हरियाणा में पूर्व अग्निवीरों को 10 फीसदी आरक्षण, हिमाचल भी करें लागू : कश्यप

हरियाणा में पूर्व अग्निवीरों को 10 फीसदी आरक्षण, हिमाचल भी करें लागू : कश्यप

भाजपा जो कहती है वो करके दिखती है




( शिमला : गायत्री गर्ग )

शिमला : भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि भाजपा जो कहती है वो करके दिखती है। अग्निवीरों को लेकर हरियाणा सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश की भाजपा सरकार पुलिस कांस्टेबल, माइनिंग गार्ड, फोरेस्ट गार्ड, जेल वार्डन और एसपीओ की सीधी भर्ती में पूर्व अग्निवीरों को 10 फीसदी आरक्षण देगी। हरियाणा सरकार ने इन अग्निवीरों को ग्रुप डी और सी में सरकारी पदों के लिए निर्धारित अधिकतम आयु में तीन साल की छूट देने का भी फैसला किया है। पहले बैच के अग्निवीरों को आयु में पांच साल की छूट मिलेगी। सरकार ग्रुप-सी में सिविल पदों में सीधी भर्ती में अग्निवीरों के लिए पांच फीसदी आरक्षण और ग्रुप डी में एक फीसदी आरक्षण देगी। अगर कोई औद्योगिक इकाई अग्निवीरों को प्रतिमाह 30 हजार रुपए से ज्यादा वेतन देती है तो हरियाणा सरकार उस औद्योगिक इकाई को 60 हजार रुपए वर्ष की सबसिडी देगी।अग्निवीर के तौर पर आर्ड फोर्सेज में सेवा दे चुका जो अग्निवीर चार साल बाद खुद का काम शुरू करना चाहेगा, उसे काम शुरू करने के लिए सरकार बिना ब्याज के पांच लाख तक का लोन देगी।

उन्होंने कहा कि हम प्रदेश की कांग्रेस सरकार से भी निवेदन करते है कि इसी प्रकार से अग्निवीरों को प्रदेश में भी लाभ दिया जाए, इस प्रकार का उत्तम निर्णय हिमाचल जैसी वीर भूमि में भी जल्द लागू करना चाहिए। अग्निवीर योजना युवा भारत को और ज्यादा मजबूत बनाने वाली योजना है इस योजना का विरोध नहीं स्वागत होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों में पूर्व अग्निवीरों को 10 प्रतिशत तक आरक्षण देने का फैसला किया गया था।  पूर्व अग्निवीरों को अर्धसैनिक बलों सीआईएसएफ और बीएसएफ में 10 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा।  साथ ही आयु में भी छूट मिलेगी, गृह मंत्रालय के निर्णय के अनुरूप उनके संबंधित बलों में कांस्टेबल भर्ती में 10 प्रतिशत पद पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षित किए जाएंगे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

जसूर में फोटोग्राफर की दुकान से डेढ़ लाख का ड्रोन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, सुराग देने पर मिलेगा ₹10 हजार का इनाम

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

23 अक्टूबर को ज्वाली के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

विद्युत आपूर्ति सप्लाई बंद रहेगी 24 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में

मनमोहन शर्मा ने त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के दिए निर्देश