स्थानीय निधि लेखा समिति 22 व 23 जुलाई को ज़िला सोलन के प्रवास पर

 स्थानीय निधि लेखा समिति 22 व 23 जुलाई को ज़िला सोलन के प्रवास पर



हिमाचल प्रदेश विधानसभा की स्थानीय निधि लेखा समिति सभापति संजय रतन की अध्यक्षता में 22 व 23 जुलाई, 2024 को ज़िला सोलन के प्रवास पर आ रही है।
समिति 22 जुलाई, 2024 को प्रातः 11.00 बजे ज़िला सोलन में हिमाचल प्रदेश राज्य लेखा परीक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले संस्थानों, बोर्डों, स्वायत्त व अर्द्ध-स्वायत्त निकायों, विकास प्राधिकरणों के साथ बैठक कर लेखा परीक्षा प्रतिवेदनों में उल्लेखित ऑडिट पैरों एवं गत तीन वित्तीय वर्षों के आय-व्यय प्राक्कलनों और कार्य-कलापों की संवीक्षा करेगी।
स्थानीय निधि लेख समिति 23 जुलाई, 2024 प्रातः 11.00 बजे बद्दी तथा दोपहर बाद 03.00 बजे परवाणू का दौरा करेगी।
स्थानीय निधि लेखा समिति में सभापति संजय रतन के अतिरिक्त सदस्यों में डॉ. हंस राज, सतपाल सिंह सत्ती, प्रकाश राणा, रणवीर सिंह निक्का, केवल सिंह पठानिया, हरीश जनारथा तथा विवेक शर्मा शामिल हैं।  
इसके अतिरिक्त समिति अधिकारी, अनुभाग अधिकारी, 02 प्रतिवेदक, सम्बन्धित सहायक तथा हिमाचल प्रदेश राज्य लेखा परीक्षा विभाग के 02 संयुक्त निदेशक स्तर के अधिकारी समिति के साथ होंगे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

हौरी देवी बीट में सूखे खैर के पेड़ पर चली कुल्हाड़ी, विभाग ने 8 मोछे किए जब्त

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस