कारगिल विजय दिवस पर मंडी में होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम

 कारगिल विजय दिवस पर मंडी में होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम


मंडी

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि मंडी जिले में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य पर 26 जुलाई को इंदिरा मार्केट परिसर में बने शहीद स्मारक में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। वह वीरवार को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए किए जाने वाले प्रबंधों को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे।

    उपायुक्त ने कहा कि मंडी जिले में जिला स्तरीय कारगिल दिवस समारोह में 26 जुलाई को प्रातः 11 बजे आरंभ होगा। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर देश के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए जायेंगे तथा उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी जायेगी। कार्यक्रम में शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए तैयारियों को लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।

उन्होंने जिला वासियों से आग्रह किया कि वह कारगिल विजय दिवस के अवसर पर समारोह स्थल पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शहीदों को श्रद्वासमुन अर्पित करें।

     बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ0 मदन कुमार, आईएएस प्रोबेशनर चंद्र प्रकाश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर चंद, उप-निदेशक, सैनिक कल्याण विभाग लैफ्टिनैंट कर्नल गोपाल सिंह गुलेरिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस

10 दिन के भीतर दूसरी बार बढ़ी कीमतें, सीमेंट हुआ महंगा, प्रति बैग 10 रुपये