सरकाघाट नगर परिषद पर भाजपा का लहराया परचम
सरकाघाट नगर परिषद पर भाजपा का लहराया परचम पुष्पा देवी अध्यक्ष, लाल सिंह उपाध्यक्ष निर्वाचित भाजपा और कांग्रेस विधायक ने भी किया मतदान सरकाघाट : अजय सूर्या / नगर परिषद सरकाघाट के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों के लिए आयोजित चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने जीत हासिल की। वार्ड संख्या-3 जमसाई की पार्षद पुष्पा देवी अध्यक्ष तथा वार्ड संख्या-7 बैहड़-डबरोग के पार्षद लाल सिंह उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए। चुनाव प्रक्रिया एसडीएम एवं प्राधिकृत अधिकारी राजेंद्र कुमार गौतम की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें नगर परिषद के सभी सात पार्षदों ने भाग लिया। इसके अलावा सरकाघाट के विधायक दलीप ठाकुर तथा धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर ने भी मतदान किया। उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुसार शहरी निकायों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव में संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के विधायक भी मतदान के पात्र होते हैं। अध्यक्ष पद के लिए वार्ड संख्या-4 कलश की पार्षद ललिता और वार्ड संख्या-3 जमसाई की पार्षद पुष्पा देवी उम्मीदवार थीं, जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए वार्ड संख्या-2 रामनगर के पार्षद अश्वनी कुमा...