सात दिन बाद घर लौटा विक्रम, नम आंखों से दी अंतिम विदाई
सात दिन बाद घर लौटा विक्रम, नम आंखों से दी अंतिम विदाई नूरपुर:-(विनय महाजन) नूरपुर देश मे केरल राज्य के वायनाड में हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले जिला कांगड़ा के फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के टकोली गिरथा निवासी विक्रम राणा का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचा। सात दिनों से बेटे के सकुशल लौटने की आस लगाए बैठे परिजनों की उम्मीदें उस समय टूट गईं, जब तिरंगे में लिपटा उनका पार्थिव शरीर घर पहुंचा। शव के गांव पहुंचते ही पूरा माहौल गमगीन हो गया और परिजनों की चीख-पुकार से हर आंख नम हो उठी।परिजनों और ग्रामीणों की मौजूदगी में विक्रम राणा को अंतिम विदाई दी गई। अंतिम संस्कार के दौरान उनके बेटे ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। इस मार्मिक दृश्य ने वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम कर दीं। विक्रम राणा अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं।विक्रम राणा के भाई प्रमोद राणा ने बताया कि केरल सरकार, स्थानीय प्रशासन और राहत एवं बचाव दल ने पूरे समर्पण के साथ सर्च ऑपरेशन चलाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने भी परिवार की हरसंभव सहायता की, जिसके लिए प...