कौशल विकास निगम द्वारा उपलब्ध करवाए जा रहे निशुल्क प्रशिक्षण

 कौशल विकास निगम द्वारा उपलब्ध करवाए जा रहे निशुल्क प्रशिक्षण

कलाकारों ने लोगों को निगम द्वारा चलाए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रमों के प्रति किया जागरूक

चंबा : जेतिन्द्र खन्ना/


हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम चंबा के तत्वावधान में प्रचार- प्रसार कार्यक्रम के अंतर्गत लोगों को नुक्कड़ नाटक व गीत संगीत के माध्यम से निगम द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

आर्यन कला मंच उदयपुर के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक व गीत संगीत से आज चुवाड़ी और समोट में निगम द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे नि:शुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रमों के बारे में अवगत करवाते हुए बताया कि महिलाओं के लिए सिलाई कढ़ाई, रूप सज्जा व वस्त्र सज्जा नि:शुल्क प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं, जिसकी समय अवधि 3 माह है। उन्होंने बताया कि फूड व बेवरेज में भी नि:शुल्क प्रशिक्षण उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने युवाओं को इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का भी आह्वान किया

उन्होंने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बताया कि इसके साथ-साथ पुरुष वर्ग के लिए भी विभिन्न औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में ड्रोन सर्विस टेक्नीशियन, इलेक्ट्रॉनिक, प्लंबर इत्यादि के प्रशिक्षण उपलब्ध कराए जा रहे हैं ।

उन्होंने बताया कि सीटीआर लुधियाना व सीडैक मोहाली में भी निगम द्वारा विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम निःशुल्क उपलब्ध करवाए जा रहे हैं जिसमें प्रशिक्षु के रहने व खाने की व्यवस्था भी निःशुल्क उपलब्ध है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच