संदेश

कांगड़ा जिले में 20 और 21 जुलाई को सभी शैक्षणिक संस्थान बंद, परीक्षाएं भी स्थगित

चित्र
कांगड़ा जिले में 20 और 21 जुलाई को सभी शैक्षणिक संस्थान बंद, परीक्षाएं भी स्थगित (हिमाचल मीडिया ब्यूरो धर्मशाला: दीपक शर्मा) मौसम विभाग द्वारा कांगड़ा जिले में 20 और 21 जुलाई को भारी बारिश के 'रेड अलर्ट' (Red Alert) के पूर्वानुमान को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। छात्रों और स्टाफ की सुरक्षा के मद्देनजर जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त (DC) हेम राज बैरवा ने आगामी दो दिनों तक जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। इन संस्थानों में रहेगी छुट्टी: उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, जिले के भीतर आने वाले निम्नलिखित सभी संस्थान 20 और 21 जुलाई को बंद रहेंगे: सभी सरकारी और निजी स्कूल महाविद्यालय (Colleges) व्यावसायिक तथा तकनीकी शिक्षण संस्थान (ITI/Polytechnic आदि) केंद्रीय विश्वविद्यालय (CU) और संस्कृत विश्वविद्यालय (बल्याहर) राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (NIFT) सभी आंगनबाड़ी केंद्र और शिशु पालन केंद्र (Creches) परीक्षाएं स्थगित, स्टाफ को भी राहत (शर्तों के साथ): महत्वपूर्ण निर्देश: इन दो दिनों के दौरान संबंधित शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित...

रणबीर सिंह निक्का की अध्यक्षता में हॉकी हिमाचल की वार्षिक आम बैठक संपन्न

चित्र
  रणबीर सिंह निक्का की अध्यक्षता में हॉकी हिमाचल की वार्षिक आम बैठक संपन्न नूरपुर : विनय महाजन /  नूरपुर प्रदेश मे हॉकी की वार्षिक बैठक धर्मशाला मे स्थित होटल डी'पोलो में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। इस बैठक कीशिरकत प्रदेश मे हॉकी के अध्यक्ष एवं नूरपुर के माननीय विधायक रणबीर सिंह निक्का ने की।इस बैठक में हॉकी हिमाचल के महासचिव रोमेश पठानिया व , वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा व मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिल खंतवाल सहित प्रदेश के सभी संबद्ध जिला हॉकी संघों के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।बैठक के दौरान सदस्यों ने सर्वसम्मति से 31 मार्च 2026 को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष के ऑडिटेड खातों को मंजूरी प्रदान करते हुए प्रस्ताव पारित किया गया l सदस्यों ने आगामी हॉकी हिमाचल राज्य चैंपियनशिप के सफल आयोजन हेतु विभिन्न जिला संघों को जिम्मेदारी सौंपने का भी सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया l । बैठक में हॉकी हिमाचल के महासचिव रोमेश पठानिया ने खिलाड़ियों को नियमित एवं प्रतिस्पर्धी मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हॉकी हिमाचल पुरुष एवं महिला लीग आयोजित करने का प्रस्ताव रखा।...

नई उड़ान फाउंडेशन की पहल: राजा का तालाब में फोर्टिस कांगड़ा की टीम ने जाँचे 92 मरीज

चित्र
नई उड़ान फाउंडेशन की पहल: राजा का तालाब में फोर्टिस कांगड़ा की टीम ने जाँचे 92 मरीज ज्वाली : राजेश कतनौरिया !  विकास खंड फतेहपुर के अंतर्गत राजा का तालाब स्थित एक पैलेस में रविवार को नई उड़ान फाउंडेशन के सौजन्य से एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आसपास के क्षेत्रों से आए 92 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई तथा उन्हें निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। शिविर में फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा की विशेषज्ञ टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। टीम में एमडी मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. भानुज पठानिया, मेडिकल अधिकारी डॉ. नेहा, नर्सिंग स्टाफ आस्था कौंडल एवं मनीषा, फार्मासिस्ट गुलशन कुमार तथा फिजियोथेरेपिस्ट चकशित राणा और सिमरन शामिल रहे। चिकित्सकों ने मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया। नई उड़ान फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष संयम धीमान ने बताया कि फाउंडेशन निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन के साथ-साथ जरूरतमंद एवं गरीब लोगों की सहायता, पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण तथा अन्य सामाजिक सेवा कार्यों में भी निरंतर सक्रिय भूमिका...

कांग्रेस के दिग्गज नेता कौल सिंह ठाकुर का राजनीति से संन्यास, संत रामपाल के आश्रम में किया ऐलान

चित्र
  कांग्रेस के दिग्गज नेता कौल सिंह ठाकुर का राजनीति से संन्यास, संत रामपाल के आश्रम में किया ऐलान हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने इस बड़े फैसले की घोषणा किसी राजनीतिक मंच या प्रेस कॉन्फ्रेंस में नहीं , बल्कि हरियाणा स्थित प्रसिद्ध धर्मगुरु संत रामपाल के आश्रम में उनके समक्ष की। कौल सिंह ठाकुर हरियाणा में संत रामपाल के आश्रम पहुंचे थे। वहाँ धर्मगुरु से मुलाकात के दौरान उन्होंने अपना परिचय देते हुए अपने लंबे और शानदार राजनीतिक सफर का जिक्र किया। कौल सिंह ने बताया कि वह: 8 बार विधायक रह चुके हैं। 4 बार कैबिनेट मंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। 2 बार हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (HPCC) के अध्यक्ष पद पर आसीन रहे हैं। अपना यह राजनीतिक बायोडाटा साझा करने के तुरंत बाद उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अब उन्होंने सक्रिय राजनीति से पूरी तरह रिटायरमेंट ले ली है। उनका मानना है कि अब राजनीति में युवाओं और नए चेहरों को आगे आने का मौक ा मिलना ...

अवैध संबंध के शक में पति ने कैंची से गोदकर की पत्नी की हत्या, मुरादाबाद से गिरफ्तार

चित्र
  अवैध संबंध के शक में पति ने कैंची से गोदकर की पत्नी की हत्या, मुरादाबाद से गिरफ्तार नई दिल्ली  पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक पति ने चरित्र पर शक होने के चलते अपनी पत्नी की कैंची से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पुलिस से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदलता रहा, लेकिन पुलिस ने तकनीकी निगरानी और मुस्तैदी दिखाते हुए उसे उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया है। क्या है पूरा मामला? पुलिस के मुताबिक, 16 जुलाई की शाम लगभग 7:32 बजे सीलमपुर पुलिस स्टेशन को सूचना मिली कि गौतमपुरी की गली नंबर 9 में स्थित एक मकान की तीसरी मंजिल पर एक महिला की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। वहां 45 वर्षीय महिला खून से लथपथ और गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला को तुरंत जेपीसी (JPC) अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी (GTB) अस्पताल भेज दि...

सूचना के अधिकार के तहत प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर परिषद द्वारा इस निर्माण कार्य को रोकने के लिए निर्देश भी दिए गए थे

चित्र
  सूचना के अधिकार के तहत प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर परिषद द्वारा इस निर्माण कार्य को रोकने के लिए निर्देश भी दिए गए थे   नूरपुर : विनय महाजन /  नूरपुर देश के किसी भी राज्य में राष्ट्रीय राजमार्ग पर नए निर्माण कार्य को करने के लिए सड़क प्राधिकरण के तहत टाउन और कंट्री विभाग से विधिवत स्वीकृत लेना अव जरूरी हो चुका हैl अगर कोई नागरिक इस मामले में ऐसे दो विभागों की मंजूरी नहीं लेता तो उसके खिलाफ कानून कानूनी कार्यवाही करने का भी प्रावधान संबंधित विभागों को हैl इस मामले में सबसे अधिक जिम्मेदारी क्षेत्र की नगर परिषद उसे वार्ड मेंबर की होती है परिषद की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा करता हैl ऐसे अवैध निर्माण को लेकर नगर परिषद एक नोटिस जारी करके इस काम को रोकने का आदेश जारी कर सकती हैl लेकिन कुछ लोग इस नियम की अंनदेखी कर मनमर्जी से कथित निर्माण कार्य क्षेत्र में आज भी कर रहे हैंl ऐसा एक मामला नूरपुर परिषद क्षेत्र बौड से देखने को मिला हैl जबकि इस मामले में नियमों के तहत यहां नगर परिषद से भी नक्शा पास करवा कर स्वीकृति ली जानी जरूरी थी l सूचना के अधिकार के तह...

नन्द लाल ठाकुर बने जल रक्षक महासंघ के प्रदेश सलाहकार

चित्र
  नन्द लाल ठाकुर बने जल रक्षक महासंघ के प्रदेश सलाहकार मंडी : अजय सूर्या / सराज क्षेत्र से संबंध रखने वाले नन्द लाल ठाकुर को जल रक्षक महासंघ का प्रदेश सलाहकार नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। नन्द लाल ठाकुर लंबे समय से जल रक्षकों के हितों के लिए सक्रिय रूप से संघर्ष करते रहे हैं। नियुक्ति के बाद उन्होंने कहा कि संगठन की जायज मांगों को पूरा करवाने के लिए वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि संगठन का प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से मुलाकात कर जल रक्षकों की लंबित मांगों को उनके समक्ष उठाएगा, ताकि समय रहते उनका समाधान सुनिश्चित किया जा सके। नन्द लाल ठाकुर ने उन्हें प्रदेश सलाहकार की जिम्मेदारी सौंपने पर महासंघ के महासचिव दोलम चंद सहित समस्त संगठन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे संगठन को मजबूत बनाने और जल रक्षकों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: