कारगिल विजय दिवस पर मंडी में होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम

कारगिल विजय दिवस पर मंडी में होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम



मंडी : 
उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि मंडी जिले में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य पर 26 जुलाई को इंदिरा मार्केट परिसर में बने शहीद स्मारक में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। वे वीरवार को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए किए जाने वाले प्रबंधों को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे।

उपायुक्त ने कहा कि मंडी जिले में जिला स्तरीय कारगिल दिवस समारोह में 26 जुलाई को प्रातः 11 बजे आरंभ होगा। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर देश के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए जायेंगे तथा उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी जायेगी। कार्यक्रम में शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए तैयारियों को लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।
उन्होंने जिला वासियों से आग्रह किया कि वह कारगिल विजय दिवस के अवसर पर समारोह स्थल पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शहीदों को श्रद्वासमुन अर्पित करें।
 बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ0 मदन कुमार, आईएएस प्रोबेशनर चंद्र प्रकाश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर चंद, उप-निदेशक, सैनिक कल्याण विभाग कर्नल एमके गुलेरिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

जम्मू-कठुआ सीमCISF कैंप में आपसी विवाद के बाद अंधाधुंध फायरिंग, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 जवानों की मौत