संदेश

सात दिन बाद घर लौटा विक्रम, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

चित्र
 सात दिन बाद घर लौटा विक्रम, नम आंखों से दी अंतिम विदाई नूरपुर:-(विनय महाजन)  नूरपुर  देश  मे केरल राज्य  के वायनाड में हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले जिला कांगड़ा के फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के टकोली गिरथा निवासी विक्रम राणा का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचा। सात दिनों से बेटे के सकुशल लौटने की आस लगाए बैठे परिजनों की उम्मीदें उस समय टूट गईं, जब तिरंगे में लिपटा उनका पार्थिव शरीर घर पहुंचा। शव के गांव पहुंचते ही पूरा माहौल गमगीन हो गया और परिजनों की चीख-पुकार से हर आंख नम हो उठी।परिजनों और ग्रामीणों की मौजूदगी में विक्रम राणा को अंतिम विदाई दी गई। अंतिम संस्कार के दौरान उनके बेटे ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। इस मार्मिक दृश्य ने वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम कर दीं। विक्रम राणा अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं।विक्रम राणा के भाई प्रमोद राणा ने बताया कि केरल सरकार, स्थानीय प्रशासन और राहत एवं बचाव दल ने पूरे समर्पण के साथ सर्च ऑपरेशन चलाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने भी परिवार की हरसंभव सहायता की, जिसके लिए प...

रिवालसर में ओम शांति किड्स समर कैंप का शुभारंभ, बच्चों ने उत्साह से लिया भाग

चित्र
 रिवालसर में ओम शांति किड्स समर कैंप का शुभारंभ, बच्चों ने उत्साह से लिया भाग अजय सूर्या | रिवालसर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, रिवालसर द्वारा आयोजित तीन दिवसीय "ओम शांति किड्स समर कैंप" का शुभारंभ शिव दर्शन भवन (शिव मंदिर के पीछे) में दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। बीके सुनीता दीदी के मार्गदर्शन और बीके सोमा बहन के संयोजन में आयोजित इस शिविर में बच्चों, अभिभावकों और गणमान्य लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्य अतिथि एवं सरस्वती विद्या मंदिर रिवालसर की प्रधानाचार्या अनुपमा शर्मा ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज द्वारा आयोजित ऐसे संस्कारमय शिविर बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण, नैतिक मूल्यों, अनुशासन और आत्मविश्वास के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बच्चों को शैक्षणिक शिक्षा के साथ जीवन मूल्यों की शिक्षा देना भी बेहद आवश्यक है। कार्यक्रम में उपस्थित रश्मि महाजन ने बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश देते हुए जंक फूड और शीतल पेयों से दूरी बनाने तथा पौष्टिक भोजन, ताजे फल, हरी सब्जियों और पर्याप्त पानी के सेवन की सलाह दी। उन्हों...

नाबालिग से दुराचार और मानव तस्करी मामले में अदालत का ऐतिहासिक फैसला; सगी मां सहित तीन दोषियों को 10-10 साल का कड़ा कारावास

चित्र
  नाबालिग से दुराचार और मानव तस्करी मामले में अदालत का ऐतिहासिक फैसला; सगी मां सहित तीन दोषियों को 10-10 साल का कड़ा कारावास विशेष न्यायाधीश (सत्र न्यायाधीश) कुल्लू, प्रकाश चंद राणा की अदालत ने आज एक ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए मानव तस्करी, जबरन वेश्यावृत्ति और पॉक्सो अधिनियम के तहत गंभीर अपराधों में संलिप्त तीन आरोपियों को दोषी करार देते हुए कड़े कारावास और भारी जुर्माने की सजा सुनाई है।दोषियों की पहचान शिव शंकर उर्फ सिकंदर (पुत्र सीता राम) निवासी लालगंज, जिला बरेली, उत्तर प्रदेश वर्तमान में निवासी जीरकपुर, मोहाली; नितिन जैन उर्फ मन्नू (पुत्र विजय कुमार जैन, निवासी करनाल, हरियाणा) तथा पीड़ित बच्ची की मां के रूप में हुई है। इन तीनों को भारतीय दंड संहिता की धाराओं 376, 370, 370 ए, 506, 120 बी, पॉक्सो अधिनियम की धारा 4 व 17 और अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम की धाराओं 3, 4 व 6 के तहत दोषी पाया गया है।इस फैसले में शिव शंकर उर्फ सिकंदर (मुख्य आरोपी) को न्यायालय ने धारा 376(2) भारतीय दंड संहिता, धारा 370(4) भारतीय दंड संहिता, धारा 120बी भारतीय दंड संहिता तथा अनैतिक व्यापार निवारण अधिनिय...

खेल और शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छू रहा हिमाचल- रोहित ठाकुर शिलाई में छात्रा कबड्डी खेल छात्रावास का किया लोकार्पण

चित्र
  खेल और शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छू रहा हिमाचल- रोहित ठाकुर  शिलाई में छात्रा कबड्डी खेल छात्रावास का किया लोकार्पण नाहन, 13 जुलाई। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज उद्योग, संसदीय मामले एवं श्रम रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान की उपस्थिति में पी एम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शिलाई में छात्रा कबड्डी खेल छात्रावास का लोकार्पण किया। उद्योग मंत्री तथा शिक्षा मंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इससे पूर्व उद्योग मंत्री और शिक्षा मंत्री के शिलाई पहुंचने पर क्षेत्रवासियों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ बड़ी गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन  चौहान  ने छात्रा कबड्डी खेल छात्रावास के लोकार्पण पर क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि इस छात्रावास के आरंभ होने से क्षेत्र की प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को शिलाई में ही बेहतर प्रशिक्षण एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा वे अपनी खेल प्रतिभा को और निखार सकेंगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के अनेक खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्...

2200 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट से शहर में यातायात व्यवस्था सुधरेगी- एशियन डेवलपमेंट बैंक करेगा प्रोजेक्ट की फंडिंग-शिमला में प्रस्तावित सुरंग निर्माण परियोजनाओं पर हितधारकों से किया गया व्यापक विचार-विमर्श- टनल की स्टडी होगी दोबारा, फोरलेन से जोड़ने की देखी जाएगी फिजिबिलिटी

चित्र
  2200 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट से शहर में यातायात व्यवस्था सुधरेगी - एशियन डेवलपमेंट बैंक करेगा प्रोजेक्ट की फंडिंग -शिमला में प्रस्तावित सुरंग निर्माण परियोजनाओं पर हितधारकों से किया गया व्यापक विचार-विमर्श - टनल की स्टडी होगी दोबारा, फोरलेन से जोड़ने की देखी जाएगी फिजिबिलिटी  राजधानी शिमला में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए 2200 करोड़ रुपए की लागत से  वैकल्पिक सड़कें, फ्लाईओवर और टनल आदि बनाए जाएंगे। इसके लिए प्रदेश सरकार ने प्रोजेक्ट तैयार कर लिया है।।इस प्रोजेक्ट की फंडिंग एशियन डेवलपमेंट बैंक ( एडीबी) के माध्यम से की जाएगी। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश रोड एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड ( HPRIDCL ) द्वारा शिमला शहर में प्रस्तावित दो महत्वपूर्ण सुरंग निर्माण परियोजनाओं के संबंध में पहली स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन मीटिंग का आयोजन होटल होलीडे होम में रखी गई। इस बैठक में स्थानीय विधायक हरीश जनार्था ने कहा कि शहर की ट्रैफिक व्यवस्था के बारे टॉलैंड से आईजीएमसी टनल निर्माण के माध्यम से हाईवे तक जोड़ने की दिशा में कार्य करना होगा। इस एक टनल से आईजीएमसी और फ...

पठानकोट से कांगड़ा जा रही बस की बेल्ट मात्र 12 किलोमीटर चलने पर ही टूट गई। आए दिन निगम की बसे हो रही खराब।

चित्र
  पठानकोट से कांगड़ा जा रही बस की बेल्ट मात्र 12 किलोमीटर चलने पर ही टूट गई। आए दिन निगम की बसे हो रही खराब।  नूरपुर:-(विनय महाजन)                                पठानकोट से कांगड़ा जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की एक बस की मात्र 12 किलोमीटर चलने के बाद आज फिर से  कंडवाल क्षेत्र मे बस की  बेल्ट टूट जाने का समाचार चर्चित l  इस बस में बैठे यात्रियों को पीछे से आने वाली बसों में तो भेज दिया गया। लेकिन आज सोमवार अपने दफ्तर में जाने वाले व अन्य लोग खासे परेशान हुए । निगम के पठानकोट स्थित डिपो के प्रबंधक विजय चौधरी से जब इस बस के महज 12 किलोमीटर की यात्रा पर ही हांफ जाने के बारे पूछा गया। तो उन्होंने बताया कि इस बस की बेल्ट टूट गई थी। डिपो से मैकेनिक भेज कर इसकी बेल्ट बदली गई। तथा बस को इसके रूट पर भेज दिया गया। इस मामले में लोगों का कहना है कि क्या प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जिनके पास परिवहन निगम का मंत्रालय है अपने लाल फीता शाही  प्रशासन को इस बारे में कोई निर्देश देंगे जिस तरह र...
चित्र
156 वर्ष पुराने बॉयज़ स्कूल नूरपुर का स्वतंत्र अस्तित्व बहाल करने की मांग और मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन एसडीएम नूरपुर के द्वारा नूरपुर:-(विनय महाजन)                                       स्थानीय फ्री थिंकर्स क्लब, नूरपुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को आज एक ज्ञापन भेजकर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (बॉयज़), नूरपुर के स्वतंत्र अस्तित्व एवं पहचान को तत्काल बहाल करने की मांग की है। क्लब के अध्यक्ष डॉ. विपोन महाजन ने कहा कि विद्यालय के विलय संबंधी प्रशासनिक निर्णय से क्षेत्र के लोगों में गहरी चिंता और असंतोष है।ज्ञापन में कहा गया है कि वर्ष 1869 में स्थापित यह विद्यालय 156 वर्षों की गौरवशाली विरासत का प्रतीक है और प्रदेश के सबसे पुराने शैक्षणिक संस्थानों में से एक है। विद्यालय ने न्यायपालिका, सेना, प्रशासन, चिकित्सा, इंजीनियरिंग और राजनीति सहित विभिन्न क्षेत्रों में अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तित्व दिए हैं। इसमें भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मेहर चंद महाजन जैसे महान...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: