशत हिस्सा लाडा को उपलब्ध करवाना पड़ता है ताकि प्रभावित क्षेत्र का...

50 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 06 अगस्त को

चित्र
   50 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 06 अगस्त को ज़िला रोज़गार अधिकारी सोलन जगदीश कुमार ने बताया कि एस.आई.एस.लि. आर.टी.ए. बिलासपुर में सिक्योरटी गार्ड व सिक्योरटी सुपरवाईजर के कुल 50 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 06 अगस्त, 2024 को उप-रोज़गार कार्यालय कसौली में आयोजित किए जाएंगे।  जगदीश कुमार ने कहा कि इन पदों के लिए उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता दसवीं और विशिष्ट शारीरिक मापदंड ऊंचाई 168 सेमी, वज़न 56 किलोग्राम तथा आयु 19 से 40 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।  उन्होंने कहा कि उक्त पदों की विस्तृत जानकारी के लिए आवेदक विभागीय पोर्टल ई.ई.एम.आई.एस. पर लॉगइन प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पंजीकरण के लिए उम्मीदवारों को ई.ई.एम.आई.एस. पर कैंडिडेट लॉगईन टैब के माध्यम से पंजीकृत करने के उपरांत अपनी रजिस्ट्रेशन प्रोफाईल पर अधिसूचित रिक्तियों के लिए अपनी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर आवेदन कर सकते है। उन्होंने कहा कि आवेदक का नाम रोज़गार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है।  ज़िला रोज़गार अधिकारी ने कहा कि उपरोक्त पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू उप-रोज़गार कार्यालय कसौली में 06 अगस्त, 2024 ...

टूरिजम विलेज से कृषि विश्वविद्यालय की प्रभावित होने वाली स्थिति को लेकर शान्ता कुमार से मिले पूर्व विधायक प्रवीन कुमार

चित्र
प्रस्तावित टूरिजम विलेज से कृषि विश्वविद्यालय की प्रभावित होने वाली स्थिति  को लेकर  शान्ता कुमार  से मिले पूर्व विधायक प्रवीन कुमार      ( पालमपुर : केवल कृष्ण ) टूरिजम विलेज के विरोध को लेकर कृषि विश्वविद्यालय के उप कुलपति परिसर से कुलाधिपति के राज भवन तक उठी आवाज को गम्भीरता से लेते हुए आज पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने दिग्गज भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री शान्ता कुमार से मुलाकात की । पूर्व विधायक ने भी  शान्ता कुमार  से आग्रह किया कि कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर आपका लगाया हुआ पौधा है। इसे इस तरह के निर्णयों के दृष्टि गत उजडने से बचाया जाए । पूर्व विधायक ने  शान्ता कुमार से बतौर सांसद आपने ही इस कृषि विश्वविद्यालय को केन्द्रीय विश्वविद्यालय बनाने की जमकर पैरवी की है। उसके उपरान्त ही भारत सरकार ने इस कृषि विश्वविद्यालय की पदोन्नति पर लम्बा चोडा अध्ययन करवाया । परिणामस्वरूप इसी कृषि विश्वविद्यालय के दो दो उप कुलपतियों ने भारत सरकार की सेवा में विस्तृत रिपोर्ट पेश  की । कुल मिलाकर सर्वे रिपोर्ट के आधार पर ही यह विश्वविद्यालय...

पशु पालकों की आय को बढ़ाने के लिए सरकार कृत संकल्प : किशोरी लाल

चित्र
पशु पालकों की आय को बढ़ाने के लिए सरकार  कृत संकल्प : किशोरी लाल सगूर में काफ रैली का आयोजन बैजनाथ : प्रोजेनी टेस्टिंग जर्सी प्रॉजेक्ट के  तत्वाधान में पशुपालन विभाग द्वारा  बैजनाथ विधान सभा क्षेत्र के  सगूर में बछड़ी रैली (काफ रैली) का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य संसदीय सचिव,  पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज किशोरी लाल ने किया ।  उन्होंने कहा कि हर्ष की बात है कि पशुपालन विभाग ने पशुपालकों के लिये यहां बछड़ी रैली का आयोजन किया है।  उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उत्तम किसम की बछड़ियों के पोषण और स्वस्थ रखने के लिये वैज्ञानिक तरीके से पालन पोषण के प्रति जागरूक करना, स्वच्छ दूध उत्पादन के लिए आधुनिक डेयरी फार्म तैयार करना,उत्तम नस्ल के दुधारू पशुओं को तैयार करने तथा उनके संरक्षण हेतु बछड़ी पालन को प्रोत्साहन देना तथा दूध उत्पादन के परम्परागत तरीकों को उन्नत कर व्यावसायिक स्तर पर लाना है। उन्होंने कहा कि पशुपालको को आर्थिक रूप से सुदृढ़ कर उनकी आय बढ़ाने  के लिए दूध के मूल्यों को बढ़ाया गया है। इसके अतिरिक्...

कफ सिरप खरीदने वालों की होंगी टीबी जांच :डीसी

चित्र
  कफ सिरप खरीदने वालों की होंगी टीबी जांच :डीसी 01 अक्टूबर से शुरू होगा कार्यक्रम। ( शिमला : गायत्री गर्ग ) शिमला :  उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज यहां जिला को क्षय रोग मुक्त बनाने के उद्देश्य से जपाइगो एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। उपायुक्त ने कहा कि प्रदेश को टीबी मुक्त बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने जपाइगो के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किया है। जपाइगो का प्रोजेक्ट टीबी इंप्लीमेंटेशन फ्रेमवर्क एग्रीमेंट (टीफा) जिला में 01 अक्टूबर 2024 से शुरू किया जाएगा। इस से पूर्व जपाइगो द्वारा जिला में दवाई विक्रेताओं एवं आयुर्वेदिक चिकित्सकों के साथ प्रशिक्षण का आयोजन किया जायेगा। प्रशिक्षण के माध्यम से प्रोजेक्ट के अंतर्गत किए जाने वाले कार्यों पर विस्तृत जानकारी उपलब्ध की जाएंगी। उन्होंने कहा कि जिला के हर मेडिकल स्टोर के केमिस्ट को कफ सिरप खरीदने वाले व्यक्ति का डाटा टीबी मुक्त हिमाचल एप पर अपलोड करना होगा। 7 दिन के उपरांत कफ सिरप खरीदने वाले व्यक्ति को ऑटोमेटिक कॉल जाएगी। अगर सात दिनों के भीतर भी खांसी दवा से ठीक न...

मलेरिया, डेंगू से बचाव के लिए लोगों को करें जागरूक : डीसी

चित्र
मलेरिया, डेंगू से बचाव के लिए लोगों को करें जागरूक: डीसी मलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम की टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक आयोजित धर्मशाला : उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि जिला कांगड़ा में मलेरिया, डेंगू एवं अन्य वेक्टर जनित रोगों से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए कारगर कदम उठाए जाएं इस के लिए  सभी विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ मलेरिया से बचाव के लिए रूपरेखा तैयार करने के भी निर्देश दिए गए। डीसी कार्यालय के सभागार में जिला मलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम की टास्क फोर्स एवं वेक्टर जनित  रोगों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि उन्होंने कहा कि मानसून के मौसम में वेक्टर जनित रोगों की संभावना अधिक रहती है जिसके चलते ही लोगों को जागरूक करना अत्यंत जरूरी है। उन्होंने कहा कि मलेरिया इत्यादि रोग के लक्षण दिखने पर लोगों को नजदीकी स्वास्थ्य संस्थान में संपर्क करना चाहिए। इस अवसर पर जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा राजेश गुलेरी ने कहा कि राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम (एनवीबीडीसीपी) के तहत वेक्टर जनित रोग  के बारे में जागरूता बढा...

विकास खंड ऊना की ग्राम पंचायत लोअर अरनियाल में खोली जाएंगी उचित मूल्य की दुकान

चित्र
  विकास खंड ऊना की ग्राम पंचायत लोअर अरनियाल में खोली जाएंगी उचित मूल्य की दुकान 19 अगस्त तक कर सकते हैं ऑनलाईन आवेदन ऊना : खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा जिला के ऊना विकास खंड की ग्राम पंचायत लोअर अरनियाला में उचित मूल्य की दुकान खोली जाएंगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता ऊना राजीव शर्मा ने बताया कि उचित मूल्य की दुकानों के लिए सार्वजनिक संस्थान या सार्वजनिक निकाय जैसे ग्राम पंचायत, स्वयं सहायता समूह, सहकारी सभाएं, महिला मंडल व महिला संस्थाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अतिरिक्त महिला एवं बाल विकास विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा परिभाषित एकल नारी, विधवा नारी जिसके बच्चे उस पर आश्रित हों, शारीरिक रुप से विकलांग व्यक्ति जोकि विकलांगता अधिनियम 1955 में परिभाषित किया गया है तथा उचिल मूल्य की दुकान को कुशलतापूर्वक संभालने में सक्षम हो, भूतपूर्वक सैनिक, शिक्षित बेरोजगार जिनके परिवार से कोई स्थाई नौकरी में कार्यरत न हो, ऐसे व्यक्तियों को द्वितीय प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा तृतीय प्राथमिकता हिमाचल प्...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: