संदेश

पहली जुलाई को बिजली रहेगी बाधित

चित्र
  पहली जुलाई को बिजली रहेगी बाधित मंडी सहायक अभियंता, विद्युत उपमंडल साईगलू विनीत ठाकुर ने बताया कि पहली जुलाई को तल्याहड़ व बीर फीडर में बिजली की तारों के साथ के पेड़ों की कांट-छांट तथा विद्युत तारों की मरम्मत का कार्य किया जायेगा। कार्य के दृष्टिगत पहली जुलाई को सुबह 10 बजे से सायं 6 बजे तक साईगलू, नालसन, चलोह, देवनाल, कसाण, साई, पपराहल, धडयाना, सदयाणा, बग्गी, थनोट, गोखड़ा, बटाहर, लोट गलू, बीर, लाग, कथयारी, बरयारा, धार, कठयाना, सदोह, नलहोग, डोलरा बल्ह, जमाणा, कलोथर, भलेड़, तरनोह, घेरू, नेरन, थाम्बा, रोपड़ी, हिउन तथा आस-पास के क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी। मौसम खराब होने की सूरत में यह कार्य अगले दिन किया जायेगा।   उन्होंने क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।        

करुणा पूर्ण व्यवहार के संकल्प के साथ शिक्षकों की सी लर्निंग कार्यशाला समाप्त

चित्र
  करुणा पूर्ण व्यवहार के संकल्प के साथ शिक्षकों की सी लर्निंग कार्यशाला समाप्त    मनाली : ओम बौद्ध /  हिमालय बौद्ध संस्कृति संरक्षण द्वारा इमोरी विश्वविद्यालय एवं पीरामल फाउंडेशन के सहयोग से हिमालय क्षेत्र के शिक्षकों के लिए आयोजित के लर्निंग अध्ययन की चार दिवसीय कार्यशाला का समापन आज हिमालय बौद्ध संस्कृति विद्यालय बटाहार बिहाल में हो गया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए कार्यशाला के आयोजन तथा हिमालय बौद्ध संस्कृति संरक्षण सभा के अध्यक्ष लामा गेशे लामा छोसफेल जोत्पा ने सी लर्निंग अध्ययन के प्रतिपादक परम पावन दलाई लामा के स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन हेतु भगवान बुद्ध से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि सी लर्निंग के अंतर्गत शिक्षकों को सामाजिक भावनात्मक तथा नैतिक प्रशिक्षण दिया जाता है ऐसे ही शिक्षक ही विद्यार्थियों को चुनौतियों का सामना करने में समर्थ बना सकेंगे।  इमोरी विश्वविद्यालय के निदेशक डॉ लोबजंग तन्जिन नेगी एवं डॉ० सोन्ड्यू साम्फेल, पीरामल फाउंडेशन के कार्यक्रम निदेशक ( राजस्थान) ईशानशर्मा तथा तृप्ति मिश्रा बिहार और हिमाचल प्रदेश सी...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के लिए डॉ राजीव बिंदल का नामांकन प्राप्त हुआ : भारद्वाज

चित्र
  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के लिए डॉ राजीव बिंदल का नामांकन प्राप्त हुआ : भारद्वाज • राष्ट्रीय परिषद के लिए 8 सदस्य ने भरा नामांकन और 8 हुए पदेन   शिमला : गायत्री गर्ग / शिमला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चुनाव प्रक्रिया के अंतर्गत पार्टी प्रदेश मुख्यालय दीप कमल चक्कर में पार्टी की नामांकन प्रक्रिया 12:00 बजे प्रारंभ हुई और 2:00 बजे संपन्न हुई यह जानकारी भाजपा के चुनाव अधिकारी डॉ राजीव भारद्वाज द्वारा दी गई।  डॉ राजीव भारद्वाज ने बताया कि इस नामांकन प्रक्रिया के दौरान पर्यवेक्षक के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह उपस्थित रहे, उनके साथ भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा एवं सह प्रभारी संजय टंडन विशेष रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि मेरे साथ सह चुनाव अधिकारी के रूप में संजीव कटवाल एवं डॉ राजीव सहजल कार्यरत रहे।  राजीव भारद्वाज ने पूरी चुनाव प्रक्रिया के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि हमारे पास भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नामांकन हेतु डॉ राजीव बिंदल के एक ही नाम के तीन सेट प्राप्त हुए। जिसका अनुमोदन क्रमशः जयराम ठाकुर नेता प्रतिपक्ष और समस्त विधायक ...

बाढ़ में बह रहा बंजार और सरकार को दशहरे की धुन सवार” : शौरी

चित्र
  बाढ़ में बह रहा बंजार और सरकार को दशहरे की धुन सवार” : शौरी कुल्लू : ओम बौद्ध / बरसात की पहली बौछार ने ही बंजार विधानसभा क्षेत्र की दुर्दशा उजागर कर दी है। पिछले एक हफ्ते में क्षेत्र ने बाढ़ और भूस्खलन की भीषण मार झेली है। रोज़ाना सड़कों के बंद होने की खबरें आम हो चुकी हैं—आज मंगलौर पुल धंसने की कगार पर है, वहीं फागू पुल की मजबूती पर भी सवालिया निशान खड़े हो गए हैं। मुख्य सड़क मार्ग की दुर्गति बताती है कि अन्य मार्गों पर क्या स्थिति है। फल व्यवसत के इस सीजन में इस सड़क की महता और भी ज़्यादा बढ़ जाती है। पर सरकार व विभाग आंखे मूँदे सो रहा है।  विधायक शौरी ने कहा कहा है की सरकार को बंजार के मुख्य सड़क मार्ग पर यातायात बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम त्वरित प्रभाव से उठाने चाहिए।  विधायक शौरी ने सरकार के रवैये पर नाराजगी जताते हुए कहा है कि जनजीवन अस्त-व्यस्त है, लोग संकट में हैं, और प्रशासन…? सरकार और सत्तासीन नेता इस समय अक्टूबर में होने वाले दशहरे की बैठकों के आयोजन में व्यस्त हैं। ऐसे समय में जब गांव-गांव में राहत व बचाव कार्यों की ज़रूरत है, तब सत्ता प...

केमिकल फैक्ट्री में भीषण विस्फोट,कम से कम 6-10 लोगों की मौत

चित्र
केमिकल फैक्ट्री में भीषण विस्फोट,कम से कम 6-10 लोगों की मौत हादसा उस वक्त हुआ जब फैक्ट्री में मजदूर रोज की तरह काम कर रहे थे. अचानक रिएक्टर में जोरदार विस्फोट हुआ, जिसके चलते पूरी यूनिट में आग लग गई. देखते ही देखते आग ने फैक्ट्री के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। यह दर्दनाक हादसा तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में सोमवार को पाटन चेरू मंडल स्थित सीगाची केमिकल्स इंडस्ट्री में हुआ  6-10  लोगों की मौत जबकि 20 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास जारी है. राहत और बचाव दल घटनास्थल पर मौजूद है और फंसे हुए लोगों को निकालने का प्रयास कर रहा है. अधिकारियों का कहना है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि कई मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई हैअभी तक हादसे के पीछे की सटीक वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन शुरुआती जांच में रिएक्टर में तकनीकी खराबी को विस्फोट का संभावित कारण माना जा रहा है. प्रशासन यह जांच कर रहा है कि फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं.

लोगों को बेहतर बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए कार्य करें सभी बैंक - उपायुक्त

चित्र
  लोगों को बेहतर बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए कार्य करें सभी बैंक - उपायुक्त  उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा एवं सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज यहाँ बचत भवन सभागार में जिला स्तरीय त्रैमासिक समीक्षा एवं सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बैंकिंग क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न योजनाओं को लेकर खंड स्तर पर विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त ने कहा कि सभी बैंक लोगों को बेहतर बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि लक्ष्यों का निर्धारण व्यावहारिक होना चाहिए ताकि निर्धारित लक्ष्य और प्राप्त लक्ष्य में अंतर ज्यादा न हो।  बैठक में बताया गया कि वित्त वर्ष 2024-25 के लिए वार्षिक ऋण योजना के अंतर्गत 8208.93 करोड़ रूपए का लक्ष्य दिया गया था, जिसमें से जिला ने वित्त वर्ष की आखरी तिमाही मार्च तक 6025.63 करोड़ रूपए का लक्ष्य प्राप्त कर लिया है जोकि 73.40 प्रतिशत है। इसमें कृषि क्षेत्र में 61.97 प्रतिशत, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम क्षेत्र में 92.58 प्रतिशत तथा अन्य प्राथमिकत...

बागवानों को गुणवत्तापूर्ण कृषि सामग्री उपलब्ध कराने का मण्डल कर रहा भरपूर प्रयास - प्रेम शर्मा

चित्र
  बागवानों को गुणवत्तापूर्ण कृषि सामग्री उपलब्ध कराने का मण्डल कर रहा भरपूर प्रयास - प्रेम शर्मा मनाली : ओम बौद्ध / प्रदेश में किसानों और बागवानों के सबसे बड़े संगठन कुल्लू फलोत्पादक मंडल अपने किसानों और बागवानों के लिए कीटनाशक, फफूंदनाशक, प्लास्टिक के कीलटे और क्रेट जैसे आवश्यक उत्पाद बिना किसी लाभ-हानि के उपलब्ध करवाता है। प्रधान प्रेम शर्मा ने बताया कि मंडल उच्च गुणवत्ता वाली स्प्रे की दवाइयां उपलब्ध कराता है, जिससे हजारों बागवान लाभान्वित हो रहे हैं। मंडल का मुख्य उद्देश्य दवाइयों के मूल्यों को नियंत्रित करना है, ताकि बागवानों को बाजार में भी उचित मूल्य पर दवाइयां मिल सकें। मंडल के इस प्रयास से क्षेत्र के बागवानों को उचित मूल्य पर दवाइयां मिल रही हैं। शर्मा ने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि उद्यान विभाग उपदान पर दवाइयां बागवानों को उपलब्ध करवाता है, लेकिन इनकी मात्रा बहुत कम होती है, जिसके कारण ये सभी बागवानों तक नहीं पहुंच पातीं। मंडल ने इस महत्वपूर्ण विषय को मुख्यमंत्री, बागवानी मंत्री और स्थानीय विधायक के समक्ष पत्र लिखकर उठाया है कि विभाग में बागवानों को प्रचुर...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: