प्रेमिका की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर 34 वर्षीय युवक ने खुद को मारी गोली, छोड़ा सुसाइड नोट

प्रेमिका की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर 34 वर्षीय युवक ने खुद को मारी गोली, छोड़ा सुसाइड नोट 

पुलिस ने शव के पास से सुसाइड नोट, अवैध तमंचा, एक कारतूस व खोखा बरामद किया है। सुसाइड नोट में प्रेमिका को मौत का जिम्मेदार ठहराया है।सीतापुर रोड पर सैरपुर स्थित ड्रिप इन होटल के कमरा नंबर दस में मिला शव 

मनोज ने लिखा कि छह साल पहले दुकान पर आकर युवती नंबर ले गई। फिर अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। दो वर्ष बीतने के बाद रुपयों की मांग करने लगी। मना करने पर दुष्कर्म के केस में फंसाने की बात कही। इस पर बरगावां स्थित प्लाट सात लाख रुपये में बेच कर रुपये दिए। उसके बाद भी रकम की मांग बढ़ने लगी। वहां दुकान छोड़कर दूसरी जगह खोली, लेकिन वहां भी पहुंच गई। फिर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करवा दिया। बेल पर छूट कर आया था। फिर भी नौ लाख रुपये की मांग कर रही थी। उनकी मौत की जिम्मेदार सिर्फ उनकी प्रेमिका है।

सैरपुर थाने के इंस्पेक्टर जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि मनोज लखीमपुर खीरी मैगलगंज के रहने वाले थे। पिछले छह वर्षों से सीतापुर के पिसावा इलाके में ज्वैलरी शाप चलाते थे। जांच में सामने आया कि 13 जुलाई की शाम सात बजे कार से होटल पहुंचे और होटल में कमरा लेकर उसमें चले गए। सोमवार दोपहर तक कमरे में कोई हरकत नहीं हुई तो होटल स्टाप ने पुलिस को सूचना दी।

इंस्पेक्टर ने बताया कि दरवाजा तोड़ा तो मनोज का शव औंधे मुंह बेड़ पर शव पड़ा हुआ था। मनोज ने दाहिनी कनपटी पर खुद को गोली मारी थी। पास में ही तीन पन्ने का सुसाइड बरामद हुआ है। उसमें प्रेमिका की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर आत्महत्या करने की बात लिखी थी। फारेंसिक टीम को बुलाकर घटना स्थल से साक्ष्य एकत्रित किए गए। साथ ही नोट को जांच के लिए लैब भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें :-

परिवार जन को सूचना देकर बुलाया तो उन्होंने बताया कि मनोज ने रविवार रात सभी को सुसाइड नोट भेज दिया था, जिसके बाद परिवार वाले उसकी तलाश कर रहे थे। आज सुबह पिसावा थाने पहुंचे तो देर शाम पुलिस ने सैर पुर में होने की जानकारी बताई। मृतक के भाई दिनेश ने मामले में तहरीर दी है, जिसमे भाई की मौत के लिए प्रेमिका को जिम्मेदार बताया है।

चार महीने पहले छूटे थे जेल से: पुलिस ने बताया कि पिसावा में छह वर्ष पहले मनोज का एक युवती से प्रेम संबंध हो गया। उसके चलते मनोज को उनकी पत्नी व बच्चे छोड़कर चले गए थे। जिस युवती को प्रेमिका बताया जा रहा था, उसने कुछ दिन पहले ही मनोज के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। उस मामले में चार महीने पहले ही मनोज जेल से छूट कर आए थे और तभी से अवसाद में चल रहे थे।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर