सोशल मीडिया पर हुआ प्यार, रचाई शादी, फिर पति निकला जिहादी मानव तस्कर

सोशल मीडिया पर हुआ प्यार, रचाई शादी, फिर पति निकला जिहादी मानव तस्कर


सोशल मीडिया के माध्यम से युवती सुशीला हांसदा को देवघर जिले के रहने वाले मुस्लिम समुदाय के एक युवक अरबाज अलाम से प्यार हुआ. सुशीला हांसदा को नहीं पता था कि जिससे उसको प्यार हुआ है, वह मानव तस्करी करने वाले गिरोह का सरदार है. लेकिन जब तक सुशीला हांसदा को यह समझ में आता तब तक बहुत देर हो चुकी थी,सुशीला हांसदा को प्रेमी मानव तस्कर अरबाज आलम समेत पूरे गैंग ने मिलकर मौत के घाट उतार दिया,इतना ही नहीं बल्कि आरोपियों के द्वारा साक्ष्य को छुपाने की उद्देश्य से दुमका के शिकारीपाड़ा नामक जंगल में पेट्रोल छिड़ककर उनके लाश को ठिकाना लगा दिया गया।

यह दर्दनाक हत्याकांड झारखंड,साहिबगंज जिला के बरहेट गांव संजोरी का है जानकारी के अनुसार यह भी बताया जा रहा है कि इस घटना के संबंध में उक्त महिला सुशीला हांसदा की खोज मामले में मुआवजा दिलाने को लेकर झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश पर बरहेट थाना पुलिस उक्त महिला सुशील हांसदा के घर पहुंची थी. तभी सुशीला हांसदा के छोटे भाई जोनस हांसदा ने पुलिस को बताया था कि उनकी बहन सुशीला हांसदा घर से यह कहकर निकली थी कि वह दुमका में एक दोस्त के घर जा रही है. जहां उसका एटीएम छूट गया है. इसके बाद उसका कोई पता नहीं ।इतना ही नहीं बल्कि सुशीला हांसदा के प्रेमी सह मानव तस्कर अरबाज के साथ दो अन्य युवतियों को भी बरामद करने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली. वहीं गिरफ्तार अरबाज उसकी पत्नी मीसलता से पूछताछ के बाद मामले में दुमका के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के सुंदरा फलान गांव निवासी 26 वर्षीय प्रियंका मुर्मू कोलहा गांव निवासी 20 वर्षीय साहिल अंसारी उर्फ थाला का नाम सामने आया. दोनों को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।वहीं, कड़ी पूछताछ के बाद गिरफ्तार हुए आरोपियों ने ने सुशीला हांसदा हत्याकांड से जुड़े राज को उगला. उन्होंने पुलिस को बताया कि सोशल मीडिया यानी फेसबुक पर बातचीत के दौरान अरबाज ने शादी करने का झांसा देकर सुशीला को अपने किराए के निवास स्थल शिकारीपाड़ा बुलाया था, जहां अरबाज उसकी पत्नी मिसलता के अलावे प्रियंका साहिल भी था.अरबाज के घर सुशीला 11 12 जनवरी को थी।

वहीं देर रात अरबाज की बात किसी व्यक्ति से फोन पर हो रही थी, जिस पर सुशीला को बेचने की बात कही जा रही थी. यह बात सुशीला ने सुन ली थी उसने उन लोगों का विरोध किया. वहीं 13 जनवरी को क्षेत्र में जली हुई लड़की के शव होने की चर्चा क्षेत्र में जंगल में लगी आग की तरह फैल गई, जिसके बाद शिकारीपाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया अज्ञात के विरुद्ध शिकारीपाड़ा थाना में कांड संख्यां 7/22 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया था.

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग