दूल्हे ने शादी के समय दुल्हन पक्ष का गहनों सहित उठाया सारा खर्चा,सुहागरात के 6 दिन बाद दुल्हन हुई फरार

दूल्हे ने शादी के समय दुल्हन पक्ष का गहनों सहित उठाया सारा खर्चा,सुहागरात के 6 दिन बाद दुल्हन हुई फरार 

राजस्थान : दुल्हन को गरीब बताते हुए उसके परिवार को ₹300000 दिलाए गए थे और उसके अलावा एक लाख रुपए के जेवर दुल्हन के लिए अलग से बनवाए गए थे । इसके अलावा दुल्हन पक्ष के करीब 100 लोगों का खाने का खर्चा भी राजस्थान के सिरोही जिले के विक्रम ने खुशी-खुशी उठाया। यहां तक कि सुहागरात भी नहीं मना पाया।  

पुलिस ने बताया थाना क्षेत्र में रहने वाले विक्रम नाम के युवक की शादी कुछ दिन पहले हुई थी । शादी के बाद विक्रम और उसकी दुल्हन जब घर पहुंचे तो दुल्हन ने कहा कि उसने कोई मन्नत मांगी है और जब तक वह पूरी नहीं होगी तब तक वह सुहागरात के लिए तैयार नहीं होगी । दुल्हन ने दूल्हे को कहा कि 6 दिन बाद वह मन्नत पूरी हो जाएगी, तभी उसके बारे में बताएगी । विक्रम ने अपनी दुल्हन का साथ दिया , लेकिन उसे नहीं पता था कि 6 दिन बाद क्या होने वाला है । 

6 दिन तक दुल्हन ने पूरे घर की रेंकी कर ली और उसे पता लग गया कि किस जगह पर क्या कीमती सामान रखा हुआ है। 6 दिन में उसने नजर चुरा के सारा कीमती सामान जमा किया और फिर अपनी मां से मिलने के नाम पर पीहर चली गई । जब अगले दिन विक्रम दुल्हन को लेने पहुंचा तो परिवार ने साथ भेजने से इनकार कर दिया । विक्रम को लगा उसके साथ धोखा हुआ है । वह पुलिस के पास पहुंचा, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। बाद में कोर्ट की दखल के बाद अभी है मुकदमा दर्ज किया गया है।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस