शिक्षा मंत्री ने किए 7 करोड़ रुपये के शिलान्यास व उदघाटन जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा के उबादेश क्षेत्र में दी विकास की सौगात

 शिक्षा मंत्री ने किए 7 करोड़ रुपये के शिलान्यास व उदघाटन

जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा के उबादेश क्षेत्र में दी विकास की सौगात


शिमला शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा के उबादेश क्षेत्र की ग्राम पंचायत क्यारवी के राजकीय प्राथमिक पाठशाला क्यारवी के मैदान में स्थानीय लोगों की जन समस्याएं सुनीं और उनका त्वरित निपटारा किया और उपस्थित अधिकारियों से सीधा संवाद स्थापित कर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

  उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान राज्य सरकार हर वर्ग और हर क्षेत्र के विकास के लिए कटिबद्ध है और समग्र दृष्टिकोण से कार्य कर रही है। शिक्षा मंत्री ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू स्वयं सामान्य परिवार से ताल्लुक रखते हैं और वंचित वर्गों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।

  इसके उपरांत उन्होंने उबादेश क्षेत्र की ग्राम पंचायत कलबोग में 4 करोड़ 33 लाख रुपये से निर्मित होने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कलबोग भवन तथा 1 करोड़ 65 लाख रुपए से निर्मित होने वाले उप तहसील भवन कलबोग का शिलान्यास किया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने 1 करोड़ 6 लाख रुपए से निर्मित उठाऊ पेयजल योजना का उदघाटन किया।

  कैबिनेट मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने प्रदेश के राहत मैन्युअल में संशोधन किया और मानवीय दृष्टिकोण के तहत आपदा से पूर्ण क्षतिग्रस्त घरों के मुआवजे को 1 लाख 30 हजार रुपये से बढ़ाकर 7 लाख रुपये किया और आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त मकान का मुआवजा 6000 रूपये से 1 लाख रुपये किया है।

    उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने वित्तीय कुप्रबंधन से प्रदेश को 75000 करोड़ रुपये के कर्ज में धकेला और बजट प्रावधान के रहित घोषणाएं की।

  रोहित ठाकुर ने सीए सटोर व अग्निशमन केंद्र की प्राप्त मांग प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्कू के समक्ष प्रस्तुत करने और सभी मांगो को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने का आश्वासन दिया।

  इससे पूर्व कलबोग पंचायत की प्रधान शीला डोगरा ने मुख्य तिथि का स्वागत किया और क्षेत्र की समस्याओं से उन्हें अवगत करवाया।

  इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मोती लाल देरटा, पूर्व मंडल अध्यक्ष लायक राम ओस्टा, एसडीएम राजीव सांख्यान, राज्य कृषि विकास बैंक के निदेशक दविन्दर नेगी, पार्टी के पदाधिकारी गण, अधिकारी गण, कार्यकर्ता व कर्मचारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम