संदेश

गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से एचआईवी/एड्स के प्रति किया जागरूक

चित्र
 गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से एचआईवी/एड्स के प्रति किया जागरूक ( नूरपुर:-विनय महाजन)  नूरपुर प्रदेश मे  राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी, हिमाचल प्रदेश के तत्वावधान में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आज नूरपुर बस स्टैंड एवं गहीं लगोड़ पंचायत में एचआईवी/एड्स जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान लोक कला मंच के कलाकारों  प्रमोद राणा, अजय सिंह, अमन ठाकुर, गौरव,राहुल,वशु,सुरेन्द्र, सुरेश,दिया एवं महक ने ने गीत-संगीत, समूहगान एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूक किया। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से एचआईवी के संक्रमण से बचाव, सावधानियों तथा इससे जुड़ी भ्रांतियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।कलाकारों ने जागरूक करते हुए बताया कि एचआईवी पॉजिटिव होना जीवन का अंत नहीं है तथा एचआईवी पॉजिटिव व्यक्ति भी सामान्य जीवन जी सकता है। उन्होंने एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों के प्रति भेदभाव न करने तथा उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार करने का भी संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों से एचआईवी/एड्स से संबं...

भाजपा ने महिलाओं को केवल सम्मान नहीं, नेतृत्व की जिम्मेदारी भी दी : पायल वैद्य

चित्र
 भाजपा ने महिलाओं को केवल सम्मान नहीं, नेतृत्व की जिम्मेदारी भी दी : पायल वैद्य   कहा,,77 नवनियुक्त प्रभारी-सह प्रभारी में 26 महिलाओं को जिम्मेदारी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘नारी शक्ति’ के संकल्प को संगठन में भी साकार कर रही भाजपा  शिमला, 23 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश महामंत्री पायल वैद्य ने भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के लिए प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की नियुक्ति का स्वागत करते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जो कहती है, उसे करके दिखाती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में ‘नारी शक्ति’ को सशक्त बनाने का जो संकल्प लिया गया है, उसका प्रभाव भाजपा के संगठनात्मक ढांचे में भी स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। पायल वैद्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा महिलाओं को विकास और नेतृत्व की मुख्यधारा में आगे बढ़ाने पर जोर दिया है। ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के माध्यम से महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को नई दिशा देने के साथ-सा...

11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर भाजपा आयुष चिकित्सक प्रकोष्ठ ने सोलन में लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर, जांच के साथ वितरित की गईं मुफ्त दवाइयां

चित्र
 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर भाजपा आयुष चिकित्सक प्रकोष्ठ ने सोलन में लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर, जांच के साथ वितरित की गईं मुफ्त दवाइयां आयुर्वेद केवल उपचार पद्धति नहीं, स्वस्थ जीवनशैली का आधार; जन-जन तक पहुंचाना हमारा संकल्प : डॉ. लोकश ममगई सोलन, 23 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी आयुष चिकित्सक प्रकोष्ठ, जिला सोलन द्वारा 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस एवं सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर निगम हॉल, ठोडो मैदान, सोलन में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता आयुष चिकित्सक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. लोकश ममगई ने की। कार्यक्रम में सुषमा शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, जबकि जिला परिषद अध्यक्षा कुमारी शीला, समस्त प्रकोष्ठों के संयोजक पुरुषोत्तम गुलेरिया तथा सोलन के उप-महापौर गौरव राजपूत विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्षा रश्मिधर सूद विशेष रूप से कार्यक्रम में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में आयुष चिकित्सक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. अशोक शर्मा, प्रदेश सह-संयोजक डॉ. सुरेन्द्र परमार, सोलन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत तीनों मं...

एडीम एकता काप्टा ने राज्य स्तरीय श्री वामन द्वादशी मेले का किया विधिवत शुभारम्भ भगवान श्री वामनदेव की भव्य शोभायात्रा में हजारों लोगों ने लिया भाग

चित्र
  एडीम एकता काप्टा ने राज्य स्तरीय श्री वामन द्वादशी मेले का किया विधिवत शुभारम्भ भगवान श्री वामनदेव की भव्य शोभायात्रा में हजारों लोगों ने लिया भाग नाहन 23, सितम्बर। अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी सिरमौर एकता काप्टा ने जिला सिरमौर के सराहां में आज से आरम्भ हुए तीन दिवसीय राज्य स्तरीय श्री वामन द्वादशी मेले का विधिवत शुभारम्भ किया। उन्होंने भगवान श्री वामन देव की विधिवत पूचा अर्चना करने के उपरान्त वामन देव की पालकी को कंधा देते हुए मंदिर से खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय, नए बस स्टैड तक शोभा यात्रा में भाग लिया। शोभा यात्रा के दौरान पारम्परिक वाद्य दल, होम गार्ड व हजारों की संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया। इसके उपरांत नगर में स्थित तालाब में भगवान श्री वामन देव की पालकी को नौका विहार करवाया गया। उन्होंने राज्य स्तरीय मेले के अवसर पर लोगों को बधाई दी और कहा कि सराहां का यह मेला जिला सिरमौर में आयोजित होने वाले विभिन्न मेलों में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। दशकों से सारा जनपद वामन द्वादशी मेले का आयोजन हर्षोल्लास के साथ करता आ रहा है।  उन्होंने कहा कि इस मेले के दौरान सराहां में त...

कुल्लू दशहरा की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए ऑडिशन 5 से 10 अक्तूबर तक

चित्र
  कुल्लू दशहरा की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए ऑडिशन 5 से 10 अक्तूबर तक कुल्लू,  अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा-2026 की सांस्कृतिक संध्याओं में प्रस्तुति देने वाले कलाकारों का चयन ऑडिशन के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए 5 से 10 अक्तूबर तक देव सदन कुल्लू में ऑडिशन आयोजित किए जाएंगे। ऑडिशन प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से आरंभ होंगे।      कार्यवाहक उपायुक्त एवं उपाध्यक्ष, अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव समिति, सुरजीत सिंह राठौर ने बताया कि 5, 6 और 7 अक्तूबर को जिला कुल्लू के कलाकारों के ऑडिशन लिए जाएंगे। 8 और 9 अक्तूबर को प्रदेश के अन्य जिलों के कलाकार ऑडिशन में भाग ले सकेंगे।      उन्होंने बताया कि 10 अक्तूबर को जिला कुल्लू सहित प्रदेश के अन्य जिलों के उन कलाकारों को ऑडिशन का अवसर दिया जाएगा, जो किसी कारणवश निर्धारित तिथि को ऑडिशन में शामिल नहीं हो पाए होंगे।

मिंजर की तर्ज पर विकसित होगा छतराड़ी जात्र मेला–उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया

चित्र
मिंजर की तर्ज पर विकसित होगा छतराड़ी जात्र मेला–उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया चंबा,   हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि राज्य स्तरीय छतराड़ी जात्र मेले की विभिन्न व्यवस्थाओं को अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले की तर्ज पर सुव्यवस्थित एवं बेहतर बनाया जाएगा।  केवल सिंह पठानिया गत सांय माँ शिव-शक्ति के छतराड़ी स्थित ऐतिहासिक मंदिर परिसर में आयोजित राज्य स्तरीय जात्र मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का जात्र मेले को राज्य स्तरीय स्वरूप प्रदान करने के लिए विशेष आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र की धार्मिक एवं समृद्ध लोक-सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान मिलेगी।  उप मुख्य सचेतक ने कहा कि मेले के आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सुविधाओं तथा अन्य व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार की जाएगी। उन्होंने उपमंडलीय प्रशासन को मेले की संभावनाओं का आकलन कर कार्ययोजना तैयार करने करने को कहा ताकि मेले को और आकर्षक स्वरूप प्रदान करने के साथ स्थानीय...

हिमाचल भाजपा के प्रदेश प्रभारी के रूप में श्रीकांत शर्मा को पुनः जिम्मेदारी, राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह बनीं प्रदेश सह-प्रभारी

चित्र
 हिमाचल भाजपा के प्रदेश प्रभारी के रूप में श्रीकांत शर्मा को पुनः जिम्मेदारी, राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह बनीं प्रदेश सह-प्रभारी हिमाचल की पच्छाद विधायक रीना कश्यप को मिली राष्ट्रीय संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, जम्मू-कश्मीर की सह-प्रभारी नियुक्त शिमला, 23 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा करते हुए हिमाचल प्रदेश के प्रभारी के रूप में श्रीकांत शर्मा को पुनः जिम्मेदारी सौंपी है, जबकि उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह को हिमाचल प्रदेश भाजपा का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश की पच्छाद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक रीना कश्यप को जम्मू-कश्मीर भाजपा का सह-प्रभारी बनाकर महत्वपूर्ण संगठनात्मक दायित्व सौंपा गया है। आज जारी राष्ट्रीय स्तर की सूची में जम्मू-कश्मीर के प्रभारी की जिम्मेदारी डॉ. सतीश पूनिया को दी गई है। भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा श्रीकांत शर्मा पर एक बार फिर विश्वास जताते हुए उन्हें हिमाचल प्रदेश के संगठन प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। श्रीकांत शर्मा उत्तर प्रदेश की मथुरा विधानसभा ...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: