नारियल काटने वाले चाकू से मालिक की हत्या,6 दिन बाद पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

नारियल काटने वाले चाकू से मालिक की हत्या,6 दिन बाद पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

सैलरी मांगने पर मालिक से हुई कहा-सुनी, रात को सोए हुए मालिक का काट गला नौकर हुआ फरार, 6 दिन बाद पुलिस ने आरोपी को धरदबोचा।

यह दर्दनाक हत्या कांड हरियाणा के गुरुग्राम से निकल कर सामने आई है यहां पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी नौकर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नौकर की पहचान उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के रहने वाला 22 साल का अर्जुन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया की वह मृतक की दुकान पर तीन महीने से काम कर रहा था। जब दुकान मालिक से अपनी सैलरी मांगी, तो सैलरी की बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई. इस रंजिश में 31 जून की रात करीब 10 बजे मालिक फ्लैट में सो रहा था, तो उसने नारियल काटने वाले बड़े चाकू से उसकी गर्दन पर वार कर हत्या कर दी और फरार हो गया।

उनके पिता राजीव ओझा राजस्थान के रहने वाले थे और गुरुग्राम के सोहना रोड पर The Serenas Society में किराए पर अकेले रहते थे। वे परचून की दुकान चलाते थे. वह (बेटी) चार दिन से अपने पिता को फोन कर रही थी, लेकिन संपर्क नहीं हो पा रहा था इसके बाद वह अपने पिता की दुकान पर पहुंची।

वहां देखा कि दुकान में ताला लगा है. इसके बाद वह The Serenas Society पहुंची, जहां पिता किराए पर रह रहे थे। घर में पहुंची, तो फ्लैट का दरवाजा बंद था। काफी खटखटाने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला, तो पुलिस को सूचना दी। खास बात यह थी कि नौकर भी पिछले कई दिनों से फरार चल रहा था। शक की सुई नोकर अर्जुन पर घूम गई।

गुरुग्राम की भोंडसी थाना पुलिस ने धारा 103 (1) BNS के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।पुलिस को इस ब्लाइंड मर्डर के आरोपी की पहचान करने में सफलता हासिल हुई। जिसके बाद आरोपी के ठिकानों पर रेड की गई । आखिरकार पुलिस ने आरोपी को आगरा से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।






टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग